भजन ही साधु का भैरव है।।
मनसुख राम मास्तर की निष्ठा ने डाकोर के ठाकोर के बंध दरवाजे खोल दिये।।
दूसरों का शुभ,कल्याण और मंगल सोचो वह भी भजन है।।
गुरुकृपा अजर,अमर शाश्वत होती है।
आनंद जिसका मूल स्थान हो वही डाकोर पहुंच सकता है!
भक्त बोडाणा के शौर्य धैर्य ने रणछोड राय को बुलाया।।
मनसुख राम का चरित्र भीगी आंखों से बापू ने गा कर बताया कि ये चमत्कार नहीं लेकिन साक्षात्कार है।।
—————————-
आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक कथायात्रा सोमवार तीसरे दिन काळिया ठाकर नाम से प्रसिध्ध डाकोर के लक्ष्मी पार्टी प्लोट पर पहुंची तब परमात्मा के पवित्र डाकोर धाम के डाकोर के ठाकोर को,अनुग्रह से ठाकुर की सेवा पूजा अर्चना में रहे सभी पुजारी एवं सबको वंदन करते हुए यहां की सभी चेतनायें,महापुरुषों के स्थान को प्रणाम करते हुए वेद गान जो आरंभ में हुआ वह पुरोहित गण को प्रणाम करते हुए बापू ने कहा कि सालों के बाद डाकोर आए।।आणंद से साणंद स्टेशन आया, स आनंद आए!आनंद जिसका मूल स्थान हो वही डाकोर पहुंच सकता है!
एक स्मृति और स्मरण में आती है वह बताते हुए कहा:आरंभ के कुछ साल तक जब कथा गान करता था दक्षिणा का स्वीकार करता था,जरूरी था और आणंद की आध्यात्मिक भूमि पर वलसाड के पास काकीडी की इंदिरा बहन पटेल जो किसी विभाग की हेड थी। एक बार कहे हमें कथा दोंगे बापू?और कथा दी।जो आम का पेड़ था उसके नीचे व्यास पीठ रखी और इंदिरा बहन ने पहली बार ₹1000 की दक्षिणा का चेक रखा।।यहां के मुलजी भाई गोटावाले की स्मृति भी की।और बताया कि स्मरण करना अच्छा लगता है।
पुनित आश्रम में ठहरा था।पुनीत परिवार,पुनीत परंपरा चली थी।
सबसे बड़ी स्मृति कबीर के लिए जब स्वाभाविक कबीरा कबीरा बोलता था।एक महात्मा नाराज थे। एक दिन गाड़ी रोकी।व्यग्र हुए थे।साधु उग्र नहीं होते व्यग्र होते हैं।सनातन परंपरा को कोई नुकसान करें तब साधु व्यग्र होता है और कबीर के प्रति अपनी प्रीति के कारण कार रूकवाई और फिर मैंने कबीर साहेब कहना शुरू किया।। दो दिन के बाद फिर कार रोक कर कहा कि बापू आप स्वाभाविक जो बोलते हैं वही बोलते रहो!!
विनय पत्रिका पढ़ो ऐसा युवा श्रोताओं को अनुरोध करते हुए कहा कि विनय आएगा
तुलसी जी विनयपत्रिका में कहते है:
संसय-समिध अगिनि छमा ममता बलि देहु
जिन्ह यहि भांति भजन कियो मिले रघुपति ताहि
तुलसिदास प्रभुपथ चढ्यो,जौ लेहु निबाहि।
भजन ही साधु का भैरव है।।दूसरों का शुभ,कल्याण और मंगल सोचो वह भी भजन है।।जिन्होंने इस विधा से भजन किया है।
फिर यहां का लोकप्रिय गाना डाकोर नां ठाकोर तारा बंद दरवाजा खोल! डाकोर में एक स्वस्तिक बनता है।गुरु कृपा हुई।गुरु हाजिर ना हो तो चिंता नहीं,गुरुकृपा अजर,अमर शाश्वत होती है।
इस भूमि में चार चरण-चार चरित्र का विशेष स्वस्तिक है।।
एक है भक्त बोडाना चरित्र।दूसरा पुनित चरित्र। तीसरा मनसुखराम मास्तर का चरित्र और चौथा शिव चरित्र।।
