Homeऑटोमोबाइलनई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास...

नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्‍लेविया की कीमतें घोषित कीं, जो 9.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं (भारत में एक्स-शोरूम कीमतें)।

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्‍लेविया की कीमतों की घोषणा कर दी है और इसकी डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। सेडान जो कहे सबकुछ  वाली नई स्‍लेविया में और भी निखरा हुआ यूरोपीय डिज़ाइन, दमदार और रोमांचक प्रदर्शन, स्मार्ट तकनीक, बेहतर आराम और भरोसेमंद सुरक्षा—सब कुछ एक शानदार पैकेज में मिलता है। भारत के लिए विशेष रूप से तैयार एमक्‍यूबी–ए0-आईएन प्लेटफॉर्म पर निर्मित यह कार लॉन्च के समय छह वेरिएंट—क्‍लासिक, क्‍लासिक+, सिग्नेचर, स्‍पोर्टलाइन, प्रेस्‍टीज़ और मोन्‍टे कॉर्लो—में उपलब्ध होगी। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ छह-स्पीड मैनुअल या बिल्कुल नया आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जबकि 1.5 टीएसआई इंजन को सात-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, “स्‍लेविया ने हमेशा से ही उन खूबियों को एक साथ पेश किया है, जिन्हें ग्राहक एक सेडान में सबसे अधिक महत्व देते हैं—सदाबहार डिज़ाइन, शानदार ड्राइविंग अनुभव, आराम, सुरक्षा और बेहतरीन इंजीनियरिंग। नई स्‍लेविया इन्हीं खूबियों को और आगे ले जाती है, जिसमें पहले से अधिक आकर्षक डिज़ाइन, स्मार्ट तकनीक और बिल्कुल नया आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है। यह वाकई जो कहे सबकुछ है, क्योंकि यह बिना किसी समझौते के सेडान का एक संपूर्ण अनुभव देती है—आकांक्षाओं को पूरा करने वाली, फिर भी सहज रूप से सुलभ; ड्राइव करने में आनंददायक, फिर भी आरामदायक; और ग्राहकों की नई पीढ़ी की जरूरतों के अनुरूप।” 

ऐसा प्रदर्शन, जो कहे सबकुछ

नई स्‍लेविया अपने भरोसेमंद 1.0 टीएसआई और 1.5 टीएसआई इंजन विकल्पों को बरकरार रखती है। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ छह-स्पीड मैनुअल या अपने सेगमेंट का बिल्कुल नया पहला आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। अधिक शक्तिशाली 1.5 टीएसआई इंजन के साथ सात-स्पीड डीएसजी और बेहतर ब्रेकिंग भरोसे के लिए पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 

ऐसी डिज़ाइन, जो कहे सबकुछ

नई स्‍लेविया अपने यूरोपीय डिज़ाइन को और निखारती है। इसमें बिल्कुल नई एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, क्रमिक रूप से जलने वाले पीछे के दिशा-सूचक, क्षैतिज क्रोम ग्रिल पट्टी, आगे और पीछे के हिस्से में संशोधित डिज़ाइन तथा नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। मोन्‍टे कॉर्लो में विशेष बैजिंग, लाल रंग के आकर्षक उभार और काले बाहरी हिस्से इसे एक खास अंदाज़ देते हैं। पहले से उपलब्ध आठ रंगों के साथ अब आर्कटिक सिल्‍वर और कैपुचिनो बीज़ नए रंगों के रूप में शामिल किए गए हैं। कैपुचिनो बीज़ रंग वाली कारों की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी। 

ऐसा आराम और तकनीक, जो कहे सबकुछ

सेगमेंट में पहली बार दी गई पीछे की सीटों के लिए मसाज सुविधा पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को एक नई ऊँचाई देती है। 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा और आगे-पीछे के पार्किंग सेंसर के साथ पार्क पायलट पार्किंग और धीमी गति से वाहन चलाने के दौरान होने वाली गतिविधियों को आसान बनाते हैं। वहीं, ऊपरी वेरिएंट में दिया गया बड़ा 26.03 सेमी डिजिटल कॉकपिट अधिक स्पष्ट जानकारी और ज्यादा बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करता है।

