Homeऑटोमोबाइलमारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की ऑल-न्यू विक्टोरिस, “गॉट इट ऑल”

मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की ऑल-न्यू विक्टोरिस, “गॉट इट ऑल”

भविष्यवादी और स्लीक डिज़ाइन | ऑल-राउंड सेफ़्टी | बेहतरीन आराम और सुविधा | बहुमुखी पावरट्रेन


  • ऑल-न्यू मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस नए युग की फीचर्स से लैस है, जो “गॉट इट ऑल” अनुभव प्रदान करती है:

» ‘थिएटर ऑन व्हील्स’ इफेक्ट के साथ 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस – इंफिनिटी बाय हार्मन, डॉल्बी एटमॉस 5.1 सराउंड साउंड से युक्त,
» 10.1” (25.65 सेमी) स्मार्टप्ले प्रो एक्स टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें ऐप स्टोर से इन-बिल्ट ऐप्स, ओटीए अपडेट्स और एलेक्सा ऑटो वॉइस एआई के 35+ फीचर्स मौजूद,
» जेस्चर कंट्रोल के साथ स्मार्ट पावर्ड टेलगेट,
» 64-कलर कस्टमाइज़ेबल एम्बिएंट लाइटिंग,
» एस – सीएनजी टेक्नोलॉजी के लिए अंडरबॉडी सीएनजी फ्यूल टैंक डिज़ाइन, जिसमें बूट स्पेस पर कोई समझौता नहीं।

  • ऑल-राउंड सेफ़्टी: लेवल 2 एडीएएस, 6 एयरबैग्स, हाई-डेफिनिशन 360° व्यू कैमरा (11 व्यूज़ के साथ) और बहुत कुछ।
  • नेक्स्ट-जेन सुज़ुकी कनेक्ट टेलीमैटिक्स ई कॉल और 60+ फीचर्स के साथ।
  • बहुमुखी पावरट्रेन विकल्प: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विद इवी मोड, ऑलग्रिप सेलेक्ट (4×4), 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन विद स्मार्ट हाइब्रिड।
  • आधुनिक, स्लीक और प्रोग्रेसिव एसयूवी, जिसमें रैपअराउंड डिज़ाइन लैंग्वेज, प्रीमियम इंटीरियर्स और “गॉट इट ऑल” फीचर्स हैं, जो युवा भारतीयों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।

नई दिल्ली, 03 सितंबर, 2025: भारतीय एसयूवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने आज अपनी नवीनतम एसयूवी विक्टोरिस लॉन्च की। नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की गई विक्टोरिस हाइपर-कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, ऑल-राउंड सेफ़्टी, भविष्यवादी और स्लीक डिज़ाइन तथा रोमांचक परफ़ॉर्मेंस का संगम है, जो वास्तव में एक ऐसी एसयूवी है जिसमें है ‘गॉट इट ऑल’। पेट्रोल विद स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सेलेक्ट (4×4) और सेगमेंट-फर्स्ट अंडरबॉडी टैंक डिज़ाइन वाली पर्यावरण-हितैषी S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध, विक्टोरिस आज के डायनामिक युवाओं के लिए व्यापक पावरट्रेन विकल्प प्रदान करती है। ग्राहक नई विक्टोरिस की बुकिंग 11,000 रुपये में कर सकते हैं।

विक्टोरिस का परिचय कराते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “नए दौर का भारतीय ग्राहक युवा है, दुनिया घूमा हुआ है, हाइपर-कनेक्टेड है, सामाजिक रूप से जागरूक है, तकनीकी रूप से प्रगतिशील और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। ऐसे ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमारी नई एसयूवी विक्टोरिस को ज़रूरी तौर पर ‘गॉट इट ऑल’ होना था। विक्टोरिस एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है ‘विजेता’। हमें विश्वास है कि विक्टोरिस अपनी हाई-टेक्नोलॉजी, स्लीक डिज़ाइन, स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर्स, 5-स्टार स्तर की सुरक्षा और बहुविध पर्यावरण-हितैषी पावरट्रेन विकल्पों के साथ भारत में लोगों का दिल जीत लेगी। विक्टोरिस के साथ हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो और समग्र बाज़ार हिस्सेदारी को और मज़बूत कर रहे हैं।”

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एवं सेल्स, श्री पार्थो बनर्जी ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में हम हमेशा अपने ग्राहकों की बात सुनते हैं। आज के युवा और गतिशील उपभोक्ता ऑटोमोबाइल को अपनी पहचान का प्रतिबिंब मानते हैं, ऊर्जावान, संयमित, आत्मविश्वासी और हमेशा आगे बढ़ने वाले। हमने यही दृष्टिकोण अपनी डिज़ाइन और इंजीनियरिंग टीमों को ऑल-न्यू ‘विक्टोरिस के लिए दिया। आज एसयूवी भले ही सबसे पसंदीदा सेगमेंट हो, लेकिन एसयूवी खरीदार विकसित हो चुका है। नई पीढ़ी के ये युवा ग्राहक महत्वाकांक्षी हैं, हाइपरकनेक्टेड हैं और अनुभवात्मक जीवनशैली को महत्व देते हैं। ऑल-न्यू विक्टोरिस इसी बदलाव का हमारा जवाब है, डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और वर्सेटिलिटी का एक प्रगतिशील संगम। इसे सच्चे एसयूवी डीएनए के साथ इंजीनियर किया गया है और यह आधुनिक ऑटोमोबाइल की एक नई परिभाषा गढ़ता है। विक्टोरिस के साथ हम सिर्फ एक और एसयूवी लॉन्च नहीं कर रहे हैं, बल्कि ड्राइविंग के एक नए आयाम का जश्न मना रहे हैं, ऐसा आयाम जिसमें है ‘गॉट इट ऑल’।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read