Homeगुजरातदिलों को जोड़ने शुभ-मंगल सनातनी यात्रा का लाभ पंचमी पर द्वारिका पुरी...

दिलों को जोड़ने शुभ-मंगल सनातनी यात्रा का लाभ पंचमी पर द्वारिका पुरी से हुआ प्रस्थान।।

सनातनी आस्था,भक्ति,श्रध्धा और कथा का संगम लेकर यात्रा का हुआ आरंभ।।

द्वारकाधीश का चतुर्भुज रूप-चारभुजा में चार वस्तु शंख,चक्र,गदा और पद्म-वैश्विक स्वस्तिक का प्रतीक है।।

भगवान कृष्ण ने पंचजन्य नाद केवल युद्ध के लिए नहीं लेकिन विश्व बुद्ध बन जाए इसलिए भी किया था।।

अब बुध्धाय कृत निश्चय के लिए नाद हो।।

मुझे श्रोता के दिल में स्वस्तिक का निशान लगाना है।।

मेरा बल रामायण की पोथी है।।

साधु के वेण,नेण,लेण,देण स्वस्तिक है वाणी,विनायक,श्रद्धा,विश्वास के केंद्र में गुरु होना चाहिए

मोरारिबापु के श्री मुख से विक्रम के नये साल की पहली,क्रम में ९८६ वीं और भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे चरण का शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर शारदा पीठ के शंकराचार्यजी के आशिर्वचन एवं स्वामी केशवानंद जी,पूज्य बापु के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान हुआ और पहले दिन की कथा का मंगल आरंभ दोपहर इन बीज पंक्तियों से करते हुए गान हुआ:

मंगल भवन अमंगल हारी।

द्रवहु सो दसरथ अजिर बिहारी।

मंगल भवन अमंगल हारी।

उमा सहित जेहि जपत पुरारी॥

भनिति भदेस बस्तु भलि बरनी।

राम कथा जग मंगल करनी॥

सो बनु सैलु सुभायँ सुहावन।

मंगलमय अति पावन पावन॥

परात्पर ब्रह्म षोडस कला पूर्ण भगवान द्वारकाधीश के चरणों में प्रणाम करते हुए,नागेश्वर,बेट द्वारका के ठाकुर के स्वरूप और ठाकुर जी के स्वरूप को श्रृंगार करके सेवा पूजा में रत ब्रह्म समाज,पुरोहित, पुजारी,गूगळी समाज सभी को प्रणाम करते हुए बापू ने कहा आंगन में स्वास्तिक करना है तो आधे मिनट में,कागज में पांच मिनट लेकिन यह वैश्विक स्वास्तिक है इसलिए एक रेखा करते हुए १३ दिन के बाद और २२ दिन बीच में चले गए!

आज द्वारकाधीश की कृपा से जहां जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी भगवान ने जहां शारदा पीठ का स्थापन किया उन्हीं के आशीष थे हम आगे बढ़ रहे हैं।।सभी पूज्य चरणों और सनातन आश्रम के केशवानंद बापू,मनोरथी परिवार के पति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुबह भगवान शंकराचार्य जी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान करवाया।।कथा के आरंभ में फल मिल गया,अब इस फल के रस को हम पीते जाएंगे।। आज के द्वारकाधीश के ध्वज का आरोहण भी विशेष था और पद सुनते ही में नाचने खड़े हो गया! स्वस्तिक के बारे में बार-बार संवादी बात होती है।द्वारिका में है तब द्वारकाधीश का चतुर्भुज रूप,चारभुजा में चार वस्तु है:शंख,चक्र, गदा और पद्म यह वैश्विक स्वस्तिक का प्रतीक है।। शंख का मतलब-शंख नाद का प्रतीक है।।शंख का रंग श्वेत है।हमारा कल्याण करने वाला कोई नाद कोई ऐसी आवाज,कोई ऐसा सूर हो।।एक नाद भी कल्याण कर देगा।।

महाभारत काल में शंखनाद सभी ने किया।लेकिन भगवान कृष्ण ने पांचजन्य नाद केवल युद्ध के लिए नहीं लेकिन विश्व बुद्ध बन जाए इसलिए भी किया था।।अब बुध्धाय कृत निश्चय के लिए नाद हो।।

चक्र-गति का प्रतीक है।इंसान को चाहिए सतत गति करें,यह दर्शनीय कल्याणकारी गति का प्रतीक है। यह ऊर्जा गति भी प्रदान करता है।।गदा-बल का प्रतीक है।आत्म बल,प्राण बल,धर्म बल,भजन बल। अच्छा नाद अच्छी गति आत्म बल सब हो लेकिन पद्म न हो तो स्वस्तिक वैश्विक नहीं बनेगा।।

कई लोगों के पास बल है। कोलाहल बहुत है। ये असंग हो तब धन्य है।अहंकार मुक्त बल,अहंकार मुक्त गति सुदर्शनिय है।।

युवा पीढ़ी में विनय विनम्रता देख रहा हूं तो विश्व मंगल की निशानी लगती है।।यह स्वास्तिक करने में देर इसलिए लगती है मुझे श्रोता के दिल में स्वस्तिक का निशान लगाना है हर व्यक्ति के दिल में विश्व कल्याण हो।।युद्ध नहीं बुद्ध हो। हर व्यक्ति दिव्य गति और हर व्यक्ति का बल कल्याणकारी हो।। मेरा बल रामायण की पोथी है।।

