Homeगुजरातकोका-कोला इंडिया ने रिमझिम जीरा की धमाकेदार वापसी की; नया कैंपेन पेश...

कोका-कोला इंडिया ने रिमझिम जीरा की धमाकेदार वापसी की; नया कैंपेन पेश किया जो अपनी सादगी के लिए नहीं, अपनी धमक के लिए जाना जाएगा

ब्रांड फिल्म: https://www.youtube.com/watch?v=VBFV5D6J2_k

नई दिल्ली | 20 फरवरी 2026 — भारत में लोकल फ्लेवर्सके प्रति बढ़ते लगाव के बीच, कोका-कोला अपने कल्ट क्लासिकरिमझिम जीरा’ की ऐसी वापसी करा रहा है, जो बिल्कुल भी खामोश नहीं है। “जीरे में हीरा, रिमझिम जीरा”के विचार के साथ शुरू किया गया यह नया कैंपेन रिमझिम की साहसी वापसी को दर्शाता है—इसे केवल एक पुरानी पसंद के रूप में नहीं, बल्कि हर पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली ‘ओजी’ (ओरिजनल) एथनिक ड्रिंक के रूप में पेश किया गया है।

पुरानी यादों को एक मज़ेदार ट्विस्ट के साथ पेश करते हुए, यह कैंपेन रिमझिम जीरा के रेट्रो आकर्षण को फिर से जीवंत करता है। इसमें आर.डी. बर्मन के सदाबहार गीत [दुनिया में लोगों को…]को एक नए रूप में पेश किया गया है, जहाँ प्रसिद्ध धुन “बीरा.. तारातारातारा..” कोयादगार “जीरा…..”में बदल दिया गया है। रोजमर्रा के पलों पर आधारित यह फिल्म रिमझिम जीरा के विशिष्ट स्वाद और उसे पीते ही मिलने वाली स्वाभाविक प्रतिक्रियाओं का जश्न मनाती है, जहाँ एक घूँट मुस्कान, बातचीत और ऐसी चाहत में बदल जाता है जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।

कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया (एमर्जिंग कैटगरीज) के सीनियर डायरेक्टर शोभनजीत रथने कहा, “70 वर्षों से भी पुरानी विरासत के साथ, रिमझिम की धमाकेदार वापसी हुई है! इस कैंपेन का उद्देश्य कुछ ऐसा मज़ेदार और चंचल बनाना था जो रिमझिम के देसी और मज़बूत जीरा स्वाद से जुड़ा हो। आर.डी. बर्मन के लोकप्रिय गीत का नया अंदाज़ एक ऐसी धुन तैयार करता है जो सीधे कानों में बस जाती है। एक बार सुनने के बाद ‘जीरा…..’ को भूलना नामुमकिन है। विचार बहुत सरल है—जीरे में हीरा, रिमझिम जीरा।”

ब्रांड फिल्‍म के निर्देशक अभिजीत सुधाकर, ज़िगजै़ग फिल्म्सने कहा, “रिदम से बनी और रिमझिम के स्वाद से सजी! यह प्रोजेक्ट एक बेहतरीन बीट और इस ‘ओजी’ ड्रिंक की संक्रामक खुशी को कैद करने के बारे में था। इस फिल्म पर काम करते हुए हमने भरपूर आनंद लिया। एजेंसी और क्लाइंट दोनों ही इसके ट्रीटमेंट को लेकर एकमत थे और हमने मिलकर फिल्म को और बेहतर बनाने के लिए विचार साझा किए। यह एक हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय आया।”

टैलेंटेड की क्रिएटिव टीम सेतनीमा कोहलीने कहा, “रिमझिम जीरा का दोबारा लॉन्च होना वाकई अतीत की एक धमाकेदार वापसी जैसा था। पेय पदार्थों के इस बाजार में जहाँ सब कुछ एक जैसा लगता है, हमने इसकी अपनी मस्ती और अलग पहचान को अपनाया। संगीत के चुनाव से लेकर संपादन और उसकी गति तक, हर फैसला इस तरह लिया गया कि एक ऐसी सम्मोहक फिल्म बने जो आपको आखिरी पल तक बांधे रखे और आपकी जुबां पर सिर्फ ‘रिमझिम जी…..रा’ ही रहे।”

रिमझिम को ‘रेडी-टू-ड्रिंक’ फॉर्मेट में भारत के पहलेएथनिक फ्लेवर्ड बेवरेजके रूप में व्यापक पहचान मिली है। जीरा का यह स्वाद भारतीय रसोई, स्ट्रीट फूड और ताजगी की संस्कृति में गहराई से रचा-बसा है। यह उत्पाद 250ml पैक में मात्र 10 रुपयेकी कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे उपभोक्ताओं के लिए एक सुलभ विकल्प बनाता है।

यह कैंपेन डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इन्फ्लुएंसर कोलैबोरेशन, आउटडोर विज्ञापनों और स्टोर्स में अपनी मजबूत उपस्थिति के जरिए एक व्यापकसंपूर्ण रणनीतिके साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

रिमझिम जीरा फिल्‍म 2026:

Social pages:

https://www.youtube.com/@rimzimindia

https://www.instagram.com/rimzimindia/

https://www.facebook.com/RimZimIndia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read