Homeइलेक्ट्रानिक्ससैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट नोएडा ने अपने 3रे स्टार्टअप समिट के जरिए भारत...

सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट नोएडा ने अपने 3रे स्टार्टअप समिट के जरिए भारत के तकनीकी भविष्य को बढ़ावा दिया

  • स्टार्टअप समिट मेंहेल्‍थकेयर, लैंग्‍वेमॉडल, ऑडियो डीपफेक डिटेक्शन, और एक्‍सटेंडेड रियलिटी(एक्सआर) में एआई प्रगति के बारे में बताया गया, जिसमें नैतिक एआई और डिजिटल भरोसे पर ध्यान फोकस किया गया
  • आठ स्टार्टअप्स, जिनमें सर्वम एआई, जीवी एआई, हेल्थिफाईमी, वैलिडसॉफ्ट, कोगो एआई, नियोडॉक्स, एनेबलएक्स और मैग्निमस शामिल हैं, ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और सैमसंग के वैश्विक आरएंडडी केंद्रों और बिजनेस यूनिट्स के साथ सहयोग के अवसर तलाशे ताकि वैश्विक स्तर पर दायरा बढ़ाया जा सके
  • इस कार्यक्रम ने नैतिक एआई प्रणालियों, नवाचार के भविष्य को आकार देने में डिजिटल विश्वास और भारत में भविष्य के लिए तैयार स्टार्टअप इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए सैमसंग की प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया‍

गुरुग्राम, भारत 4 जून 2025: सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट, नोएडा (एसआरआई-नोएडा) ने अपने तीसरे स्टार्टअप समिट का सफल आयोजन किया। यह एक शानदार कार्यक्रम था, जिसमें कई महत्‍वपूर्ण टेक्‍नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया, सार्थक सहयोगों को बढ़ावा दिया गया और नवाचार के भविष्य पर चर्चा शुरू की गई।

इस नवीनतम संस्करण में एआई-फर्स्‍ट स्टार्टअप्स और वैश्विक तकनीकी दिग्‍गजों को एक साथ लाया गया, जिसमें हेल्‍थकेयर, लैंग्‍वेज मॉडल, ऑडियो डीपफेक डिटेक्शन, और एक्‍सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रगति पर फोकस किया गया।

इस समिट में नैतिक एआई, डिजिटल विश्वास, और अगली पीढ़ी के नवाचार की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बात की गई, जोकि क्रॉस-फंक्शनल सहयोग के माध्यम से संभव है। यह सैमसंग की भारत में नवाचार को बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो तकनीकी साझेदारी, उद्योगों के बीच सहयोग और प्रतिभा को प्रोत्साहन देकर हासिल किया गया।

इस वर्ष के आयोजन में आठ अग्रणी स्टार्टअप्स शामिल हुए, जिनमें सर्वम एआई, जीवी एआई, हेल्थिफाईमी, वैलिडसॉफ्ट, कोगो एआई, नियोडॉक्स, एनेबलएक्स और मैग्निमस शामिल थे। ये स्‍टार्टअप्‍स एआई, इमर्सिव टेक्नोलॉजीज, हेल्‍थकेयर, और नैचुरल लैंग्‍वेज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इन स्टार्टअप्स ने अपने बेहतरीन उत्पादों को प्रदर्शित किया और सैमसंग के आरएंडडी केंद्रों, बिजनेस यूनिट्स, और सैमसंग वेंचर्स की टीमों के साथ संभावित पायलट सहयोग के अवसर तलाशे। स्टार्टअप्स को उनके नए आइडियाज, सैमसंग के विजन के साथ तालमेल और वैश्विक स्तर पर बढ़ने की क्षमता के आधार पर ध्यान से चुना गया था।

क्यूंग्यून रू, मैनेजिंग डायरेक्‍टर, एसआरआई-नोएडा ने कहा “एसआरआई-नोएडा रिसर्च और इनोवेशन के एजेंडा को आगे बढ़ा रहा है, तीसरा स्टार्टअप समिट हमारे मिशन को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कौशल विकास, निरंतर सहयोग और गहन जुड़ाव के जरिए अगली पीढ़ी के टेक लीडर्स को मजबूत करना। इस साल का आयोजन बड़ा, साहसिक और अधिक प्रभावशाली था, जो आधुनिक चुनौतियों का समाधान करते हुए उद्यमियों को वैश्विक और स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक समाधान बनाने के लिए प्रेरित करता है।”