रामचरितमानस स्वयं स्वस्तिक ग्रंथ है।।चौपाई चार चरण स्वस्तिक का प्रतीक।।बालकांड के मंगलाचरण में नव वंदना है।पहले चार वंदना स्वस्तिक,पीछे की चार वंदना दूसरा स्वस्तिक।।

बीच में एक वंदना केंद्र है।।मनुस्मृति की इतनी आलोचना लोग कर रहे हैं।अर्थ समझ में आए उनके पास बैठो! तुलसी जी ने नारी शब्द की ही वंदना से शुरू किया है। साधु के वेण,नेण,लेण,देण स्वस्तिक है।।वाणी,विनायक,श्रद्धा,विश्वास के केंद्र में गुरु होना चाहिए।।फरेबी सत्य,अर्ध सत्य समजाते हुए मंगलाचरण,पंच देवों की पूजा,गुरुवंदना और हनुमंत वंदना का गान करके कथा को विराम दिया गया।।हनुमान जी स्वस्तिक है राम केन्द्र है।।

———————-

कथा-विशेष:

भारत माता के नकशे पर स्वस्तिक बनाने जा रही यात्रा का पहला चरण दक्षिण से उत्तर,कालडी से केदार तक समापन हुआ।

दूसरा चरण पश्चिम(शारदा मठ-द्वारका पीठ-स्वामी सदानंद सरस्वती जी) से पूर्व(गोवर्धन मठ-जगन्नाथ पुरी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी-१४५ वे शंकराचार्य जी) को जोड़ती है।।

जगद्गुरु शंकराचार्य जी की सनातनी धारा की चार पीठों को जोड़ती सात्रा दो विशेष ट्रेनों से हो रही है।।

दूसरे चरण के स्वस्तिक में पूर्ण पुरुषोत्तम राजाधिराज भगवान श्री कृष्ण की भूमि द्वारिका से नीलाचल वाले भगवान श्री जगन्नाथ की नगरी,जगन्नाथ पुरी(ओडिशा) में विराम लेगी।।

ये यात्रा में हर रोज तलगाजरडी व्यासपीठ विशेष धार्मिक स्थानों में कथागान करती हूइ गुजरेगी।।

द्वारिका से शुरु कर के सोमनाथ,डाकोर,महाकाल की नगरी उज्जैन,नागपुर,महाप्रभु जी के चंपारण्य,मायापुर,महाकाली का कोलकाता और जगन्नाथ पुरी-ऐसे नव दिन ‘नव-कथा’ का गान करेगी।।

१४ से २२ नवम्बर के दरमियान इन यात्रा प्रवास में समय संजोग के अनुसार रेल्वे स्टेशनों पर प्रेम सभायें एवं साक्षातकार-इन्टरव्यूझ होते रहेंगे।।

इस यात्रा में ३४०४ किमी से ज्यादा अंतर का सफर नव दिनों में पुरा होगा।।

गुजरात,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ,पश्चिम बंगाल,ओडिशा-ऐसे छ राज्यों को ये यात्रा जोडे़गी।।

———————————

रामकथा के साथ-साथ:

सोमनाथ-रविवार दूसरे दिन जहां होगा कथागान:

गुजरात के प्रभास पाटन (वेरावल) में समुद्र तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है।

पौराणिक इतिहास

◦ पौराणिक मान्यता: स्कंद पुराण और अन्य ग्रंथों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना सबसे पहले स्वयं चंद्रदेव (सोम) ने की थी। राजा दक्ष के श्राप से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने यहाँ भगवान शिव की तपस्या की थी।

◦ विभिन्न युग: ऐसा माना जाता है कि सतयुग में यह सोने का,त्रेतायुग में चांदी का और द्वापर युग में चंदन की लकड़ी से बना था। बाद में सोलंकी राजाओं ने इसका निर्माण पत्थरों से करवाया।

* त्रिवेणी संगम: यह स्थान कपिला, हिरन और सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित है।

विदेशी आक्रमण और विध्वंस

इतिहास में सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रमणकारियों और शासकों ने कई बार हमले किए और इसे लूटा:

◦ महमूद गजनवी (1025-1026 ई.): जनवरी 1026 में तुर्की आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया और अपार संपत्ति लूटी तथा मंदिर को भारी नुकसान पहुँचाया।

◦ अन्य आक्रमण: इसके बाद 1297 में दिल्ली सल्तनत (नुसरत खान), 1395 में मुजफ्फर शाह, 1412 में अहमद शाह और मुगल बादशाह औरंगजेब (1665 और 1706) द्वारा इसे कई बार तोड़ा गया।

◦ अहिल्याबाई होलकर: 1783 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने पुराने मंदिर के पास ही पूजा के लिए एक नया मंदिर बनवाया था।

आधुनिक भारत में पुनर्निर्माण

◦ सरदार वल्लभभाई पटेल का संकल्प: भारत की स्वतंत्रता के बाद, गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करने का संकल्प लिया।

◦ वर्तमान मंदिर: 8 मई 1950 को वर्तमान मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 1 दिसंबर 1955 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

◦ शैल शैली: वर्तमान भव्य मंदिर चालुक्य शैली (मारू-गुर्जर वास्तुकला) में बनाया गया है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read