
- मात्र रु 399 की शुरूआती दरों पर रूम्स के साथ रैडबस देश के 2000 से अधिक शहरों (ज़्यादातर टियर 3 शहर) में लाया अच्छी गुणवत्ता की किफ़ायती स्टे सुविधाएं; नई पेशकश में शामिल हैं हॉस्टल, होमस्टे, गेस्टहाउस और लॉज
- ऐप अपनी प्रत्यास्थ एवं बेजोड़ सर्विसेज़ के साथ युवा एवं बजट यात्रियों को खूब लुभा रहा है
नेशनल | 13 अगस्त 2025: दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाईन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म रैडबस ने रैडबस होटल्स के लॉन्च की घोषणा की है, इसके साथ कंपनी ने लाखों भारतीय यात्रियों के लिए बजट-अनुकूल अकॉमोडेशन सेवाओं में अपना विस्तार कर लिया है। होटल सेगमेन्ट में प्रवेश के साथ रैडबस देश में तेज़ी से बढ़ते उन यूज़र्स के लिए वन-स्टॉप ट्रैवल कम्पेनियन बन गया है, जो बजट को ध्यान में रखते हुए यात्रा का बेहतरीन अनुभव पाना चाहते हैं। अब यात्री रैडबस का वही भरोसा बजट होटल सेगमेन्ट में भी पा सकेंगे।
वर्तमान में रैड बस के होटल्स 2000 से अधिक शहरों में सक्रिय है। रैडबस उभरते मार्केट्स में तेज़ी से विस्तार करते हुए भरोसेमंद, वैरिफाईड एवं अफॉर्डेबल स्टे के साथ देश के ट्रैवल सेगमेन्ट की खामियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। यह नई पेशकश रैडबस के कोर ग्राउंड ट्रांसपोर्ट बिज़नेस की पूरक है; जो यात्रियों को स्टे के लिए किफ़ायती एवं भरोसेमंद विकल्प प्रदान करती है। रैडबस भारत के हर यूज़र के लिए यात्रा के अनुभव को सुगम एवं सरल बनाना चाहती है फिर चाहे वे छात्र हों, काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले कारोबारी या तीर्थयात्रा के दौरान रात में आराम या शार्ट लेओवर के लिए रुकने वाले यात्री।
प्रकाश संगम, चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर, रैडबस ने कहा, ‘‘रैडबस लम्बे समय से किफ़ायती एवं भरोसेमंद परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। अब हम यही वादा बजट-फ्रैंडली स्टे में लेकर आए हैं और यात्रियों को वही सुविधा और भरोसा प्रदान कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद वे हमसे करते हैं। रैडबस स्टे के साथ यात्री ऑनलाईन वैरिफाईड अकॉमोडेशन की तुलना कर बुकिंग कर सकते हैं, अपना समय बचा सकते हैं और अपने लिए स्टे का उचित विकल्प चुन सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म बजट होटल्स, हॉस्टल एवं होमस्टे मालिकों की विज़िबिलिटी एवं ऑक्युपेन्सी बढ़ाकर उनका कारोबार बढ़ाने में भी मदद करेगा । ”
इस विस्तार का केन्द्रबिन्दु है बजट कलेक्शन, जिसमें रु 399 प्रति नाईट से भी कम शुरूआती कीमत वाले कमरे उपलब्ध है, जो बस टिकट से भी सस्ते पड़ते हैं। रु 499, रु 799, रु 999 से कम कीमत के स्टे के साथ प्लेटफॉर्म गुणवत्ता एवं सुविधा के साथ समझौता किए बिना बेजोड़ मूल्य प्रदान करने के लिए तत्पर है। रैडबस, बस बोर्डिंग पॉइन्ट्स एवं रेलवे स्टेशनों के नज़दीक भरोसेमंद एवं साफ प्रॉपर्टीज़ की सूची पेश करता है, ताकि ये होटल यात्रियों के लिए सुलभ हों। प्लेटफॉर्म पर 15000 से अधिक प्रॉपर्टीज़ ‘अर्ली चैक इन’ एवं अन्य सेवाएं भी प्रदान करती हैं। यात्री अपनी ज़रूरत के अनुसार होटल, हॉस्टल, गेस्टहाउस, लॉज, होमस्टे जैसे विकल्प चुन सकते हैं, और 45 फीसदी तक छूट का लाभ उठा सकते हैं। प्लेटफॉर्म त्योहारों के सीज़न में छूट के कई ऑफर भी लेकर आएगा।
प्लेटफॉर्म पर ‘रैडबस चॉइस’ का फीचर भी है, जहां यूज़र अपनी पसंद और ज़रूरत के अनुसार टीवी, एसी, फ्री वाय-फाय जैसे सुविधाएं चुन सकते हैं; इस तरह ये फीचर बजट यात्रियों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करता है। गौरतलब है कि रैडबस होटल्स के पायलट प्रोग्राम में रैडबस पर हुए होटल लेनदेन में 18 से 36 वर्ष के यूज़र्स की संख्या सबसे अधिक है। यानि रैड बस के होटल, छात्रों, कामकाजी युवाओं एवं बजट यात्रियों को खूब लुभा रहे हैं। यह भी देखा गया है कि एक ही गंतव्य पर आने वाले 70 फीसदी यात्रियों ने रैडबस होटल्स के साथ अपनी बुकिंग को दोहराया है, ये आंकड़े देश के उभरते यात्रा कॉरीडेर्स में स्टे के भरोसेमंद विकल्पों की आवश्यकता पर रोशनी डालते हैं।
रैडबस होटल्स को ऐप (एंड्रोइड एवं आईओएस) के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है। रैडबस ऐप पर ही होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। टिकट बुकिंग, ट्रैकिंग या खरीद के बाद यूज़र को होटल के सुझाव ऐप पर ही दिखने लगते हैं, जो उनके लिए होटल बुकिंग को आसान बनाते हैं।

