Homeइलेक्ट्रानिक्ससैमसंग ने नवरात्रि के दौरान स्मार्टफोन, प्रीमियम टेलीविज़न और होम एप्लायंसेज़ की...

सैमसंग ने नवरात्रि के दौरान स्मार्टफोन, प्रीमियम टेलीविज़न और होम एप्लायंसेज़ की रिकॉर्ड बिक्री की

  • त्योहारों के समय में उपभोक्ताओं की भावना में आई सकारात्मकता के कारण सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में 40% की वृद्धि हुई
  • शुभ नवरात्रि अवधि के दौरान सैमसंग के प्रीमियम टेलीविज़न की बिक्री दोगुनी रही, यानी 100% की वृद्धि दर्ज की गई
  • जीएसटी दर में कमी, विस्तारित वारंटी और बिजली की बचत जैसे फायदों के चलते एयर कंडीशनर सहित होम एप्लायंसेज़ की बिक्री में 30% की बढ़ोतरी हुई

गुरुग्राम, भारत | 11 अक्टूबर 2025: भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज त्योहारी सीजन में बिक्री की शुरुआत बेहद शानदार रहने की घोषणा की है। कंपनी ने इस बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय ग्राहकों के सकारात्मक रवैये, आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स और टेलीविजन व एयर कंडीशनर पर जीएसटी दरों में कटौती को दिया है।

सैमसंग ने बताया कि नवरात्रि और दशहरा के दौरान इसके प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री ने अब तक का नया रिकॉर्ड बनाया। इस उल्लेखनीय वृद्धि का श्रेयगैलेक्सी एआई से लैस कंपनी के उन्नत पोर्टफोलियो – गैलेक्सी Z Fold7फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन, गैलेक्सी S25 सीरीज़औरगैलेक्सी S24 सीरीज़को जाता है।

गैलेक्सी एआई, सैमसंग की अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक है, जोयूजर्स के अनुभव को और अधिक सहज, कुशल और व्यक्तिगत बनाने के लिए तैयार किया गया है।

सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा,“30,000 रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.4 गुना बढ़ी है। हमें विश्वास है कि हमारे प्रीमियम एआई स्मार्टफोन आगामी शुभ दीपावली सीज़न में भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखेंगे।”

सैमसंग ने 22 सितंबर से शुरू हुई नवरात्रि की बिक्री से पहले अपने प्रीमियम स्मार्टफोन – गैलेक्सी S24 अल्ट्रा, गैलेक्सी S24 औरगैलेक्सी S24 FE – पर आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स भी पेश किए थे।

टेलीविज़न श्रेणीमें भी कंपनी ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जिसका प्रमुख कारण 32 इंच से बड़े टेलीविज़नों पर जीएसटी दरों में की गई कटौतीरहा। सैमसंग ने बताया कि उसकीविज़न एआई तकनीक से लैस प्रीमियमनियोQLED औरOLED टेलीविज़नों की 22 सितंबर से शुरू दो सप्ताह की अवधि में उपभोक्ताओं के बीच जबरदस्त मांग रही।

सैमसंग विज़न एआई एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो स्क्रीन को इंटेलिजेंट सॉल्‍यूशन में बदल देती है और यूजर के रोज़मर्रा के जीवन को अधिक सरल, प्रभावी और समृद्ध बनाती है।

सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा,‘‘सैमसंग के प्रीमियम टेलीविज़न की बिक्री इस साल त्योहारों के दौरान पिछले साल की तुलना में दोगुनी हो गई है। इस बढ़ोतरी का कारण आकर्षक ऑफर्स, लंबी वारंटी, जीएसटी दरों में कटौती और भारत में एआई टेलीविज़नकी बढ़ती मांग है। साथ ही, नवरात्रि के दौरान रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर की बिक्री में भी पिछले साल की तुलना में 1.3 गुना बढ़ोतरी हुई है। हमें भरोसा है कि हमारे प्रीमियम नियोQLED औरOLEDटेलीविज़न और बीस्पोक एआई उपकरण दीपावली के मौसम में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।’’

नवरात्रि उत्सवके दौरान उपभोक्ताओं द्वारा आकर्षक ऑफ़र्स और छूट का लाभ उठाने की उत्सुकता के चलतेहोम एप्लायंसेज़की बिक्री को भी बड़ा प्रोत्साहन मिला। सैमसंग ने बताया कि उसके एप्लायंसेज़ बिजनेस ने त्योहारों के पहले चरण में मजबूत वृद्धि दर्ज की, जिसका श्रेयकैशबैक ऑफ़र्स, आसान वित्तीय योजनाओं औरविस्तारित वारंटी लाभोंको जाता है।एयर कंडीशनरकी बिक्री को भीजीएसटी में कटौती, बढ़े हुए वारंटी लाभऔरऊर्जा बचत सुविधाओंसे बल मिला।

सैमसंग केबीस्पोक एआई उपकरणचार प्रमुख उपभोक्ता लाभों- ईज़ी, केयर, सेव और सिक्‍योर पर आधारित हैं, जो एआई तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं के जीवन को और अधिक सहज, सुरक्षित तथा उपयोगी बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read