Homeगुजरातयामाहा ने राष्ट्रीcय स्तोर शोडाउन के साथ 3SGrand Prix2024–25का आयोजन किया

यामाहा ने राष्ट्रीcय स्तोर शोडाउन के साथ 3SGrand Prix2024–25का आयोजन किया

सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा | 25 जून 2025: इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (आईवायएम)ने आज ‘YamahaNational3S Grand Prix 2024–25’ का आयोजन किया। यह एक कौशल-आधारित प्रतियोगिता है, जो डीलरशिप कर्मचारियों के प्रयासों को सम्मान देती है। ये कर्मचारी सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स जैसे यामाहा के प्रीमियम 3S अनुभव को ग्राहकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस पहल का उद्देश्य देशभर में यामाहा डीलरशिप पर ग्राहकों को बेहतरीनअनुभव देने के साथ-साथ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और उनके कौशल को निखारना है। यह प्रतियोगिता यामाहा की आफ्टरसेल्स सर्विस को और भी बेहतर और विशिष्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बार की प्रतियोगिता में कुल पांच श्रेणियां शामिल थीं—टेक्नीशियन, सर्विस एडवाइजर, टेली-कॉलर (नई श्रेणी), पार्ट्स मैनेजर और सेल्स कंसल्टेंट। यह आयोजन तीन चरणों में संपन्‍न हुआ। पहला चरण रीजनल राउंड था, जो 15 अगस्‍त से 30 सितंबर 2024 तक चला और इसमें रिकॉर्ड 7,567 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर श्रेणी और ज़ोन से ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर टॉप 5 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्होंने 17 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच यामाहा मोटर अकादमी या संबंधित डीलरशिप पर आयोजित ज़ोनल राउंड में भाग लिया।

राष्ट्रीय स्तर की फाइनल प्रतियोगिता 24और 25जून2025 को यामाहा की सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) सुविधा में आयोजित हुई। इसमें कुल 40 फाइनलिस्ट्स ने भाग लिया और प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष 3 प्रतिभागियों को यामाहा प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। टेक्नीशियन श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब नवंबर 2025 में जापान में आयोजित होने वाले World Technician Grand Prix2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन में तकनीशियनों को उनकी ट्रबलशूटिंग, डायग्नोसिस और मेंटेनेंस क्षमताओं के आधार पर परखा गया। सर्विस एडवाइजर्स का मूल्यांकन ग्राहकों से संवाद, शिकायत निवारण और समय पर वाहन डिलीवरी सुनिश्चित करने की क्षमता पर किया गया। टेली-कॉलर्स की संचार दक्षता और ग्राहक प्रबंधन कौशल को देखा गया, जबकि सेल्स कंसल्टेंट्स की ग्राहक सेवा और उन्हें प्रीमियम अनुभव देने की क्षमता को आंका गया। स्पेयर्स श्रेणी में पार्ट्स मैनेजर्स के स्टॉक प्रबंधन कौशल और ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने की दक्षता को प्रमुखता दी गई। 

इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री रविंदर सिंह ने कहा, “Yamaha National3S Grand Prix हमारी फ्रंटलाइन टीमों की प्रतिभा को निखारने और ग्राहकों को असाधारण अनुभव देने में उनके योगदान को सम्मान देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह मंच न सिर्फ डीलरशिप कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है, बल्कि हमारे ब्रांड के उस वादे को भी मजबूती देता है, जो गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतरीन सेवा से जुड़ा है। हम सभी फाइनलिस्ट्स को बधाई देते हैं और जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे राष्ट्रीय विजेताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

National Technician Grand Prix(एनटीजीपी)की शुरुआत भारत में 2010 में हुई थी, जब इसमें 350 तकनीशियन शामिल हुए थे। तब से हर साल इस प्रतियोगिता का विस्तार हुआ है। 2019 तक इसमें 2,522 तकनीशियन, 1,289 सर्विस एडवाइजर और 499 पार्ट्स मैनेजर शामिल हुए। 2023 संस्करण में 6,000 से अधिक प्रतिभागियों ने देशभर से हिस्सा लिया। 2024–25 में टेली-कॉलर श्रेणी के जुड़ने के साथ यह संख्या रिकॉर्ड 7,567 तक पहुंच गई।

यह प्रतियोगिता न सिर्फ कर्मचारियों को अपनी डीलरशिप और देश का प्रतिनिधित्व करने का मंच देती है, बल्कि इसका असली उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डीलरशिप का हर सदस्य ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और देखभाल देने के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रशिक्षित हो — जो कि यामाहा की ग्राहक-केन्द्रित सोच का प्रमुख हिस्सा है।

इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, यामाहा एक वैश्विक प्रशिक्षण पहल –यामाहा मोटर अकादमी (वायएमए) – संचालित करता है। यह पहल 3S डीलरशिप कर्मचारियों को एक पेशेवर टीम के रूप में तैयार करने पर केंद्रित है, ताकि यामाहा के ग्राहक देशभर में डीलरशिप के हर टचपॉइंट पर विशेषज्ञ देखभाल, उत्कृष्ट सेवा संतुष्टि और एक प्रीमियम अनुभव प्राप्त कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read