
गुजरात, अहमदाबाद 24 जून 2025: आजकल बालों और त्वचा की समस्याएं आम हो गई हैं तो युवाओं से लेकर सभी आयुवर्ग में इसे लेकर जागरूकता भी देखने को मिल रही है। इस बीच अहमदाबाद में बाल और त्वचा की देखभाल करना और भी आसान हो गया है। क्योंकि देश के प्रमुख हेयर एंड स्किन क्लीनिक की सेवाएं अब अहमदाबाद में उपलब्ध हैं। चेन्नई के एडवांस ग्रो हेयर एंड ग्लो स्किन क्लिनिक की शाखा की अहमदाबाद के मेमनगर क्षेत्र में शुरुआत हुई है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित मेहमानों एडवांस ग्रो हेयर एंड ग्लो स्किन के संस्थापक सरनवेलजी, संस्थापक सदस्य राजेश चंदनजी और गुजरात मास्टर फ्रेंचाइजी सीए ध्रुव मार्डिया के कर कमलों से रविवार को इस क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।
सूरत के विख्यात चेस्टफिजिशियन एवं एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. समीर गामी और अहमदाबाद के प्रख्यात डॉ. भार्गवभालोदिया ने अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ ली। उद्घाटन समारोह में डॉ. समीर गामी ने कहा कि आज लोग त्वचा की देखभाल और बालों की देखभाल के प्रति जागरूक हो गए हैं। लोग बालों और त्वचा की देखभाल से संबंधित समस्याओं के लिए हेयर एंड स्किन क्लीनिकों की ओर रुख कर रहे हैं। दक्षिण भारत में वर्ष 2004 में स्थापित एडवांस्ड ग्रो हेयर एंड ग्लो स्किन क्लिनिक की सेवाएं अब अहमदाबाद में भी उपलब्ध हैं। देश भर में 100 से अधिक सेंटरों के साथ एडवांस्ड ग्रो हेयर एंड ग्लो स्किन क्लिनिक पहली बार गुजरात में सूरत के वेसु और अडाजण पाल में शुरू किया गया और तीसरी शाखा अहमदाबाद में शुरू हुई है। एडवांस ग्रो हेयर एंड ग्लो स्किन के संस्थापक सरनवेलजी और संस्थापक सदस्य राजेश चंदनजी ने क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथि विशेष के तौर पर मास्टर फ्रेंचाइजी गुजरात के सीए ध्रुव मार्डिया और एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।
इसके अलावा डॉ. समीर गामी ने कहा कि सूरत के बाद तीसरी शाखा अहमदाबाद में शुरू हुई है और कंपनी की योजना भविष्य में गुजरात के सभी प्रमुख शहरों से लेकर तालुका स्तर तक क्लिनिक सेंटर शुरू करने की है। एडवांस ग्रो हेयर एंड ग्लो स्किन क्लिनिक में उपलब्ध सेवाओं के बारे में कहा कि यहां स्किन टोंन, पिग्मेंटेशन सहित त्वचा संबंधी विभिन्न समस्याओं का इलाज किया जाएगा, बालों के झड़ने की रोकथाम के उपचार के साथ-साथ हेयर ट्रांसप्लांट उपचार भी यहां उपलब्ध होगा।

