
रोडस्टर कैटेगरीको नए सिरे से परिभाषित करने वाली मुख्य खूबियां:
- सिग्नेचर‘येज़्दी‘ डिज़ाइन फिलॉसफी: शहर के सबसे कूल राइडर्स के लिए सबसे हॉट बाइक का”बॉर्न आउट ऑफ लाइन” डिजाइन बेमिसाल है ।
- सेगमेंट में पहली बार कस्टमाइज़ेशन काविकल्प: आकर्षक डिज़ाइन वाली यह कैटेगरी तहलका मचाने आ रही है। इसमें50 से ज़्यादा कंबीनेशनविकल्पों के साथ छह फ़ैक्टरी-कस्टम किट हैं, जिससे आप अपनी राइड को मनमुताबिक तरीके से डिजाइन कर सकते हैं।
- मॉड्यूलर सीटिंग इनोवेशन: बॉबर-स्टाइल सोलो सीट और टूरिंग-फ्रेंडली डुअल सीट अरेंजमेंट के बीच कभी भी स्विच कर सकते, यह सुविधा इस कैटेगरी में पहली बार मिलने जा रही है।
- इसमें एकदमनया 350 अल्फा2 इंजन है जिसमें सेगमेंट में पहली बार 6-स्पीड वालागियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच है।
- ओनरशिपएश्योरेंसप्रोग्राम: इंडस्ट्री में स्टैंडर्ड 4 साल/50,000 किमी की वारंटी, साथ ही मन की संपूर्ण शांति के लिए 5 साल तक के कंप्रिहेंसिव मैंटेनेंस प्लान्स।
मुंबई | 14 अगस्त 2025: जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स ने येज़्दी रोडस्टर 2025 की घोषणा की है, येज़्दी ब्रांड कीयहनवीनतम बाइकक्लासिक सेगमेंट में एक सच्चा भारतीय चैलेंजरहै और इसका डिजाइन’बॉर्न आउट ऑफ लाइन’ है। इसकी कीमत 2.09 लाख रुपये से शुरु होती है। येज़्दी रोडस्टर पुराने तौर-तरीकों को चुनौती देतीहै और अपनी खासपहचान के साथ आगे बढ़ती है। यह अपने बोल्ड डिज़ाइन, दमदारपरफॉर्मेंसऔर 50 से ज़्यादा कंबीनेशनविकल्पों वाले छह फ़ैक्टरी कस्टम कंबीनेशनके साथ आती है।
इसका “बॉर्न आउट ऑफ लाइन” डिज़ाइन, अनुमानों को झुठलाकर किए गए जबर्दस्त बदलाव कोदर्शाता है, जो एक आकर्षक नए सिल्हूट, शानदारईंधन टैंक और ज्यादाचौड़े पिछले टायरों वाली मशीन का निर्माण करता है। ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट यज़्दी कोअनूठी पॉप और धमाकेदार आवाज़ प्रदान करते हैं, जबकि चॉप्डरियर फेंडर और बोल्ड ’69’ डेकल्स ब्रांड की प्योरमोटरसाइकिलिंग की शानदारविरासत को ट्रिब्यूटदेते प्रतीत होते हैं।
रोडस्टर 6 से ज़्यादा फ़ैक्टरी कस्टम कॉम्बिनेशन और 20 से ज़्यादा प्लग-एंड-प्ले एक्सेसरीज़ के साथ अपनी कैटेगरीको ओर भी बेहतरीन बनाना है, जो राइडर्स को अपनी स्टाइल के अनुसार अपनी बाइक को डिजाइन करने में मदद करता है। मॉड्यूलर सीटिंग विकल्पों से लेकर कस्टमाइज़ करने योग्य हैंडलबार, वाइज़र और क्रैश गार्ड जैसी खूबियों वालीरोडस्टर को ख़ास तौर आपके लिए बनाया गया है। राइडर्स मिनिमलिस्ट स्काउट-स्टाइल ट्रैकर सोलो सीट और टूरिंग-फ्रेंडली डुअल सेटअप के बीच मिनटों में आसानी से स्विच कर सकते हैं, यह एक ऐसा इनोवेशन है जो स्टाइल और व्यावहारिकता का संगम है। टैंक पर और सिंगल सीट के पीछे फरवाहर चिन्ह जैसे प्रीमियम टच यज़्दी की पारसी विरासतको सेलीब्रेट करते हैं, और इसके डिज़ाइन में प्रामाणिकता और लग्जरीजोड़ते हैं।
जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा”येज़्दी रोडस्टर भेड़िये की खाल में छिपा भेड़िया है। भारतीय सड़कों परदौड़ती और दिलों में बसी येज़्दी की यादें कभी नहीं मिटती। कूल पिता और लड़के वास्तविकसड़कों पर, असली बाइक पर सवारहोकर असल कहानियों की रचना करते हैं। उनकी पहली नौकरी, पहला अनुभव, पहला प्यार, सब कुछ येज़्दी के साथ हुआ। येज़्दी शुरू से ही एक जीवनचर्या, एक नज़रिया, एक विचार रही है, जिसका जन्म किसी के एकाधिकारवाद को चुनौती देने के लिए हुआ है। जिन बागियोंने अपना रास्ता खुद बनाने की हिम्मत की, उन्होंने येज़्दी को चुना,” । “नई रोडस्टर नए ज़माने के सभी वाइल्डकार्ड के लिए भेड़िये की ललकारबनने के लिए ‘बॉर्न आउट ऑफ़ लाइन’ है। एक बोल्ड डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और टूरिंग-रेडी इंजीनियरिंग के साथ, येज़्दी रोडस्टर उन लोगों के लिए एक रणभेरीहै जो अपना रास्ता खुद बनाते हैं, आपके लोग आपको बुला रहे हैं।”
रोडस्टर का मुख आकर्षण इसका एकदम नया 350 अल्फा2 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो एक रोमांचक और आरामदायक राइड के लिए 29PS और 30Nm की पावर देता है। सेगमेंट में पहला 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लचशहर की सड़कों औरहाईवे, दोनों पर, गियर बदलने को बेहद आसान बना देता है।
