
आज ही जावा, येज़्दी या बीएसए की टेस्ट राइड लें और जीतें एक ब्रांड न्यू मोटरसाइकिल। साथ ही आकर्षक फाइनेंस ऑफर्स का फायदा उठाएं—ईएमआई की शुरुआत सिर्फ ₹1,888 प्रति लाख से, ब्याज दरें न्यूनतम 4.75% से और डाउन पेमेंट मात्र ₹4,999 से
मुंबई | 02 नवंबर 2026 | इस दिवाली, जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स आकर्षक फेस्टिव फाइनेंस ऑफर्स और ‘टेस्ट राइड एंड विन योर ड्रीम बाइक’ कैंपेन के साथ बाइक खरीदना और भी आसान बना रही है। अब ग्राहक न केवल आकर्षक फेस्टिव फाइनेंस ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि ‘टेस्ट राइड एंड विन योर ड्रीम बाइक’ कैंपेन में भाग भी ले सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल को अपना बनाने का एक शानदार मौका मिलेगा। ग्राहक कई बेहतरीन फाइनेंसिंग विकल्पों में से चुन सकते हैं, जिनमें शामिल हैं सिर्फ ₹1,888 प्रति लाख से शुरू होने वाली ईएमआई, 4.75% से शुरू होने वाली ब्याज दरें और ₹4,999 से शुरू होने वाला डाउन पेमेंट।
ये विकल्प खरीदारी की योजना बनाने में अधिक लचीलापन प्रदान करते हैं, जिससे बाइक प्रेमियों के लिए उस मोटरसाइकिल को घर ले जाना आसान हो जाता है जिसे वे लंबे समय से अपना बनाने की चाह रख रहे थे। जावा, येज़्दी या बीएसए का मालिक होना एक ऐसी मोटरसाइकिल चुनने के बारे में है जिसका अपना एक अलग करेक्टर है और जिसकी कहानी को आप अपनी खुद की कहानी का हिस्सा बनाते हैं। चाहे वह जावा का सदाबहार स्टाइल हो, येज़्दी का बेबाक और साहसी अंदाज़ हो या फिर बीएसए की बेमिसाल ब्रिटिश कारीगरी हो, हर ब्रांड बाइकर को यह व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका देता है कि वे कौन हैं और वे कैसे सवारी करना पसंद करते हैं। ‘टेस्ट राइड एंड विन योर ड्रीम बाइक’ कैंपेन के साथ मिलकर, यह फेस्टिव सीज़न राइडिंग का सपना देखने वालों को अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाने और इन मोटरसाइकिलों का जीवंत अनुभव करने की एक और बड़ी वजह देता है।
क्लासिक लेजेंड्स के सह-संस्थापक, अनुपम थरेजा ने कहा, “कई लोगों के लिए, एक मोटरसाइकिल का मालिक होना एक चाहत से शुरू होता है, जो अक्सर सड़क पर किसी बाइक को देखने, ऑनलाइन खोजने या किसी दोस्त के साथ इसकी सवारी करने से पैदा होती है। इस दिवाली, हम उनके लिए उस चाहत को पूरा करना और आसान बनाना चाहते हैं। हमारी त्योहारी पहलों को इसी तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि उस चाहत को पूरा करना आसान हो सके और अधिक राइडर्स उन मोटरसाइकिलों के करीब आ सकें जिनके वे लंबे समय प्रशंसक रहे हैं। इनमें से प्रत्येक ब्रांड का एक अनूठा करेक्टर है और राइडर्स के साथ एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। हम स्वामित्व की दिशा में पहला कदम आसान बना रहे हैं, साथ ही उन सभी चीज़ों को बरकरार रख रहे हैं जो इन मोटरसाइकिलों को इतना खास और आकर्षक बनाती हैं।”
इस दिवाली, जावा, येज़्दी या बीएसए का सपना देखने से लेकर उसे अपना बनाने तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान है। अपने नजदीकी अधिकृत जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स डीलरशिप पर जाएं, टेस्ट राइड लें, फेस्टिव फाइनेंस विकल्पों के बारे में जानें और अपनी ड्रीम मोटरसाइकिल जीतने का मौका पाएं।
== समाप्त ==

