वडोदरा | 14 अक्टूबर 2025: एक नया फ़ूड डिलीवरी ऐप टोइंग अब वडोदरा में लॉन्च हो गया है। यह ऐप फ़ूड डिलीवरी में बेजोड़ किफायत का वादा करता है। अब लाइव की गई इस ऐप में शहर भर के टॉप रेस्टोरेंट्स पहले से ही सूचीबद्ध है।
हमेशा ऑर्डर करने से पहले कीमत देखने वाले ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया टोइंग ऐप सबसे कम कीमतों का वादा करता है। साथ ही यह भी गारंटी देता है कि चीज़ों की कीमतें रेस्टोरेंट के टेबल मेनू के बराबर होंगीं या उससे भी कम होंगी। जगदीश फ़ूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बेंडीज़, मिश्री स्वीट्स, टी पोस्ट, बर्गर किंग और फासोस जैसे लोकप्रिय स्थानीय नाम पहले से ही ऐप पर लाइव हैं। वडोदरा के ग्राहक उत्तर भारतीय फ़ूड्स और चाट से लेकर बिरयानी, मिठाइयों, स्ट्रीट फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड तक, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ऐप पर ले सकते हैं।
जगदीश फ़ूड्स के समोसा और भाकरवड़ी, बेंडीज़ की मटका बिरयानी और मिश्री स्वीट्स के रसगुल्ले और रसमलाई अभी इस प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेंड हो रहे स्थानीय पसंदीदा व्यंजनों में शामिल हैं।
ऐप 20-30 मिनट के भीतर त्वरित डिलीवरी का वादा करता है। देश भर में ऐप को 1,00,000 से अधिक डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी रेटिंग 4.4 है, इसलिए टोइंग किफायती फ़ूड डिलिवरी के लिए एक पसंदीदा ऐप के रूप में लगातार लोकप्रिय हो रहा है।
टोइंग का वादा पारदर्शिता और ग्राहकों के लिए बचत है। प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध सभी वस्तुओं की कीमतें रेस्टोरेंट में खाने-पीने की कीमतों से कम होंगी। साथ ही, टोइंग पर ऑर्डर के लिए कोई पैकेजिंग शुल्क नहीं है।

