Homeगुजरातलौट्टे (LOTTE) ने पुणे में अपने अब तक के सबसे बड़े आइसक्रीम...

लौट्टे (LOTTE) ने पुणे में अपने अब तक के सबसे बड़े आइसक्रीम प्लांट का उद्घाटन किया: भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता का प्रमाण

पुणे 06 फरवरी 2025: लौट्टे (LOTTE) ने पुणे, महाराष्ट्र में अपने अब तक की सबसे बड़े और अत्याधुनिक आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन की घोषणा की है, जो कंपनी की वैश्विक विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीसने इस प्लांट का उद्घाटन किया, उनके साथ लौट्टे ग्रुप (LOTTE GROUP) के अध्यक्ष Mr. Dong Bin Shin भी उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों में भारत में कोरिया गणराज्य (ROK) के राजदूत Mr. Seong ho Lee, राज्य सरकार के अधिकारी, कोरियाई सरकार के प्रतिनिधि, स्थानीय कोरियाई संघ एवं समुदाय के सदस्य, लौट्टे इंडिया (LOTTE India) के व्यावसायिक सहयोगी और कर्मचारी भी शामिल थे। 60,000 वर्ग मीटर में निर्मित यह अत्याधुनिकप्लांटभारतीय बाजार में लौट्टे(LOTTE) की प्रतिबद्धता और नवाचार व सतत विकास के लिए इसकी रणनीतिक दृष्टि को दर्शाती है।

यह अत्याधुनिक प्लांटहर साल 50 मिलियन लीटर आइसक्रीम का उत्पादन करने की क्षमता रखता है, जिसे आने वाले वर्षों में 100 मिलियन लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। पुणे प्लांटको विशेष रूप से भारत की भीषण गर्मी के दौरान बढ़ती आइसक्रीम की मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वर्तमान में इसमें 9 उत्पादन लाइनों का संचालन किया जा रहा है, जिसे 16 तक बढ़ाने की योजना है। उच्च गति वाली मशीनें और पूरी तरह से स्वचालित रोबोटिक सिस्टम के साथ एकीकृत माध्यमिक पैकेजिंग प्रणाली उच्च गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित करती है। इस अत्याधुनिक प्लांट का लाभ उठाते हुए, हैवमोर(Havmor) अगले 3 वर्षों में अपनी विकास दर में तेजी लाएगा।₹500 करोड़ के निवेश से बने इस प्लांट के माध्यम से अगले 2 वर्षों में 1000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर लौट्टे ग्रुप (LOTTE GROUP) के अध्यक्ष Mr. Dong Bin Shin ने कहा, “हमारी यात्रा हमेशा उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित रही है। हमें अपने इस अत्याधुनिक प्लांटका उद्घाटन करते हुए बहुत गर्व हो रहा है, जो लौट्टे (LOTTE) की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हमारे वैश्विक परिचालन का अभिन्न अंग भी। 2004 में लौट्टे चोको पाई (LOTTE Choco Pie) के साथ भारतीय कन्फेक्शनरी बाजार में प्रवेश करने से लेकर 2017 में हैवमोर (Havmor)आइसक्रीम तक, हमारी वृद्धि भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के समानांतर रही है। हमारा लक्ष्य हैवमोर (Havmor) को भारत का सबसे पसंदीदा आइसक्रीम ब्रांड बनाना है। पुणे प्लांट में 16 उत्पादन लाइनें होंगी, जो पूरे देश में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद वितरित करेंगी। इस साल ‘हैवमोर’ (Havmor) और ‘लौट्टे इंडिया’ (LOTTE India) के विलय के साथ, हम नवाचार, निवेश और भारतीय ग्राहकों को विश्व स्तरीय उत्पादों से प्रसन्न करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

लौट्टेवेलफूड(LOTTEWellfood) कंपनी लिमिटेड के सीईओMr. PaulYi ने कहा, “भारत में हमारी सबसे बड़ी आइसक्रीम उत्पादनप्लांट स्थापित करके, हम न केवल अपने वैश्विक परिचालन का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि हैवमोर (Havmor) आइसक्रीम की विरासत को भी और मजबूत कर रहे हैं। यह कदम हमारी रणनीतिक दृष्टि को दर्शाता है कि हम हैवमोर (Havmor) को भारत के हर कोने में एक विश्वसनीय और सबसे पसंदीदा नाम बनाना चाहते हैं। नए उत्पाद लाइनअप, उन्नत वितरण प्रणाली और गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ, हम ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे।”

इसके अलावा, हैवमोर (Havmor) आइसक्रीम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टरश्री कोमल आनंद ने कहा, “लौट्टे(LOTTE)भारत को एक रणनीतिक बाजार के रूप में देखता है, और यह निवेश इस बात को दर्शाता है कि समूह को भारत में विकास की अपार संभावनाओं पर पूरा विश्वास है। भारत में प्रति व्यक्ति आइसक्रीम की खपत अन्य एशियाई देशों की तुलना में कम है, जिससे यहां विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। हमारा उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंदीदा उत्पादों से खुश करना है, जिन्हें हम इस अत्याधुनिकप्लांटमें बनाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read