
- स्टार्टअप्स और एमएसएमई में भारत के नवाचारकर्ताओं को करता है सम्मानित
- वित्तीय वर्ष 2023–24 में रुपये 50 करोड़ से अधिक टर्नओवर न रखने वाले उद्यम आवेदन कर सकते हैं
- कैविनकेयर-एमएमए ने 14वें संस्करण के लिए चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2025 हेतु नामांकन आमंत्रित किए
- स्टार्टअप्स और एमएसएमई में भारत के नवाचारकर्ताओं को करता है सम्मानित
- वित्तीय वर्ष 2023–24 में रुपये50 करोड़ से अधिक टर्नओवर न रखने वाले उद्यम आवेदन कर सकते हैं
चेन्नई 04 जून 2025: कैविनकेयर ने मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन (MMA) के साथ मिलकर चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2025 के 14वें संस्करण के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत के स्टार्टअप्स औरएमएसएमईद्वारा किए गए परिवर्तनकारी और प्रभावशाली नवाचारों को सम्मानित करते हैं। जिन कंपनियों का वित्तीय वर्ष 2023-24 में वार्षिक टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है, वे आवेदन के लिए पात्र हैं। नामांकन www.ckinnovationawards.in पर ऑनलाइन या +91 63746 03433 पर मिस्ड कॉल देकर किए जा सकते हैं। एंट्रीज भेजने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2025 है।
यह पुरस्कार स्वर्गीय श्री आर. चिन्नीकृष्णन की स्मृति में स्थापित किए गए हैं, जो सैशे क्रांति के जनक थे। यह सम्मान ऐसे नवाचारों को समर्पित है जो न केवल अनूठे और स्केलेबल हों, बल्कि सस्टेनेबल और सामाजिक लाभ भी दें।
इस अवसर पर कैविनकेयर के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सी.के. रंगनाथन ने कहा, “इस पुरस्कार का मूल उद्देश्य ऐसा नवाचार है जो आम लोगों के जीवन में गहरा और महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स उन उभरते उद्यमियों को सशक्त बनाते हैं, जिनमें पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देने का साहस और इंक्लूसिव, परिवर्तनकारी विकास का दृष्टिकोण रखते हैं। यह पुरस्कार कल के चेंजमेकर्स के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में कार्य करता है।”
इन पुरस्कारों के तहत नवाचार की प्रकृति और प्रभाव के आधार पर तीन श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को रुपये1 लाख की नकद राशि के साथ-साथ समग्र व्यावसायिक विकास सहायता भी प्राप्त होगी| इस सहयोग में मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग का समर्थन, पेटेंट फाइलिंग और आर एंड डी पर मार्गदर्शन, फाइनेंसियल एडवाइजरी औरएच आर कंसल्टेंसी पर परामर्श शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विजेताओं को एक वर्ष तक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ सहयोग करने का अवसर मिलेगा, साथ ही बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
2011 में शुरुआत के बाद से, इन पुरस्कारों ने 50 से अधिक उद्यमियों को पहचान और समर्थन प्रदान किया है, जिससे भारत में उद्देश्य-प्रेरित नवाचार को बढ़ावा देने की एक समृद्ध परंपरा बनी है। चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स के विषय में: सैशे क्रांति की पहल करने वाले, दिवंगत श्री चिन्नीकृष्णन का वर्णन सपने देखने वाला, नवचार करने वाला, नए-नए आइडियाज लाने वाला, उद्यमी, आदि जैसे शब्दों से किया जा सकता है। उनके आइडियाज़ इस सरल से दर्शन पर आधारित थे कि, “जो धनवान को मिल सकता है, वह निर्धन की पहुँच में भी होना चाहिये’’। आज उनके नवाचार सैशे के रूप में हर दुकान पर दिखाई देते हैं। वे प्रमाणित करते हैं कि उनका सपना जीवित और सही है। केविनकेयर ने दिवंगत श्री आर. चिन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि स्वरूप एक पुरस्कार रखा है, जो छोटे एवं लघु स्तर के उद्योग चलाने वाले पुरुषों/ महिलाओं को प्रोत्साहित करता है। “द चिन्नीकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स’’ अनूठेपन, लोगों को इसके फायदे, दायरा बढ़ाने और स्थायित्व की योग्यता के संदर्भ में नवाचार के संपूर्ण महत्व पर केन्द्रित होते हैं। पुरस्कार पाने वालों को व्यवसाय विकास की उनकी सभी गतिविधियों में संरक्षण मिलेगा और 1 लाख रूपये का नगद पुरस्कार दिये जाने के साथ विविध विशेषज्ञताओं को शामिल किया जाएगा।