एआई-सक्षम तकनीक, जो कहे सबकुछ

25.6 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में नया इंटरफेस और अगली पीढ़ी की डिजिटल संरचना दी गई है, साथ ही वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले की सुविधा भी मिलती है। गूगल क्लाउड के ऑटोमोटिव एआई एजेंट से संचालित इसका वॉइस असिस्टेंट वाहन में जेमिनी की सुविधा लाता है, जो संदर्भ के अनुसार सहायता, वास्तविक समय की जानकारी और संगीत, कॉल तथा तापमान नियंत्रण को बिना हाथ लगाए संचालित करने की सुविधा देता है। इसे भारतीय अंग्रेज़ी के अलग-अलग उच्चारणों को पहचानने के लिए भी तैयार किया गया है।

ऐसी सुरक्षा, जो कहे सबकुछ

नई स्‍लेविया वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिए अपनी 5-स्टार ग्लोबल एनकैप रेटिंग को बरकरार रखती है। इसमें छह एयरबैग सहित 25 से अधिक सक्रिय और निष्क्रिय सुरक्षा सुविधाएँ मानक रूप से दी गई हैं, जबकि ऊपरी वेरिएंट में इनकी संख्या 40 से अधिक हो जाती है। क्‍लासिक+ से आगे के वेरिएंट में पीछे का शीशा साफ करने वाला उपकरण, बारिश की बूंदों को पहचानने वाले वाइपर, एलईडी फॉग लैंप, अपने आप कम चमक वाला अंदरूनी रियर-व्यू मिरर और चकाचौंध कम करने वाले बाहरी रियर-व्यू मिरर दिए गए हैं, जो दृश्यता और ड्राइविंग के भरोसे को और बेहतर बनाते हैं। 

ऐसा भरोसा, जो कहे सबकुछ

स्‍कोडा सूपर केयर के तहत मानक रूप से 4 साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी, 4 साल की रोडसाइड सहायता और 2 साल या 30,000 किलोमीटर तक चार फ्री लेबर सर्विसेज़ मिलती हैं। वारंटी को बढ़ाकर 6 साल तक किया जा सकता है। इसके अलावा, सभी वेरिएंट पर 6 साल की जंग-रोधी वारंटी और 3 साल की पेंट वारंटी भी दी जाती है।

ऐसी रेंज, जो कहे सबकुछ

छह वेरिएंट—क्‍लासिक, क्‍लासिक+, सिग्नेचर, स्‍पोर्टलाइन, प्रेस्‍टीज़ और मोन्‍टे कॉर्लो—ग्राहकों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार स्‍लेविया चुनने की पूरी आज़ादी देते हैं। बेहतरीन सुविधाओं से लैस क्‍लासिक से लेकर फीचर्स से भरपूर प्रेस्‍टीज़ और ज्यादा स्पोर्टी मोन्‍टे कॉर्लो तक, हर वेरिएंट डिज़ाइन, आराम, तकनीक, प्रदर्शन, सुरक्षा और कीमत के बीच सोच-समझकर तैयार किए गए संतुलन के साथ जो कहे सबकुछ के वादे को साकार करता है।

New Slavia

Price INR (Ex- Showroom)
1.0 TSI MT 1.0 TSI AT

1.5 TSI DSG

Classic

₹ 9,99,900 – –
Classic+ ₹ 10,99,000 ₹ 12,49,000

–

Signature

₹ 13,94,000 ₹ 14,94,000 –
Sportline ₹ 14,34,000 ₹ 15,34,000

–

Prestige

₹ 15,89,000 ₹ 16,89,000 ₹ 18,59,000
Monte Carlo – ₹ 17,29,000

₹ 18,84,000

 

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read