Homeऑटोमोबाइलनई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी अब भारत में: डिज़ाइन, इनोवेशन और आधुनिक...

नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी अब भारत में: डिज़ाइन, इनोवेशन और आधुनिक लक्ज़री

  • रेंज रोवर भारत में लेकर आए रेंज रोवर वेलार पर ऑटोबायोग्राफी- स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ, फुल एक्सटेंडेड विंडसर लैदर अपग्रेड, सुएडक्लोद हैडलाइनिंग एवे मेरिडियन™3 डी सराउण्ड साउण्ड सिस्टम
  • नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी अब अडवान्स्ड पावर के विकल्पों में उपलब्धः डी200 डीज़ल और पी250 पेट्रोल

मुंबई, भारत | 21st जुलाई 2025: रेंज रोवर, भारत में रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च के साथ इसके लक्ज़री डिज़ाइन एवं टेकनिकल फीचर्स में और निखार ले आई है। अपने आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन फिनिश और इंटेलीजेन्ट टेक्नोलॉजी के साथ रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी आधुनिक रिफाइनमेन्ट का बेहतरीन उदाहरण है।

नई रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी अडवान्स्ड पावर के विकल्पों में उपलब्ध है- पी250 पेट्रोल जो 183.9 kW एवं 365 Nm टोर्क देता है तथा डी200 डीज़ल माइल्ड हाइब्रिड जो 150 kW एवं 430 N टोर्क देता है। ये दोनों विकल्प भारत में ड्राइविंग की विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार शानदार परफोर्मेन्स का वादा करते हैं।

रयान मिलर, ग्लोबल प्रोडक्ट एण्ड सर्विसेज़ डायरेक्टर, रेंज रोवर ने कहा, ‘‘रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर फैमिली का केंद्र बिंदु है और भारत में हमारे विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ रही है। भावनात्मक जुड़ाव और अद्वितीय उत्साह को बनाए रखते हुए हमें खुशी है कि हम रेंज रोवर वेलार पर ऑटोबायोग्राफी ला रहे हैं। ऑटोबायोग्राफी रिफाइनमेन्ट और लक्ज़री की बेजोड़ अभिव्यक्ति है। सुएडक्लोद हैडलाइनिंग से लेकर फुल एक्सटेंडेड विंडसर लैदर और इमर्सिव मेरिडियन 3डी सराउण्ड साउण्ड सिस्टम तक, हर डीटेल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह ‘सैंक्चुरी ऑन व्हील्स’ का अनुभव प्रदान करती है। वेलार ऑटोबायोग्राफी रेंज रोवर लक्ज़री का सच्चा अवतार है- आधुनिक एवं मनमोहक!’’

रेंज रोवर वेलार की सिग्नेचर फ्लोटिंग रूफ, फ्लश डोर हैंडल्स और सिग्नेचर डीआरएल से युक्त पिक्सेल एलईडी हैडलाईट्स इसके मिनिमलिस्ट एवं ड्रैमेटिक कैरेक्टर को नई परिभाषा देते हैं। स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ बैच, केबिन को प्राकृतिक रोशनी से भर देता हे, वहीं 20 इंच के सैटिन डार्क ग्रे एलॉय व्हील्स एवं बर्निश्ड कॉपर एक्सेन्ट्स सिल्हूट को और आकर्षक बना देते हैं। ब्लैक कन्ट्रास्ट रूफ इसके संतुलित एवं आत्मविश्वास से भरपूर लुक में और निखार ले आता है।

भीतरी लुक की बात करें तो हर टचपॉइन्ट को बेहतर बनाया गया है। शानदार विंडसर लैदर से सजी 20-वे मसाज फ्रंट सीटें, सुएडक्लोद हैडलाइनिंग एवं शैडो ग्रे ऐश वेनीर, शांत एवं परिष्कृत अहसास देते हैं। रियर सीटों की बात करें तो पावर-रिक्लाइन सीटें, कॉन्फिगर की जा सकने वाली एम्बिएन्ट लाइटिंग पीछे बैठे यात्री को शानदार अनुभव प्रदान करती हैं। चार-ज़ोन का क्लाइमेट कंट्रोल एवं केबिन एयर प्योरीफिकेशन प्लस हर यात्रा के दौरान स्वच्छ एवं शांत भीतरी वातावरण को सुनिश्चित करता है।

रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी में टेक्नोलॉजी न सिर्फ आधुनिक बल्कि सहज भी है। ड्राइवर की सुविधा के लिए 3डी सराउण्ड कैमरा, टैरेन रिस्पॉन्स 2, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, वेड सेंसिंग एवं अडैप्टिव डायनामिक्स हैं जो हर ड्राइव के दौरान पूरा आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

ऑटोबायोग्राफी के अलावा रेंज रोवर वेलार रिफाइन्ड पी250 द्वारा पावर्ड डायनामिक एसई वेरिएन्ट में भी आती है। यह वेलार के हॉलमार्क भव्य डिज़ाइन एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी को बनाए रखते हुए, 14-वे पावर्ड फ्रंट सीटों (ड्राइवर मैमोरी से युक्त), एलईडी हैडलाईट्स विद सिग्नेचर डीआरएल, फिक्स्ड पैनोरमिक रूफ, चार-ज़ोन के क्लाइमेट कंट्रोल और मेरिडियन™ साउण्ड सिस्टम से युक्त है।

रेंज रोवर वेलार ऑटोबायोग्राफी अब रु 89.90 लाख की शुरूआती कीमत पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि रेंज रोवर वेलार डायनामिक एसई रु 84.90 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read