टूरिंग के लिए डिज़ाइन किया गया, रोडस्टर में350 किमी से ज़्यादा की यात्रा के लिए12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। सेंटर-फ़ॉरवर्ड फ़ुटपेग एक आरामदायक राइडिंग ट्रायंगल बनाते हैं, जो स्पोर्टी हैंडलिंग से समझौता किए बिना, लंबे समय तक बैठने के लिए एकदम सही है। रोडस्टर केहर हिस्से को पावर, आराम और कंट्रोलका एक सहज मिश्रण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
रोडस्टर अपने सेगमेंट में ब्रेकिंग और हैंडलिंग के मामले में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसमें कॉन्टिनेंटल के सर्वश्रेष्ठ डुअल-चैनल ABS से लैस, 320 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक हैं जो सटीक स्टॉपिंग पावर सुनिश्चित करते हैं। टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर स्टेबिलिटीऔर आराम के लिए कैलिब्रेट किए गए हैं, जबकि इसकी 795 मिमी सीट की ऊँचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस सुगमता और कमांडिंग रोड़ प्रेजेंश के बीच परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं।
2025 येज़्दी रोडस्टरको जावा येज़्दी बीएसए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम का पूरा सपोर्ट है, जो इंडस्ट्री में अनूठी पहल और कंपनी कीइंजीनियरिंग और दीर्घकालिक विश्वसनीयता में भरोसे का प्रतीक है। इसमें स्टैंडर्ड4-वर्ष/50,000-किमी वारंटी, छह साल तक के लिए वैकल्पिक कवरेज, एक साल की रोडसाइड असिस्टेंसऔर कई अन्य ओनरशिप बेनिफिट्स शामिल हैं, जो पूरे भारत में लगभग 450 सर्विस स्टेशनों पर उपलब्ध हैं।
वेरिएंट और कलर: आपके व्यक्तित्व के अनुरूप
2025 येज़्दी रोडस्टर दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है:
- स्टैंडर्ड वेरिएंट: बोल्ड राइडर्सके लिए डिज़ाइन किया गया, चार आकर्षक कलर्सऔर कीमतों में उपलब्ध:
- शार्कस्किन ब्लू (₹ 2,09,969): वाइब्रेंट और यूथफुल, अलग दिखने के लिए परफेक्ट।
- स्मोक ग्रे (₹ 2,12,969): शालीनता और सादगी के लिए ग्लॉसी, संतुलित विकल्प।
- ब्लडरश मैरून (₹ 2,16,969): सिग्नेचर येज़्दी कलर, जो विरासत में बसा है।
- सैवेज ग्रीन (₹ 2,21,969): जोशीलेलोगों के लिए डार्क, स्पोर्टी फेवरेट।
- प्रीमियम वेरिएंट: शैडो ब्लैक (₹ 2,25,969) पूरी तरह से मैट ब्लैक कलरमें स्टील्थ का एक बेहतरीन नमूना है, जिसमें विशेष ब्लैक-आउट ट्रिम्स, मल्टी-फंक्शनल ब्लिंकर्स हैं जो टेललाइट्स का भी काम करते हैं; यह मल्टी-फंक्शनल ब्लिंकर्स के साथ आता है जो टेललाइट का भी काम करते हैं, और इसका डिज़ाइन बेहद सुंदरहै।
कस्टमाइज़ेशन: इसे पूरी तरह से अपना बनाएँ
हर राइडर खासहोता है, और येज़्दी रोडस्टर आपकी मोटरसाइकिल को आपकी इच्छा के अनुसार डिजाइन करने के लिए कई एक्सेसरीज़ प्रदान करता है:
- हैंडलबार: अधिकमज़बूती के लिए हाइड्रोफॉर्म्ड स्टैंडर्ड हैंडलबार या कमांडिंग कॉकपिट फील के लिए चौड़े सीधे हैंडलबार में से चुनें।
- वाइज़र और काउल: छोटे और लंबे टूरिंग वाइज़र, हेडलाइट काउल के साथ, हवा से सुरक्षा और स्टाइल के लिए।
- क्रैश गार्ड: बेहतर सुरक्षा के लिए फ्रेम युक्तस्लाइडर्स वाले ट्विन-रॉड क्रैश गार्ड।
- टूरिंग एक्सेसरीज़: सोलो राइडर और पिलियन बैकरेस्ट, रियर रैक और मल्टी-फंक्शनल ब्लिंकर, ये सभी सुविधाएँ टूरिंग को आरामदायक बनाने के लिए उपलब्ध हैं।
मन के सुकून की गारंटी
- 2025 येज़्दी एडवेंचर को बीते दिनों शुरू किए गए ‘जावा येज़्दी बीएसए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ का समर्थन हासिल है – जो इस सेगमेंट में इंडस्ट्रीकी पहली पहल है।
- इस कंप्रहेंसिव प्रोग्राम में 4 साल/50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्डवारंटी, छह साल तक के विस्तारित कवरेज विकल्प, एक साल की रोडसाइड असिस्टेंसऔर कई तरह के स्वामित्व लाभ शामिल हैं, जो एडवेंचर की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और दीर्घकालिक विश्वसनीयता में जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स के भरोसे को दर्शाते हैं।
- कंपनी ने आसान पहुँच और मैंटेनेंसके लिए 300 से ज़्यादा टचपॉइंट्स तक अपने सेल्सऔर सेवा नेटवर्क का विस्तार किया है।

