
आइकॉनिक लाइम ‘एन’ लेमनी ड्रिंक ने Gen Z की लोकप्रिय आवाज़ को बनाया अपना डिजिटल चेहरा
लिंक : https://youtu.be/S9_3Wt6zpV8?si=9ajkwQuAVl12xSON
नई दिल्ली | 07 अप्रैल 2026 — लिम्का के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अब एक नया चेहरा नजर आएगा—और वो पहले से ही लाखों लोगों की पसंद हैं। भारत के लोकप्रिय लाइम ‘एन’ लेमनी ड्रिंक लिम्का ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को दो अहम भूमिकाएं सौंपी हैं। उन्हें ब्रांड एंबेसेडर के साथ-साथ सोशल मीडिया मैनेजर भी बनाया गया है। इस फैसले के बाद अब अनन्या यह तय करेंगी कि लिम्का डिजिटल दुनिया में कैसे नजर आएगा, क्या कहेगा और लोगों से किस अंदाज़ में जुड़ेगा।
लिम्का गर्ल की पहचान हमेशा से ब्रांड की संस्कृति का अहम हिस्सा रही है। हर पीढ़ी के लिए ताजगी का एक अपना चेहरा रहा है। अब 2026 में चुलबुली और एनर्जी से भरपूर अनन्या पांडे इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई लिम्का गर्ल बनी हैं। हालांकि, इस बार लिम्का ने कुछ अलग किया है। अनन्या सिर्फ ब्रांड का चेहरा नहीं हैं, बल्कि उन्हें ब्रांड के पूरे कंटेंट की कमान भी सौंपी गई है। अब अपनी सहजता, हल्के-फुल्के अंदाज़ और कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ अनन्या यह तय करेंगी कि 2026 में लिम्का कैसे नजर आएगा और लोगों को कैसा अनुभव देगा।
पांच दशकों से अधिक समय से अपने खास लाइम ‘एन’ लेमनी स्वाद और सिग्नेचर क्लाउडी बबल्स के साथ देश को ताजगी का अहसास कराने वाला यह ब्रांड अब एक नई और दमदार आवाज के साथ आगे बढ़ रहा है, जो इसके तुरंत मूड फ्रेश करने वाले अनुभव को नई पहचान देती है।
यह सारा नया और ताजगी से भरपूर कंटेंट ब्रांड के नए अभियान ‘फील द ताज़गी’ का हिस्सा होगा। इस अभियान के तहत दर्शकों को ढेर सारा एनर्जी से भरा, मजेदार और रिलेटेबल कंटेंट देखने को मिलेगा, जो चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडक और ताजगी का अहसास दिलाएगा। ‘फील द ताज़गी’ सिर्फ एक टैगलाइन नहीं, बल्कि ब्रांड के उस खास अनुभव को दर्शाता है, जो हर घूंट के साथ तुरंत ताजगी का एहसास कराता है।
कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया में मार्केटिंग – हाइड्रेशन, स्पोर्ट्स और टी की सीनियर डायरेक्टर अंकिता माहना ने कहा, ‘‘लिम्का हमेशा से आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा रहा है। जब भी लोग कुछ ऐसा चाहते हैं जो उन्हें तुरंत और आसानी से ताजगी दे दे, तो लिम्का उनके साथ होता है। अब ब्रांड अपने नए अध्याय में आगे बढ़ रहा है। हमारी कोशिश है कि लिम्का इतना आसान और तुरंत महसूस हो, जितना रोजमर्रा की जिंदगी में होना चाहिए। अनन्या पांडे में नैचुरल कंटेंट बनाने की समझ है और युवा भारत से उनका सोशल मीडिया कनेक्शन भी बहुत गहरा है। इन्हें लिम्का के स्वर और लुक को तय करने वाली मुख्य जिम्मेदारी देकर, हम ब्रांड को और ज्यादा सच्चा, मजेदार और लोगों से जुड़ा हुआ बना रहे हैं।’’
अनन्या पांडे ने कहा, “सोशल मीडिया मेरे प्रशंसकों और दर्शकों के साथ जुड़ने का एक बड़ा माध्यम है। इसलिए, जब लिम्का ने कहा कि वे चाहते हैं कि मैं केवल एक पोस्ट का हिस्सा न बनकर बल्कि उनके पूरे फीड को चलाउं, तो मुझे लगा कि यह कुछ अलग और नया है। सोशल मीडिया मैनेजर की भूमिका निभाना मेरे लिए अब तक के सबसे मजेदार प्रोजेक्ट्स में से एक है। मैं भी उसी लाइम ‘एन’ लेमनी ताज़गी को पीकर बड़ी हुई हूँ, और अब मुझे यह सुनिश्चित करने का मौका मिला है कि हर कोई अपने सोशल मीडिया फीड पर भी इसे महसूस कर सके।”
यश कुलश्रेष्ठ, को-फाउंडर और सीसीओ, ^atom नेटवर्क (लिम्का की सोशल मीडिया एजेंसी) ने कहा, “अनन्या लंबे समय से सोशल मीडिया की ओजी क्वीन रही हैं, और यही वजह है कि वे लिम्का के लिए परफेक्ट सहयोगी साबित हुईं। वे सिर्फ ब्रांड का चेहरा नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे एक सक्रिय क्रिएटिव वॉइस भी हैं। हमने इस साल के लिए जिन रोमांचक परियोजनाओं की योजना बनाई है, ये उनमें से पहला है, क्योंकि लिम्का एक नया अहसास और आवाज़ को सामने ला रहा है।
शुरुआत से ही हमारा मकसद पारंपरिक और तयशुदा विज्ञापन तरीकों से अलग हटकर ऐसा अभियान बनाने का रहा है, जो लोगों को सिर्फ देखने तक सीमित न रखे, बल्कि उन्हें ब्रांड की कहानी का हिस्सा बनाए। हम जल्द ही टीवी विज्ञापनों और बड़े स्तर के कैंपेन को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जिसके जरिए लिम्का को नई ऊर्जा के साथ फिर से लोगों के बीच लाया जाएगा और उसे पॉपुलर कल्चर में मजबूत जगह दिलाई जाएगी।
कैंपेन के तहत अनन्या पांडे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इसे सीधे लोगों तक लेकर जाएंगी। साथ ही, ब्रांड के अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स—खासकर इंस्टाग्राम—पर भी ‘ताज़गी’ का माहौल बनाएंगी। ट्रेंडिंग कंटेंट, कैंडिड पलों और इंटरैक्टिव स्टोरीटेलिंग के जरिए वे लिम्का को रोजमर्रा की ऑनलाइन बातचीत का हिस्सा बनाएंगी, ताकि ब्रांड लोगों से और करीब से जुड़ सके।
अपनी मजबूत विरासत को संभालते हुए और नए दौर की ताज़गी को अपनाते हुए, लिम्का अब लोगों को आमंत्रित कर रहा है कि वे एक घूंट के साथ वही जानी-पहचानी लाइम-लेमनी ताज़गी फिर से महसूस करें—वो खास एहसास, जो हर किसी को याद है और जो सिर्फ लिम्का में ही मिलता है।