जहां बोडाणा क्षत्रिय कूल में जन्मे।धैर्य और शौर्य उनके गुण थे।।द्वारिका पदयात्रा करते रहते थे। लेकिन ७२ साल की उम्र हूइ,शरीर बाधा बन रहा था पैदल नहीं जा पाए थे।।एक दिन बहुत रोए और ठाकुर जी सपने में आए।।बोले बोडाणा! जागो! ब्रह्म मुहूर्त में आया सपना कभी सच होता है।ठाकुर जी ने कहा तुम बैलगाड़ी लेकर द्वारिका आओ!फिर मैं आऊंगा।।वेल-रथ लेकर द्वारका जाता है। कथा ऐसी है फिर द्वारकाधिश का एक स्वरूप बोडाणा के साथ डाकोर में आता है।।हर युग में संभवामी युगे युगे होता है।।और ठाकुर जी खुद वेल-रथ चलाते हैं और बोडाणा को पीछे बैठाते हैं वही चरित्र का संक्षिप्त में गान करके पुनित चरित्र बताया।।
पुनित महाराज ने पुनित रामायण में तुलसी जी को सटीक न्याय दिया है।।’जन कल्याण’ में यह पुनित रामायण हप्तों मैं छपती थी।बहुत अमर रचना की गई।
और फिर एक आरती जय कान्हा काला… का स्मरण करके सभी पुरानी आरतियों का स्मरण करके स्वस्तिक में आरतियों के रंग बापू ने डाले। तीसरा चरित्र मनसुख राम मास्तर का विस्तार करते हुए बापू ने कहा कि मनसुखराम मास्तर प्राथमिक टीचर था।। ईश्वर को नहीं मानता था।।ईश्वर के साधु संतों को भी बहुत अपमानित करता था।। कुपित स्वभाव का था।।धर्मपत्नी उजम बाइ वैष्णवी समर्पित महिला।।पुरा गांव त्रसित हो चुका था और जब कोई साधु ब्राह्मण आए तो मजाक करने के लिए गांव वाले मनसुखराम के घर भेज देते थे।। वहां साधुओं की पिटाई करके भेज देता था।।
एक दिन साधु संघ आया।।मास्तर स्कूल गए हुए थे डरते हुए उजमबाइ ने स्वागत किया। साधुओं ने रसोई की परवानगी मांगी।रसोई की पंगत लगी।मन में डर था अभी आएंगे। और और गांव वालों ने कहा आपके घर साधु संतो का भंडारा चल रहा है।।मेरे घर और भंडारा?बहुत क्रोधित हुआ।लेकिन साधुओं में से अयोध्या के साधु ने कहा की हमें दक्षिणा दो या तो एक बर मुख से जय सियाराम बोलो,हम बिना दक्षिणा चले जाएंगे।।और मुंह से जय सियाराम निकल गया!मति दीक्षित हो गई।फिर साधुओं के चरणों में गिर पड़ा। फूट फूट कर मनसुखराम रोया।आप रुक जाओ। पूरी जीवनी बदल गई।निर्णय किया हर पूनम डाकोर जी के वहां पूनम भरनी है।।सो हर पूनम जाता था शाम को आता था।।गांव वालों ने देखा पूनम के दिन बच्चे अकेले स्कूल में होते थे और शिक्षण विभाग को फरियाद की।।निरीक्षक आए।।मनसुखराम ने राम भगत की लिखी हुई प्रार्थना:
विश्वासु ना विश्वासु तनमां मनमां देह भूवन मां
तारी छबी पधरावी।
नयन कमळ थी धारा वहेती,हृदय कमळ छे प्यासु
यह सुनकर स्तंभित रह गए।ऐसी प्रार्थना कभी नहीं सुनी।
चरण कमल,हृदय कमल,नयन कमल की वैष्णवी मार्ग की विद्या का चक्र संधान हुआ।।और सर्विस बुक में पगार बढ़ाकर चले गए।।
दोबारा फरियाद हुई।बड़े साहब आए। शासनाधिकारी आए लेकिन प्रार्थना चल रही थी दूसरा प्रयोग भी विफल हुआ।।
विरोध करने वाले कभी थकते नहीं।।युगों से विरोध करते हैं।।गांव वाले फिर बड़ोदरा गये। गायकवाड सरकार के शिक्षण विभाग को फरियाद की फिर आने को कहा और आज मनसुख राम डाकोर गए थे,पूनम भरने के लिए। उजम भाई ने घर में प्रार्थना शुरू की।
डाकोर के मंदिर में आज मनसुख राम को डाकोर जी में तेज नहीं दिखा!
