Homeगुजरातईर्षा मरने से ईश्वर की पहचान होती है।।

ईर्षा मरने से ईश्वर की पहचान होती है।।

इश्वर को पाना नहि है,ऑलरेडी इश्वर है ही,इर्षा मरने से इश्वर की पहचान होती है।।

बुद्धपुरुष से कृपा भी ना मांगो,प्रेम मांगों।।

बुद्धपुरुष की भाषा ही समाधि नहीं होती,क्रिया भी समाधि होती है।।

साधु पुरुष वह है जिनके ऊपर का भाग बौद्धिक, मध्य का भाग हार्दिक और नीचे का भाग धार्मिक होना चाहिए।।

अखंड साधु वह है जो बौद्धिक,हार्दिक और धार्मिक हो।।

दक्षिण भारत के पंपा सरोवर के तट पर रामचरितमानस का तीसरा सोपान-अरण्य कांड जहां शबरी के कहने पर भगवान पंपा सरोवर गए हैं और नारद जी भगवान से मिलने आए हैं वहां से उठाया गया यह संवाद आज पांचवे दिन में प्रवेश कर रहा है।।

कथा के आरंभ में बापू ने कहा कि राम कहते हैं जो साधक सकल भरोसा छोड़कर मुझे भजता है उसकी रक्षा में ऐसे करता हूं जैसे मां अपने बालक की रक्षा करती हैं।।

हनुमान बार-बार रघुवीर का स्मरण करके लंका में जाते उड़ान भरते हैं।विघ्न पार करते हैं।प्रलोभन, स्पर्धा,माया,सोना सब कुछ लेकिन सिंहीका रूपी ईर्ष्या को मारते हैं।।ईर्षा मरने से ईश्वर की पहचान होती है।।इश्वर को पाना नहि है,ऑलरेडी इश्वर है ही,इर्षा मरने से इश्वर की पहचान होती है।।

सालों से तीन वस्तु पर जोर दे रहा हूं कि मैं आपको कभी आदेश नहीं कर रहा, मैं उपदेश नहीं कर रहा हूं। लेकिन तुलसी का संदेश आपके एड्रेस पर पहुंचा रहा हूं।।

शिवजी उपदेश देने गए असफल रहे। उपदेश कौन लेता है! अपने बालक और बच्चों का आप बचपन से धार्मिकता से जतन करो, मदालसा की बात भी बापू ने कहीं और कहा कि आप हमें नव दिन दिजीये,में आपको नवजीवन दूंगा।। मैं युवाओं के लिए ही घूम रहा हूं।।

बुद्ध पुरुष से कृपा भी ना मांगो,प्रेम मांगों।।में मेरे परम पुरुष से देखकर आपको यह कहता हूं। इसलिए आपको गुरु चुनने में गलती ना हो। बुद्ध पुरुष की भाषा ही समाधि नहीं होती,क्रिया भी समाधि होती है।। हमें स्वर्ग नहीं चाहिए, मोक्ष की आकांक्षा नहीं,प्रतिष्ठा भी नहीं चाहिए,चरित्र या श्रोता भी नहीं चाहिए,आप जितने प्रहार करना है निंदा होनी हो जाए! लेकिन मुझे आप तक,आपके दिल तक पहुंचना है।।

आया मैं मोहब्बत का पैगाम लेकर।

मुझे डाकघर का टपाली ना समझो!

मैं हूं जवाबी लेकिन कोई मुझे सवाली न समझो! हमारे गुजराती के मृगांक शाह लिखते हैं कविता में मीटर से ज्यादा मेटर का महत्व होता है।।

हनुमान जब लंका में प्रवेश करते हैं लंकिनी कहती है अब बहुत बड़े विघ्न आने वाले हैं और हनुमान जी को क्या करना चाहिए? वह बताती है:

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा।

हृदय राखी कौसलपुर राजा।

गरल सुधा रितु करही मिताई।

गोपद सिंधु अनल सीतलाई।।

साधु पुरुष वह है जिनके ऊपर का भाग बौद्धिक, मध्य का भाग हार्दिक और नीचे का भाग धार्मिक होना चाहिए।। इसका मतलब साधु बुद्धि से, विचार और बुद्धिमान होना चाहिए। ह्रदय से संवेदना से भरा हार्दिक भी होना चाहिए और चरण यानी आचरण धार्मिक होने चाहिए।। लेकिन हमने सब उल्टा कर दिया हमने धार्मिक ऊपर बना दिया सब तिलक ऊपर करते हैं!

