
राम का प्रभाव रक्षा करता है।।
भवन में रहकर भी कोई लोग वन्य जीवन जीते हैं वह साधु है।।
शास्त्रों में तीन की बानी श्रेष्ठ मानी गई है:ब्रह्मा की बानी,सरस्वती की वाणी और देवों के गुरु बृहस्पति की बानी।।
मौन रहे वह मुनि वेद वदे वो ऋषि।।
पांच पर कभी भरोसा ना करो:पद,प्रतिष्ठा,पैसा, प्राण और परिवार।।
भारत के मोम्बासा स्थित सहायक उच्च कमिश्नर रमाकांत कुमार ने व्यास वंदना और बाद में अपना शब्द भाव व्यक्त किया और चौथे दिन की रामकथा का आरंभ हुआ।।
किसी ने पूछा था कि साधु और संत एवं ऋषि और मुनि में क्या अंतर है?बापू ने कहा बहुधा गृहस्थों को संत कहते हैं। जैसे संत तुलसीदास जी,संत तुकाराम संत एकनाथ,संत नामदेव,मीरा,नरसिंह मेहता सब को संत मानते हैं।।लेकिन जो विरक्त और त्यागी होते हैं उसे लोग साधु मानते हैं।।
बुद्ध कहते हैं जो अपने पिंड को,वचन को,शरीर को समझ ले वह भिख्खू है।। साधु का मतलब विरक्त। शब्द दो है,बात एक ही है।।
भवन में रहकर भी कोई लोग वन्य जीवन जीते हैं वह साधु है।।भगवान शंकर संसारी है कि विरक्त है? संसारी है।। लेकिन इस शंकर को रामचरितमानस में ब्रह्मा ने साधु कहा है।
मोर बचन कह सब माना।
साधु साधु कहीं ब्रह्म बखाना।।
शास्त्रों में तीन की बानी श्रेष्ठ मानी गई है: ब्रह्मा की बानी,सरस्वती की वाणी और देवों के गुरु बृहस्पति की बानी।। कभी एक ही व्यक्ति में तीनों की बानी आ जाती है।
वेद वाणी के प्रवक्ता ब्रह्मा ने शिव को साधु कहा है। राम संसारी है फिर भी साधु कहे है।कौशल्या को भी साधु कहा है।मूल शब्द सत है सत शब्द के स के ऊपर आचरण की बिंदी चढ़ जाती है तब संत बन जाते हैं।।
मौन रहे वह मुनि वेद वदे वो ऋषि।। ऋषि गृहस्थ होते हैं मुनि को विरक्त माने गए हैं।।
भगवान बुद्ध ने चार वस्तु कही जो हम भी कर सकते हैं:जब भी समय मिले एकांत में बैठो। एकांत अंदर का रिपेयरिंगकरेगा।विचार आए तो देखो विचार को आने-जाने दो।।मौन रहो- जितना हो सको मौन रहो।।ध्यान में बैठो-और समाधि।। बुद्ध का कहने का मतलब यह भी हो सकता है एकांत मन से जुड़ा है। मौन बुद्धि से।ध्यानचित् से और समाधि निर्वाण अहंकार से जुड़ी हुई होती है।।
हम बुद्धपुरुष के पास बैठते हैं तो तीन घटना घटती है:बुद्ध पुरुष का वाइब्रेशन मिलता है,उनकी सेवा का मौका भी मिलता है और परिपूर्ण समर्पण मिलता है।।
आज एक प्रसंग में कहा गया:हनुमान जी सीता खोज के लिए जब पर्वत से उड़ान भरते हैं तो बार-बार रघुबीर को संभालते हैं।। हनुमान जी के मुख में सतत रघुवीर का स्मरण है।। फिर भी विघ्न आते हैं।सबसे पहले मैनाकरुपी सोने का पर्वत आता है। जो प्रलोभन का और कुछ देने का संकेत करता है। हनुमान जी स्पर्श करते हैं और निकल जाते हैं।। सापीनी आती है वह खाने की बात करती है। लेकिन हनुमान जी स्पर्धा नहीं करते क्योंकि इस स्पर्धा में समय गवाया जाता है।। सिंहीका आती है भक्ति मार्ग में उसे इर्षा कहते हैं।।भक्ति मार्ग में जो भी आकाश में उड़ान भरते हैं उनकी इर्षा होती रहती है।।रहती है दरिया में,लेकिन उड़ने वालों को खाने का प्रयत्न करती है।पक्षी को पकड़ नहीं सकती परछाई पकड़ने की कोशिश करती है! हनुमान बार-बार रघुबीर को संभाल रहे हैं और रघुवीर रक्षण करते हैं ।।
गम मेरे साथ-साथ दूर तक गये।
पाई ना मुझ में थकान तो खुद थक गए!
लंका में जाते ही लंकिनी मिलती है, मृत्यु से भी विघ्न आती है और आग लगा देने तक की बात होती है। इस समय हृदय राखी कौशलपुर राजा हृदय में राम को रखते हैं तो राम हनुमान की रक्षा करते हैं।। राम का स्वभाव रक्षा करता है।। राम का प्रभाव रक्षा करता है।। जैसे भागवत में श्रोताओं के प्रकार कहे है:चातक जैसे, हंस जैसे, मीन जैसे, वृषभ जैसे श्रोता की बात भी बापू ने बताई।।
बापू ने कहा कि पांच पर कभी भरोसा ना करो: पद, प्रतिष्ठा,पैसा,प्राण और परिवार कभी भी हमें धोखा दे सकता है।।
आध्यात्मिक क्रिकेट:
आज बापू ने एक क्रिकेट का अध्यात्म बताया और रूपक देकर कहा कि क्रिकेट में तीन स्टंप होते हैं। एक विकेटकीपर होता है।एकबॉलर होता हैं और बाकी के 10फील्डर होते हैं।। जो सभी मिलकर एक बैट्समैन को आउट करने के लिए बहुत प्रयत्न करते हैं।।
तीन स्टंम्प का मतलब है मन बुद्धि और चित् -उनको हिलाने की कोशिश होती रहती है। और एक ऑवर में छह बॉल होते हैं वह है:काम,क्रोध,लोभ,मोह,मद, और मत्सर।।विकेट की रक्षा करने वाला विकेटकीपर कहा जाएगा लेकिन हमारी बिल्कुल पीछे,जैसे हमें अपना ही लगे! इतना नजदीक रहता है। लेकिन हम जरा सी भी भूल करें तो सबसे पहले आउट करने के लिए विकेट की पर तात्पर्य रहता है। विकेट कीपर वह अहंकार है जो हमें आउट करने को तत्पर रहता है।।
दो अंपायर है: एक सूर्य और एक चंद्र। जो हमारे कर्म के साक्षी है। हमारे कर्म की खबर लेते हैं।लेकिन कभी दोनों अंपायर भी चालाकी करें तो एक तीसरा थर्ड अंपायर त्रिनेत्र महादेव है। जो रिप्लाई करवाता है हमारे भूतकाल को टटोल कर जीवन को प्रकाश कर फिर हमें मौका देता है।
यह है क्रिकेट का अध्यात्म!!