और रणछोड़ राय जी को पता हुआ कि आज मनसुखराम आया है,अग्नि परीक्षा है।।खुद ठाकुर जी ने मनसुख राम का वेश लेकर अपने हाथों से अपने ही फोटो लगाई!! और निरीक्षक आए बच्चों से कूट प्रश्न किया। लेकिन असली डाकोर राय जी के कारण सभी विद्यार्थियों ने अच्छे जवाब दिए।। और जब लौट रहे थे उसी ट्रेन में असली मनसुख राम उतरे।।भीगी आंखो से सब पता लगा लिया की मेरे कारण रणछोड राय को मेरा रुप लेकर आना पडा!त्याग पत्र दे दिया और गांव छोड़ दिया।
यह पूरा चरित्र भीगी आंखों से बापू ने गा कर बताया कि से चमत्कार नहीं लेकिन मन सुखराम और रणछोड़ राय का साक्षात्कार है।।
आज भी वह मंदिर वहां खड़ा है।यह पूरी सत्य घटना का तीसरा चरित्र सुना कर चौथे शिव चरित्र में बापु ने द्वादश ज्योति है वह बताते हुए कहा की:शिव को लेकर कुंभज के पास कथा सुनने शिव जाते है वह प्रथम ज्योति।सती राम की परीक्षा करने गई वह दूसरी ज्योति,भगवत प्रेरणा से शिव द्वारा सती का त्याग,चार शंकर की अखंड अपार समाधि,पांचवी दक्ष यज्ञ की ज्योति,छह सती की शिव द्वारा कसौटी,सात शिव द्वारा काम दहन की ज्योति।आठ शिव विवाह का प्रसंग,नौ शिव और सती का गृह जीवन की ज्योति।दसवां बाल चरित्र की,ग्यारहवीं ज्योति गणपति और कार्तिकेय के रूप में ज्योति और बारहवीं-द्वादश शिव मुख से रामकथा का आरंभ दिखा कर आज तीसरा पुष्प भगवान डाकोर के चरणों में समर्पित करके कथा विराम किया।।
कल यह कथा महाकाल के मंदिर में पहुंचेगी।।
बापू की नजर कहाँ कहाँ तक फिरती है बहुत दुर एक वृक्ष-पैड के ऊपर दो श्रोता बड़े भाव से कथा सुन रहे थे।बापू ने कथा के दरमियान उनसे वहीं से बुलाया और कहा की आरती में आना।।आरती में भी आये और बापु के हाथों अपने हाथों में राम नाम लिखवाया!!
क्षिप्रा के तट पर महाकाल की नगरी-अवंतिका पुरी:जहां बुधवार को होगा कथागान
उज्जैन मध्य प्रदेश का एक अत्यंत प्राचीन, ऐतिहासिक और पवित्र धार्मिक शहर है,जो क्षिप्रा नदी के किनारे मालवा क्षेत्र में स्थित है। इसे ‘महाकाल की नगरी’ और भारत की सात पवित्र पुरियों (सप्तपुरी) में से एक माना जाता है।
मुख्य विशेषताएँ और इतिहास:
* श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: यहाँ भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित है,जो एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है।यहाँ होने वाली भस्म आरती दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण है।
* सिंहस्थ कुंभ मेला: हर १२ साल में यहाँ विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ (कुंभ) मेला लगता है,जिसमें करोड़ों श्रद्धालु क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
* प्राचीन नाम एवं इतिहास:पुराणों में इसे ‘अवंतिका’,’उज्जैनी’ और ‘कनकश्रृंगा’ के नाम से जाना जाता है।यह महान सम्राट विक्रमादित्य की राजधानी हुआ करती थी।
* पौराणिक संबंध: द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण और बलराम ने यहाँ महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। इसे संस्कृत साहित्य के महान कवि कालिदास की नगरी भी कहा जाता है।
* प्रमुख दर्शनीय स्थल:
- महाकाल लोक कॉरिडोर
- काल भैरव मंदिर
- हरसिद्धि शक्तिपीठ
- मंगलनाथ मंदिर (जिसे मंगल ग्रह की उत्पत्ति का स्थान माना जाता है)
- जंतर-मंतर (वेदशाला) और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
== समाप्त ==

