
वडोदरा, गुजरात | 02 नवंबर 2026 | फेनेस्टा, विंडो और डोर उत्पादों में भारत के नंबर 1 ब्रांड, ने गुजरात के एक प्रमुख शहर वडोदरा में अपना पहला शोरूम लॉन्च करने के साथ ही राज्य में अपना विस्तार जारी रखा है। यह नया आउटलेट शॉप नंबर 9 और 10, दर्शनम कैपिटल, वासना भयाली रोड, भयाली, वडोदरा, गुजरात – 391410 में स्थित है तथा श्री राधा ग्लेज द्वारा संचालित है। अब क्षेत्र के ग्राहक फेनेस्टा के बेहतरीन उत्पाद ले सकेंगे, जो फेनेस्टा के विश्व स्तरीय उत्पादों को बढ़ते आवासीय और वाणिज्यिक बाजारों में पहुँचाने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
हाल ही में खुले इस शोरूम में ग्राहकों को फेनेस्टा के उत्पादों की विस्तृत रेंज देखने को मिलती है और वे uPVC और एल्युमिनियम के विंडो और डोर, सॉलिड पैनल डोर और फसाड जैसे उत्पादों का अनुभव ले सकते हैं। निर्माण की बदलती प्राथमिकताओं और आधुनिक जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह शोरूम, होमओनरों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनरों, बिल्डरों और ठेकदारों के लिए एक ही जगह पर हर प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराता है। आपके भवन में चार-चाँद लगाने के लिए फेनेस्टा के उच्च-प्रदर्शन वाले, टिकाऊ और आकर्षक डिज़ाइन के उत्पाद यहाँ उपलब्ध हैं।
इस लॉन्च के अवसर पर श्री साकेत जैन, बिजनेस हेड, फेनेस्टा ने कहा: “गुजरात में आवासीय और व्यावसायिक विकास के कारण प्रीमियम फेनेस्ट्रेशन सॉल्यूशंस के लिए निरंतर बेहतरीन अवसर पैदा हो रहे हैं। वडोदरा में ‘श्री राधा ग्लेज़’ की साझेदारी के साथ हमारे पहले शोरूम का लॉन्च, राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और फेनेस्टा के विश्व-स्तरीय फेनेस्ट्रेशन सॉल्यूशंस को ग्राहकों तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शोरूम ग्राहकों को हमारे विविध उत्पादों की रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव लेने और अपने घरों तथा परियोजनाओं के लिए सही चुनाव करने का अवसर प्रदान करेगा।”
इस लॉन्च के साथ, गुजरात प्रदेश में अपने पदचिन्हों को मजबूत बना रहा है। इसके जरिए कंपनी नवाचार, बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहक-केंद्रित सेवा को अपने ग्राहकों के करीब ला रही है। वडोदरा के शोरूम में विशेष रूप से फेनेस्टा के बेहतरीन डिज़ाइन, उन्नत इंजीनियरिंग और दीर्घकालिक प्रदर्शन वाले विविध उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जो आधुनिक मकानों और व्यावसायिक संरचनाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतरीन उत्पाद साबित होंगे। मंडी
आज पूरे भारत में 400 से अधिक डीलर फेनेस्टा के एक मज़बूत नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसके अलावा, नेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, घाना और केन्या में भी इसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। फेनेस्टा नवाचार, गुणवत्ता और संधारणीयता को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पादों का विनिर्माण करता है, साथ ही ग्राहकों को फेनेस्टा का नया अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध भी है। वडोदरा में नए शोरूम की शुरुआत, फेनेस्टा के सफ़र में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है – ऐसा सफ़र जो विंडो और डोर उत्पाद क्षेत्र में भारत का अनुभव बेहतरीन बना रहा है।
== समाप्त ==

