
गुजरात, अहमदाबाद | 26 दिसंबर 2025 — सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, भविष्य की तकनीक की दिशा तय करने वाले अपने ‘विजन 2026’ को दुनिया के सामने रखने के लिए तैयार है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रदर्शनीकंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में कंपनी अपनी ‘डिवाइस एक्सपीरियंस डिवीजन’ के तहत एआई-संचालित अनुभवों की एक नई श्रृंखला पेश करेगी।
सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, जेबी पार्कने इस आगामी इवेंट पर उत्साह जताते हुए कहा, “सैमसंग के एआई उपकरण आज एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़े हैं। ये अब केवल मशीनें नहीं, बल्कि आपके जीवन के साथी हैं जो आपकी आदतों को गहराई से समझते हैं। सीईएस 2026 में हम दिखाएंगे कि कैसे एआई आपके रोजमर्रा के कामों को और अधिक आसान और मूल्यवान बना सकता है। साथ ही, 4 जनवरी को लास वेगास में आयोजित होने वाले ‘द फर्स्ट लुक’ इवेंट में हम टीवी टेक्नोलॉजी की मौजूदा सीमाओं को तोड़ते हुए एक बिल्कुल नया अनुभव पेश करेंगे।”
इस बार सीईएसमें सैमसंग का मुख्य फोकस ऐसे घरेलू उपकरणों पर होगा जो ‘स्मार्ट केयर’ और ‘पावरफुल हार्डवेयर’ का बेजोड़ संगम हैं। कंपनी अपने’बीस्पोक एआई’ पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसमें कपड़ों की देखभाल के लिए इंटेलिजेंट लॉन्ड्री सॉल्यूशंस और घर के माहौल को भांप लेने वाले एयर कंडीशनिंग सिस्टम शामिल हैं। ये सभी डिवाइस एक-दूसरे के साथ इतने सटीक तालमेल में काम करते हैं कि यूजर को एक निर्बाध लाइफस्टाइल का अनुभव मिलता है।
सीईएस में प्रमुख नवाचारों में अपग्रेडेड बीस्पोक एआई एयरड्रेसर, बीस्पोक एआई लॉन्ड्री कॉम्बो, बीस्पोक एआई विंडफ्री प्रो एयर कंडीशनर और फ्लैगशिप बीस्पोक एआई जेट बॉट स्टीम अल्ट्रा रोबोट वैक्यूम शामिल हैं।
लगातार दो दशकों से टीवी इंडस्ट्री के लीडर के रूप में काबिज सैमसंग, इस बार अपनेमाइक्रो RGB डिस्प्ले का और भी विस्तार करेगा। यह तकनीक घर पर सिनेमाई अनुभव के नए मानक स्थापित करने वाली है।
सबसे चौंकाने वाला नवाचारबीस्पोक एआईरेफ्रिजरेटर फैमिली हबमें देखने को मिलेगा। इसमें अपग्रेड की गईएआईविजनतकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बारगूगल जेमिनी को इंटीग्रेट किया गया है, जो किसी रेफ्रिजरेटर के इतिहास में एक मील का पत्थर है।
अपग्रेडेडएआईविजनके साथ, सैमसंग अब खाद्य पदार्थों की पहचान करने में पहले से कहीं अधिक सटीक और कुशल हो गया है, जिससे किचन का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। पहले यह सिस्टम केवल 37 प्रकार की ताजी सामग्रियों और 50 तरह के पहले से रजिस्टर्ड प्रोसेस्ड फूड को पहचानने तक सीमित था। लेकिन सीईएसमें पेश होने वाला इसका नया वर्जन इन सभी सीमाओं को पार कर चुका है। अब यह कहीं अधिक विस्तृत रेंज में खाद्य पदार्थों को पहचान सकता है, जो यूज़र्स को अधिक लचीलापन और एक बेजोड़ सुविधा प्रदान करेगा।
मिस्टर पार्क ने रेखांकित किया कि सैमसंग ने भारत में 10,000 से अधिक प्रतिभाशाली इंजीनियरोंकी एक सशक्त टीम तैयार की है। यह टीम ब्रांड के अगले 30 वर्षों के लिए निर्धारित ‘एआईट्रांसफॉर्मेशन’ के विजन को हकीकत में बदलने के लिए समर्पित है।
उन्होंने आगे कहा, “भारत में हमारे तीनआरएण्डडी सेंटरऔर एक समर्पितडिजाइन सेंटरसक्रिय हैं, जो न केवल स्थानीय नवाचारों बल्कि वैश्विक स्तर पर उत्पादों और तकनीक को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मेरा मानना है कि जैसे-जैसे हम स्मार्ट होम्स, कनेक्टेड लिविंग और एआई-आधारित उपकरणों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, भारत वैश्विक नवाचार के नेतृत्व में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा।”
====♦♦♦♦♦====

