
» 125cc हाइब्रिड स्कूटर लाइन-अप में नया ‘Enhanced Power Assist’ फंक्शन डाला गया
» Fascino S को टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन के साथ मिला कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
चेन्नई | 14 अगस्त 2025: इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्राइवेट लिमिटेड ने आज अपने 125cc Fi Hybrid स्कूटर रेंज के लिए एक रोमांचक अपडेट की घोषणा की। Fascino 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Fi Hybrid अब आधुनिक स्मार्ट फीचर्स और आकर्षक रंगों के साथ लांच किये गए, जो राइडर्स को बेहतर कनेक्टिविटी, स्टाइलिश और डायनैमिक राइडिंग का अनुभव प्रदान करेंगे।
यामाहा ने अपनी 2025 हाइब्रिड स्कूटर लाइन-अप में ‘Enhanced Power Assist’ फ़ंक्शन जोड़ा है। यह नया स्मार्ट और परफ़ॉर्मेंस-ड्रिवन सिस्टम, यामाहा की हाइब्रिड तकनीक पर आधारित है और हाई-परफ़ॉर्मेंस बैटरी के साथ आता है, जो लगातार हाई टॉर्क प्रदान करता है। इससे स्कूटर को स्टार्टिंग, लोड कैरी करने या चढ़ाई चढ़ने में बढ़िया अक्सेलरेशन और बेहतर परफॉरमेंसमिलता है। Smart Motor Generator (SMG), Silent Start और Stop & Start System (SSS) के साथ, यह रेंज बेहतरीन फ़्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक राइड का अनुभव देती है।
इसके अलावा, प्रीमियम वैरिएंट – Fascino S, में अब Colour TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो टर्न-बाय-टर्न (TBT) नैविगेशन के साथ आता है, और यह राइडर्स की सुविधा और कनेक्टिविटी को बढ़ाता है। कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर Y-कनेक्ट ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जिससे राइडर्स कनेक्टेड रह सकते हैं। इसमें गूगल मैप्स भी है जोकि टर्न-बाय-टर्न (TBT) नैविगेशन को सपोर्ट करता है, जिसमें रियल-टाइम दिशा-निर्देश, चौराहे का अलर्ट, नैविगेशन इंडेक्स और सड़क के नाम मिलते हैं – जिससे एक सहज और परेशानी मुक्त राइडिंग अनुभव सुनिश्चित होता है।
इन फीचर अपग्रेड्स के अलावा, Fascino S 125 Fi Hybrid अब स्टाइलिश मैट ग्रे (Matte Grey) रंग में उपलब्ध होगा। Fascino 125 Fi Hybrid का डिस्क-ब्रेक वैरिएंट एक रिफ्रेशिंग मेटैलिक लाइट ग्रीन (Metallic Light Green) रंग में भी मिलेगा, जबकि ड्रम-ब्रेक वैरिएंट एक शानदार मेटैलिक व्हाइट (Metallic White) रंग में भी आएगा। इसके साथ ही, RayZR 125 Fi Hybrid Street Rally एक बोल्ड मैट ग्रे मेटैलिक (Matte Grey Metallic) शेड में भी मिलेगा, और RayZR 125 Fi Hybrid का डिस्क वैरिएंट एक स्पोर्टी सिल्वर व्हाइट कॉकटेल (Silver White Cocktail) रंग में उपलब्ध किया जायेगा।

इस घोषणा के दौरान, यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन श्री इतारु ओतानी ने कहा, “यामाहा की 125cc Hybrid स्कूटर रेंज ने अपनी डायनैमिक स्टाइलिंग, बेहतर आराम और कुशल ईंधन प्रदर्शन के साथ लगातार ग्राहकों को प्रसन्न किया है। नई ‘Enhanced Power Assist’ फंक्शन की बदौलत रोजमर्रा की राइड को और सुविधाजनक बनाने तथा बाइक सवार में पूर्ण आत्मविश्वास प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है।
इसके अलावा, नए कलर वैरिएंट्स के साथ पूरा स्कूटर लाइनअप अब और बढ़िया हो गया है। ये अपडेट हमारे विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों से प्राप्त फीडबैक को प्रदर्शित करते हैं। हमें विश्वास है कि ये महत्वपूर्ण अपग्रेड हमारे ग्राहकों को बेहद पसंद आएंगे और 125cc स्कूटर सेगमेंट में यामाहा की मौजूदगी को और मजबूत करेंगे।”
यामाहा के हाइब्रिड स्कूटर मॉडल अत्याधुनिक एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड (FI), और 125cc ब्लू कोर हाइब्रिड इंजन से लैस हैं। ये लाइटवेट स्कूटर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, 21-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, E20 फ्यूल कॉम्पैटिबिलिटी और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ आते हैं। Fascino S और RayZR Street Rally वैरिएंट्स में अतिरिक्त रूप से आंसर बैक (Answer Back) फीचर और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) भी उपलब्ध हैं।
| प्रोडक्ट | कीमतों की शुरुआत रुपये में (एक्स शो रूम, दिल्ली) |
| Fascino S 125 Fi Hybrid (Colour TFT/ TBT) | 1,02,790/- |
| Fascino S 125 Fi Hybrid | 95,850/- |
| Fascino 125 Fi Hybrid | 80,750/- |
| RayZR Street Rally 125 Fi Hybrid | 92,970/- |
| RayZR 125 Fi Hybrid | 79,340/- |

