Homeगुजरातकॉयनस्विच ने पुलिस एवं कानून प्रवर्तन एजेन्सियों के लिए जारी की भारत...

कॉयनस्विच ने पुलिस एवं कानून प्रवर्तन एजेन्सियों के लिए जारी की भारत की पहली व्यापक वीडीए हैण्डबुक

भारत | 05 दिसंबर 2025 — भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉयनस्विच ने आज वर्चुअल डिजिटल असेट्स डीकोडेड के लॉन्च की घोषणा की है। यह देश की पहली व्यापक हैण्डबुक है, जिसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों, साइबरक्राइम युनिट्स एवं नीति निर्माताओं को तेज़ी से बदलते वीडीए सिस्टम को समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

देश भर में क्रिप्टो का अडॉप्शन तेज़ी से बढ़ रहा है, ऐसे में पुलिस और साइबरक्राइम युनिट्स को डिजिटल असेट्स से जुड़े मुश्किल मामलों का सामना करना पड़ रहा है। इस तात्कालिक ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए कॉयनस्विच ने यह हैण्डबुक डिज़ाइन की है, जो वीडीए अवधारणाओं को आसान बनाती है तथा बुनियादी जांच पर व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस हैण्डबुक को देश भर में मुख्य पुलिस स्टेशनों और साइबरसिक्योरिटी युनिट्स को वितरित किया जाएगा, ताकि फ्रंटलाईन अधिकारियों को ज़रूरी टूल्स एवं रूझान सुलभ हो सकें, जिनकी उन्हें ज़रूरत है।

लॉन्च के अवसर पर श्री आशीष सिंघल, सह-संस्थापक एवं सीईओ, कॉयनस्विच ने कहा, ‘‘भारत बुनियादी स्तर पर क्रिप्टो अडॉप्शन के ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है, और 2025 में लगातार तीसरे साल ग्लोबल क्रिप्टो अडॉप्शन इंडैक्स में पहले स्थान पर रहा है। इस विकास को देखते हुए सेवा प्रदाताओं की ज़िम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखें तथा सुरक्षित, अधिक समावेशी क्रिप्टो सिस्टम के निर्माण को बढ़ावा दें। यह हैण्डबुक हमारे इसी मिशन में योगदान देती है।’

श्री सुकांत दुखंडे, सीनियर डायरेक्टर, लीगल- कॉयनस्विच ने कहा, ‘‘क्रिप्टो तेज़ी से विकसित होता ग्लोबल असेट क्लास है, जो अपने साथ कई जटिलताएं भी लेकर आया है। यह हैण्डबुक पुलिस अधिकारियों, नीति निर्माताओं एवं विनियामक संगठनों को व्यवहारिक रूझानों, केस स्टडीज़ एवं सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के साथ सहयोग प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि इस सिस्टम में तालमेल बनाए रखते हुए सूचित एवं प्रभावी निर्णय निर्धारण को बढ़ावा दिया जा सके।’

यह लॉन्च कॉयनस्विच के मौजूदा प्रयासों के तहत कानून प्रवर्तन एवं विनियामक एजेंसियों को सहयोग प्रदान करने के लिए किया गया है। कंपनी ने ब्लॉकचेन ट्रेसिंग एवं क्रिप्टो में धोखाधड़ी की जांच पर 35 से अधिक कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किए हैं। इसने क्रिप्टो विनियमन को संतुलित एवं प्रभावी बनाने के लिए अडवाइज़री पार्टनरशिप्स भी की हैं। आने वाले समय में कॉयनस्विच ने इन पहलों के विस्तार की योजना बनाई है। इसका लक्ष्य ज्ञान के लिए स्थायी प्रणाली का निर्माण करना है।
आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियां nodaldesk@coinswitch.coके ज़रिए आधिकारिक

अनुरोध प्रस्तुत कर सकती हैं। वर्चुअल डिजिटल असेट्स डीकोडेड इन प्रयासों की पूरक है, जो भारत के तेज़ी से विकसित होते क्रिप्टो सिस्टम में जांच में सहयोग प्रदान करने, तालमेल बनाने और निर्णय निर्धारण को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोग्य रूझान प्रस्तुत करती है।

पूरी रिपोर्ट के लिए विज़िट करेंः https://coinswitch.co/switch/crypto/vda-handbook-for-police-law-enforcement-agencies/

===============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read