डायमंड सिटी में पहला Experience Hub स्थापित कर राइडर्स को दे रहा है MATTER AERA – भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का अनुभव
सूरत, 21 फरवरी 2026 – सूरत केवल आगे नहीं बढ़ता, बल्कि समय के साथ टिकता, बदलता और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है। हीरा और टेक्सटाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध यह शहर लंबे समय से भारत की विकास गाथा के केंद्र में रहा है। आज इस विरासत को नई दिशा मिल रही है AERA 5000+ के लॉन्च के साथ — भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।
यह लॉन्च MATTER के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। AERA को बनानेवाली इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पावरहाउस कंपनी MATTER अब अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल सूरत के राइडर्स तक लेकर आई है।
पूरी तरह भारत में डिज़ाइन और निर्मित AERA में HyperShift नामक 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे विशेष रूप से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए विकसित किया गया है। यह गियर बदलने का वही रोमांच वापस लाता है जिसे राइडर्स हमेशा पसंद करते रहे हैं, साथ ही देता है इलेक्ट्रिक पावर की शांति, स्मूद टॉर्क और एफिशिएंसी।
₹1,93,826 (एक्स-शोरूम) की कीमत पर AERA की बुकिंग www.matter.in पर खुली है। यह लॉन्च सूरत के लिए रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि फरवरी का महीना शहर के हीरा और टेक्सटाइल कॉरिडोर में व्यापारिक गतिविधियों के चरम का समय होता है — जब बिज़नेस मोबिलिटी, इंटरसिटी व्यापार और आकांक्षी उपभोक्ता खर्च वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले एक साथ गति पकड़ते हैं।
“हमारे लिए सूरत में लॉन्च करना विशेष है, क्योंकि गुजरात से ही MATTER की यात्रा शुरू हुई थी। टेक्सटाइल बाज़ारों की लय हो या हीरा कारीगरी की सटीकता — यह शहर उद्यम और गति पर चलता है। AERA के साथ हम ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश कर रहे हैं जो शक्तिशाली होने के साथ परिचित भी लगती है, और हमारे स्वदेशी गियरबॉक्स तथा लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन के साथ सूरत के चलने, काम करने और बढ़ने के तरीके के अनुरूप बनाई गई है,”
— मोहल लालभाई, Founder & Group CEO, MATTER
“गुजरात पहले से ही मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस है — अब इसे EV पावरहाउस बनाने का समय है। सूरत में MATTER का क्रांतिकारी अनुभव लाना गर्व की बात है। सूरत शहर मोबिलिटी के नए अध्याय के लिए तैयार है और AERA के साथ हम प्रदर्शन, नवाचार और स्थिरता का ऐसा संगम प्रस्तुत कर रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। शहर के राइडर्स अब सार्थना जकात नाका स्थित Experience Centre पर आकर AERA का अनुभव ले सकते हैं,”
— ऋषभ विरानी, Dealer Principal, MATTER Experience Hub, सूरत
AERA 5000+ भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जो लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आती है, जिससे राइडर्स को पूर्ण भरोसा मिलता है। पावरट्रेन और बैटरी की डिज़ाइनिंग से लेकर गियरबॉक्स और सॉफ्टवेयर के निर्माण तक MATTER का इन-हाउस दृष्टिकोण गुणवत्ता और प्रदर्शन पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करता है। भारतीय सड़कों, मौसम और राइडिंग आदतों को ध्यान में रखकर बनाई गई AERA हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
MATTER AERA – शिफ्ट. ट्विस्ट. थ्रिल.
सूरत के AERA यात्रा से जुड़ने के साथ, MATTER भारत में राइडिंग के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है — जहाँ इलेक्ट्रिक मिलता है गियर्स से और तकनीक मिलती है नियंत्रण से। अब बारी है सूरत की, आगे बढ़ने की।
AERA 5000+ के प्रमुख फीचर्स
● HyperShift गियरबॉक्स – 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 3 राइड मोड्स के साथ पूर्ण नियंत्रण
● लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन – सूरत की गर्मी और आर्द्रता में भी स्मूद परफॉर्मेंस
● स्मार्ट 7” टचस्क्रीन डैशबोर्ड – नेविगेशन, म्यूज़िक, राइड डेटा और वायरलेस OTA अपडेट्स
● 5kWh बैटरी पैक – 172 किमी तक प्रमाणित रेंज, IP67 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन
● 5 ऐम्प चार्जिंग – कहीं भी आसान चार्जिंग और 1 लाख+ चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुँच
● तेज़ एक्सेलेरेशन – 0 से 40 किमी/घंटा मात्र 2.8 सेकंड से कम में
● सुरक्षा और आराम – ड्यूल डिस्क ब्रेक्स (ABS), ड्यूल सस्पेंशन और पार्क असिस्ट
● MATTERVerse मोबाइल ऐप – लाइव ट्रैकिंग, रिमोट लॉक/अनलॉक और राइड हिस्ट्री
● स्मार्ट की – कीलेस स्टार्ट और अनलॉक
● कम स्वामित्व लागत – केवल 25 पैसे प्रति किमी, रोज़ाना उपयोग पर 3 वर्षों में ₹1 लाख तक की बचत