अखंड साधु वह है जो बौद्धिक,हार्दिक और धार्मिक हो।।

जब हनुमान जी ने हृदय में कोशलपुर को धारण किया तो क्या हुआ?विष अमृत हो जाएगा, दुश्मन मैत्री करेगा और समुद्र गाय की खरी जितना हो जाएगा और आपको लगने वाली आग आपको शीतलता प्रदान करेगी।। इसलिए केवल एक ही बात बार-बार कहता हूं: खूब भरोसा करो,रामनाम पर भरोसा करो।परीक्षा होगी ही।।

बापू ने कहा कि श्वान संस्कृत नहीं बोलता वह भोंकेगा ही! वैसे बापू के ऊपर प्रहार करने वाले टीका करने वाले, इर्षा करने वाले बोलते ही रहते हैं उनके बारे में बापू ने यह बात बताइ।।

बुद्धपुरुष का मूल उर्धव मूल होता है और शाखा नीचे होती है।। बुद्धपुरुष अध्यात्म मार्ग को धंधे के लिए नहीं लेकिन स्वाभाविक चुनता है।। साधु का जीवन स्वभाव ही भजन है।। साधु के पास बैठने से अमृत वर्षा,प्रेम वर्षा,शांति वर्षा और अश्रुधार की वर्षा होती है।।जो ज्यादा शिष्य नहीं बनाते वह बुद्ध पुरुष है।। और आपको सुनने में थोड़ा आश्चर्य लगेगा लेकिन बुद्ध पुरुष ज्यादा शास्त्रों का अभ्यास भी ना करता हो।। क्योंकि ज्यादा शास्त्र देखने से अर्थ घटन में जाएगा और ग्रंथ फिर गड़बड़ करवाता है।। हम कैसे भी हैं बुद्धपुरुष हमारा स्विकार करता है।। यह सब बुद्ध पुरुष के लक्षण कहकर बापू ने कहा कि अयोध्या कांड में दशरथ शाम को कैकई के भवन में राम राज तिलक के बारे में कहने जाते हैं। और मंथरा ने कैकई की बुद्धि पलट दी है और इस समय कैकयी वचन मांगती है।।

तापस बेस बिशेष उदासी।चौदहु बरस राम बनवासी पूरी रात दशरथ कोप भवन में पड़े हैं। और पूरी अयोध्या में भीड़ है।सुबह होते ही सब पूछते हैं। सुमंत कोप भवन में जाते हैं और कैकयी से पूछते हैं तो बताती है कि राम-राम कर रहे हैं। आप राम को बुलाकर लाओ! और राम आकर देखते हैं पिताजी को देखकर राम समझ जाते हैं।।

अब राम को बहुत सी रक्षा करनी होगी: राम के लिए सत्य की रक्षा,रघुवंश के वचन की रक्षा,कैकयी के विचारों की रक्षा और ऋषि मुनियों की रक्षा भी करनी है।। तब राम वन में जाने का निर्णय लेकर सब की एक साथ रक्षा करते हैं।। इसलिए राम का नाम,राम की लीला,राम का रूप किसी न किसी रूप में हमारी रक्षा करते हैं।।

रामचरितमानस में शिवचरित्र,रामचरित्र,भरतचरित्र हनुमंत चरित्र और भूसुंडी चरित्र रूपी पंचामृत पड़ा है।।

फिर बहुत संक्षिप्त में शिव कथा की चौपाइयों का गान करके शिव का विवाह करके आज की कथा को विराम दिया गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read