Homeगुजरातजीई एयरोस्पेस की पुणे मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री ने पूरे किए 10 वर्ष

जीई एयरोस्पेस की पुणे मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री ने पूरे किए 10 वर्ष

5,000 से अधिक प्रोडक्शन एसोसिएट्स को प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग स्किल्स में प्रशिक्षित कर स्थानीय प्रतिभा को सशक्त बनाया 

पुणे | 14 अक्टूबर 2025: जीई एयरोस्पेस की पुणे मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री ने आज अपने संचालन के दस वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। यह उपलब्धि भारतीय विमान उद्योग में कंपनी की चार दशक लंबी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पिछले एक दशक में, पुणे ने न केवल कॉमर्शियल जेट इंजन कॉम्पोनेंट्स के प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में, बल्कि एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग स्किल डेवलपमेंट हब के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
यहां अब तक 5,000 से अधिक प्रोडक्शन एसोसिएट्स को प्रशिक्षित किया गया है, जिन्होंने विभिन्न एप्रेंटिसशिप और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के माध्यम से प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग की उन्नत दक्षताएं हासिल की हैं।

जीई एयरोस्पेस के एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर – ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन, अमोल नगर ने कहा, “जब हमने यह फैक्ट्री शुरू की थी, तब पुणे में एयरो-इंजन इकोसिस्टम मौजूद नहीं था। दस साल बाद, हमने न केवल विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग स्किल बेस तैयार किया है, बल्कि महाराष्ट्र में उच्च मूल्य वाली मैन्युफैक्चरिंग और स्किलिंग क्षमता को भी मजबूत किया है।
मुझे इस प्रगति पर गर्व है, जिसने भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में स्थानीय योगदान को नई पहचान दी है।”

जीई एयरोस्पेस की पुणे फैक्ट्री में CFM के LEAP, GEnx और GE9X इंजनों के लिए आवश्यक कंपोनेंट्स तैयार किए जाते हैं। इन कंपोनेंट्स को दुनिया भर में स्थित जीई के कारखानों में भेजा जाता है, जहाँ वे ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस फैक्ट्री की सफलता का मूल आधार है FLIGHT DECK — जीई एयरोस्पेस द्वारा विकसित एक स्वामित्व-युक्त लीन ऑपरेटिंग मॉडल, जो सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

FLIGHT DECK के सफल क्रियान्वयन और शॉप फ्लोर पर कर्मचारियों से प्राप्त 1,000 से अधिक सुझावों के कार्यान्वयन के माध्यम से फैक्ट्री ने न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाई है, बल्कि वेस्ट को कम किया है, प्रक्रियाओं की दक्षता में सुधार किया है और कार्यस्थल की सुरक्षा को और मजबूत बनाया है।

नई मॉडल लाइन पर इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए, उत्पादन समय घटाया गया, मशीनों के ठप रहने का समय कम हुआ, और वही टीम अब पहले से दोगुना उत्पादन कर रही है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि पिछले छह तिमाहियों में किए गए अनेक सुधारों का परिणाम है।

जीई एयरोस्पेस के पुणे मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, विश्वजीत सिंह ने कहा, “पुणे में बनाए गए कंपोनेंट्स हमारे वैश्विक कारखानों में भेजे जाते हैं, जहाँ उनसे CFM के LEAP, GEnx और GE9X इंजन तैयार किए जाते हैं। हमें गर्व है कि हम FLIGHT DECK मॉडल के माध्यम से अपने ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं — जहाँ सुरक्षा और गुणवत्ता हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है।”

मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, पुणे फैसिलिटी ने प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में स्थानीय इंजीनियरिंग प्रतिभा विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाई है। हर वर्ष, डिप्लोमा इंजीनियरों के नए बैच को क्लासरूम और शॉप फ्लोर ट्रेनिंग का संयोजन प्रदान किया जाता है, ताकि वे एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को समझ सकें और उन्हें व्यवहार में उतार सकें।

जीई एयरोस्पेस पार्ट-टाइम ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स को भी प्रायोजित करता है, जिसके माध्यम से कई युवा इंजीनियर आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिकाओं में पहुँच रहे हैं। आज पुणे फैक्ट्री में 300 से अधिक प्रशिक्षित इंजीनियर कार्यरत हैं, जबकि अनेक अन्य इंजीनियर भारतभर के एयरोस्पेस सेक्टर में अपनी प्रतिभा और विशेषज्ञता से योगदान दे रहे हैं।

जीई एयरोस्पेस की पुणे फैक्ट्री पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी रही है।
यह फैक्ट्री ISO 14001 और ISO 45001 प्रमाणित है तथा अपनी कुल ऊर्जा खपत का 30% हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करती है। यह पहल कंपनी की सस्टेनेबिलिटी और हरित संचालन के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

*सीएफएम, जीई एयरोस्‍पेस और सैफ्रॉन के बीच 50-50 का संयुक्त उपक्रम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read