भाग लेने वाले स्टार्टअप्स की सूची में शामिल थे:

  • सर्वमएआई: एकबहुभाषीसिंगलमॉडलऑडियोएलएलएमप्लेटफॉर्म।
  • जीवीएआई: एकबड़लैंग्‍वेजमॉडल-आधारितहेल्‍थकेयर प्लेटफॉर्मजोएआईडॉक्टरऔरएनालिटिक्सप्रदानकरताहै।
  • हेल्थिफाईमी: व्यक्तिगतआहारसिफारिशोंकेलिएएकएआई-चालितपोषणइंटेलिजेंसइंजन।
  • वैलिडसॉफ्ट: डीपफेककॉलखतरोंसेनिपटनेकेलिएडिज़ाइनकियागयाएकअत्याधुनिकऑडियोलाइवनेसडिटेक्शनसिस्टम।
  • कोगोएआई: वॉयस-पावर्डप्रयोगोंकोशक्तिप्रदानकरनेवालालार्जएक्शनमॉडल (एलएएम)।
  • नियोडॉक्स: रीयल-टाइम, पॉइंट-ऑफ-केयरस्वास्थ्यआकलनकेलिएमोबाइल-आधारितडायग्नोस्टिक्स।
  • एनेबलएक्स: यूजर्स के साथ बेहतरइंटरैक्शनकेलिएरीयल-टाइमचेहरेकेभावऔरफीचर-डिटेक्शनक्षमताएं।
  • मैग्निमस: गेमिफाइडएक्सआर-आधारितफिटनेसअनुभवजोआपसी जुड़ावऔरसेहत कोबढ़ावादेतेहैं।

इस कार्यक्रमकाएकप्रमुखआकर्षण थास्टार्टअपसंस्थापकोंऔरएसआरआई-नोएडानेतृत्वकेसाथहुई पैनलचर्चा।इस चर्चा में एआई एजेंट्स के बढ़ते उपयोग, डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म में व्यक्तिगत जुड़ाव की जरूरत और पारदर्शी डेटा प्रबंधन के महत्व पर बात हुई। पैनलिस्टों ने एआई के नैतिक उपयोग और यूजर के भरोसे की अहम भूमिका पर भी जोर दिया।

चर्चाओं ने व्यवहार में बदलाव को प्रेरित करने और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में व्यक्तिगत यूजर एक्‍सपीरियंस और व्यक्तिगत फीडबैक के बढ़ते महत्व पर रौशनी डाली। समिट के शानदार फॉर्मेट ने सैमसंग के भारत में नवाचार नेटवर्क का खूबसूरत व्‍यू प्रदान किया, जिससे क्रॉस-फंक्शनल सहयोग को बढ़ावा मिला, नई तालमेल की संभावनाएं खुलीं, और स्टार्टअप्स को वैश्विक तकनीकी रुझानों के साथ तालमेल बिठाया गया। प्रतिभागियों ने सैमसंग विशेषज्ञों के साथ गहन बातचीत और उत्पाद विकास एवं बाजार तत्परता को तेज करने के लिए इस मंच की सराहना की। एक ऐसे स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलकर बनाना जो भविष्य के लिए तैयार हो और बड़े स्तर पर मानव-केंद्रित, सकारात्मक प्रभाव डाले।

हेल्‍थकेयर एआई, लैंग्‍वेज प्रोसेसिंग, डीपफेक डिटेक्शन, विजुअल एआई, और एक्सआर में उभरती तकनीकों को उजागर करके, इस स्टार्टअप समिट ने महत्‍वपूर्ण नवाचार को बढ़ावा देने में एसआरआई-नोएडा की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। यह आयोजन सैमसंग के व्यापक नजरिये को भी दिखाता है – एक ऐसे स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलकर बनाना जो भविष्य के लिए तैयार हो और बड़े स्तर पर मानव-केंद्रित, सकारात्मक प्रभाव डाले।

Samsung Newsroom India Link: Samsung R&D Institute Noida Ignites India’s Tech Future with 3rd Startup Summit – Samsung Newsroom India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read