
— स्टार एयर कम सेवा वाले टियर 2 और टियर 3 शहरों को जोड़कर ‘कनेक्टिंग रियल इंडिया’ के अपने मूल मिशन के प्रति पूरी दृढ़ता से प्रतिबद्ध है
बेंगलुरु, 2 जुलाई 2025 : संजय घोडावत ग्रूप(SGG) की विमानन शाखा, स्टार एयर ने अहमदाबाद के यात्रियों के लिए एक रोमांचक मानसून सेल शुरू किया है, जो केवल ₹2,799 से शुरू होने वाले एकतरफा किराये की स्पेशल ऑफर पेश करता है। यह ऑफर लोकप्रिय प्रादेशिक रूट(मार्गों) पर मान्य है, जो स्टार एयर की ‘कनेक्टिंग रियल इंडिया’ मिशन की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
रूट टेबल :
रूट(मार्ग) : AMD – DIU – GOX न्यूनतम किराया : ₹2,799
परिचालन दिवस : मंगलवार, बुधवार को छोड़कर सभी दिन
प्रस्थान : 09:50
आगमन : 13:00
उड़ान संख्या : S5 424/432
———-
रूट(मार्ग) : GOX – DIU – AMD न्यूनतम किराया : ₹2,799
परिचालन दिवस : मंगलवार, बुधवार को छोड़कर सभी दिन
प्रस्थान : 13:30
आगमन : 16:40
उड़ान संख्या : S5 431/425
———-
रूट(मार्ग) : HYD – NDC – AMD न्यूनतम किराया : ₹3,199
परिचालन दिवस : सोम, मंगल, गुरु, रवि
प्रस्थान : 09:00
आगमन : 11:45
उड़ान संख्या : S5 196/218
———
स्टार एयर मानसून सेल इसके नेटवर्क में चयनित मार्गों पर लागू की गई है, जो उपलब्धता और नियमों व शर्तों के अधीन है। वो चाहे यह एक छोटी बिजनेस यात्रा हो, पारिवारिक अवकाश हो या एकल साहसिक यात्रा हो, ग्राहक 2×2 सीटिंग लेआउट के साथ स्टार एयर के आरामदायक एम्ब्रेयर जेट पर उड़ान भरने का आनंद ले सकते हैं, जो विशाल केबिन और निर्बाध बेहतरीन यात्रा के लिए जाना जाता है।
मॉनसून सेल की घोषणा करते हुए स्टार एयर की मुख्य वाणिज्यिक एवं विपणन अधिकारी सुश्री शिल्पा भाटिया ने कहा कि, “इस मॉनसून सेल के शुभारंभ के साथ, हम भारतभर में अपने ग्राहकों के लिए प्रादेशिक हवाई यात्रा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह विशेष ऑफर केवल इस मौसम का उत्सव ही नहीं मनाती, किन्तु यह प्रत्येक यात्री को निरंतर मूल्य और सुविधा प्रदान करने के हमारे वचन को भी मजबूत करती है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “स्टार एयर में, हमारा ध्यान यात्रियों को अधिक से अधिक यात्रा करने की स्वतंत्रता देकर, वंचित शहरों को भरोसेमंद सेवा से जोड़ने पर रहता है।”
अभी बुक करें और बडी बचत करें :
ग्राहक आधिकारिक स्टार एयर वेबसाइट (www.starair.in), मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर के माध्यम से बुकिंग करके इस ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं। खास ध्यान रहे कि, सीटें सीमित हैं और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध हैं।
विकास को गति के साथ ही ‘कनेक्टिंग रियल इंडिया’ की प्रतिबद्धता :
भारत सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) पहल में एक गौरवपूर्ण और सक्रिय भागीदार, स्टार एयर एकमात्र क्षेत्रीय एयरलाइन है, जिसने लगातार छह वर्षों तक निर्बाध परिचालन किया है। साथ ही इसने 300 साप्ताहिक उड़ानों की मजबूत अनुसूची को बनाए रखते हुए लगभग 1.5 मिलियन यात्रियों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराई है। यह गर्मियों के मौसम के दौरान 350 साप्ताहिक उड़ानों तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि, स्टार एयर एकमात्र प्रादेशिक एयरलाइन है, जिसने UDAN(उड़ान) योजना के तहत इसे दिए गए सभी रूट का परिचालन किया है। स्टार एयर का विस्तरण भारतीय विमानन के लिए ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुआ है, जब यात्रियों की मांग लगातार बढ़ रही है और क्षेत्रीय गतिशीलता बडे बदलाव के साथ विकसित हो रही है। स्टार एयर अब अपने प्रारंभिक UDAN 5.0 रूट से आगे बढ़ रही है और अधिक कमर्शियल शहरों में प्रवेश कर रही है। साथ ही यह कम सेवा वाले टियर 2 और टियर 3 शहरों को जोड़कर ‘कनेक्टिंग रियल इंडिया'(वास्तविक भारत को जोड़ने) के अपने मूल मिशन के प्रति पूरी दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
पहले दिन से ही बेहतरीन उड़ान अनुभव प्रदान करने की अपनी फिलोसॉफी पर कायम रहते हुए, स्टार एयर अपनी सभी सेवाओं में विमान में ताजा गर्म भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराता रहा है। इसके बेड़े में एम्ब्रेयर E175 और E145 विमान शामिल हैं, जिनमें 2×2 सीटिंग लेआउट, समर्पित बिजनेस क्लास और इकॉनोमी सीटिंग के साथ दो-श्रेणी केबिन व्यवस्था है। जो वास्तव में, क्षेत्रीय विमानन में आराम, कार्यक्षमता और गुणवत्तायुक्त सेवा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है।
————-
स्टार एयर के बारे में जानकारी :
संजय घोडावत ग्रुप (SGG) की विमानन शाखा, स्टार एयर ने वर्ष 2019 में भारतीय लोगों के लिए हवाई यात्रा को किफायती और सुविधाजनक बनाकर “कनेक्टिंग रियल इंडिया” के मिशन के साथ अपने कमर्शियल परिचालन की शुरुआत की थी। अपनी स्थापना के बाद से, स्टार एयर ने सुरक्षित, विशाल, ईमानदार और टिकाऊ हवाई सेवा के अपने वचन के साथ भारत के 25 स्थानों में 1.6 मिलियन से अधिक यात्रियों का विश्वास जीत लिया है।
हाल में, स्टार एयर नौ विमानों का बेड़ा संचालित करता है, जिसमें चार एम्ब्रेयर E175 और पांच एम्ब्रेयर E145 शामिल हैं और अगले 36 महीनों में बेड़े को 25 विमानों तक विस्तारित करने की योजना है। इसे 2022 में विंग्स इंडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइन (RCS) से सम्मानित किया गया था।
————-

