Homeइलेक्ट्रानिक्ससैमसंग ने लॉन्चल किया अपना किफायती गैलेक्सी टैब S10 लाइट टैबलेट

सैमसंग ने लॉन्चल किया अपना किफायती गैलेक्सी टैब S10 लाइट टैबलेट

मनोरंजन, रचनात्मकता और मल्टीटास्किंग — हर ज़रूरत के लिए तैयार, गैलेक्सी टैब S10 लाइटयूज़र्स को नए आइडियाज़ को हकीकत में बदलने और लगातार प्रोडक्टिव बने रहने में मदद करता है — वह भी एक ऐसे टैबलेट में, जोरोज़मर्रा के उपयोगऔरबजटदोनों के लिए परफ़ेक्ट है।

  • शानदार डिस्प्ले:9 इंच का स्क्रीन, विजन बूस्टर और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेसके साथ, घर के अंदर और बाहर दोनों जगह बेहतरीन और जीवंत व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।
  • लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन:अपग्रेडेड प्रोसेसरऔर 8,000mAh बैटरीके साथसुपर-फास्ट चार्जिंग, गैलेक्सी टैब S10 लाइटको लंबे मनोरंजन सत्र, पढ़ाई और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट बनाता है।
  • S पेनऔर क्रिएटिव टूल्स:इन-बॉक्स S पेन, इंटेलिजेंट फीचर्सऔरथर्ड-पार्टी ऐप्सके व्यापक सपोर्ट के साथ, यूज़र्स आसानी से स्केच, लिख और अपनी क्रिएटिविटी को बेहतरीन तरीके से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गुजरात, अहमदाबाद | 27 अगस्त 2025: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज गैलेक्सी टैब S10 लाइट को पेश किया। यह एक किफायती टैबलेट है, जिसे यूजर्स के देखने, कुछ नया क्रिएट करने और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, चाहे वे कहीं भी हों। शानदार व्यूइंग के लिए इसमें बड़ा डिस्प्ले के साथ और आसान रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिएS पेन दिया गया है।गैलेक्सी टैब S10 लाइट एक सुविधाजनक डिवाइस में रोज़मर्रा की वर्सेटिलिटी और शानदार मूल्य प्रदान करता है।इसके अलावा, सैमसंग के इंटेलिजेंट फीचर्स रचनात्मकता और उत्पादकता के नए स्तरों तक पहुंचना आसान बनाते हैं, जबकि गैलेक्सी इकोसिस्टम में आइडियाज़, कंटेंट और कार्यों का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करते हैं।

चांगटे किम, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस में ईवीपीऔर न्यू कंप्यूटिंग आरएंडडी टीम के प्रमुख ने कहा, “नया गैलेक्सी टैब S10 लाइट दुनिया भर के ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के लिए रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। हमने इसे एक भरोसेमंद साथी के रूप में डिज़ाइन किया है जो यूजर को हर पल का पूरा फायदा उठाने में मदद करता है। इसके उपयोगी फीचर्स और लचीला डिज़ाइन क्लास और प्लेलिस्ट के बीच स्विच करने, दिन में काम करने, या खाली समय को रचनात्मक बनाने में पूरी तरह फिट बैठता है।”

ज्‍यादा ब्राइट और स्‍मूथ डिस्‍प्‍ले पर देखें और प्‍ले करें

गैलेक्सी टैब S10 लाइट में 10.9 इंच कीबड़ी स्क्रीन दी गई है जिससे स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग आदि का एक मजेदार मनोरंजन अनुभव मिलता है। यूजर अब अपने पसंदीदा कंटेंट को एक जीवंत, स्मूथ डिस्प्ले पर देख सकते हैं, यह विजन बूस्टर और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ इनडोर से आउटडोर उपयोग के लिए परफेक्‍ट है। साथ ही, कम ब्लू-लाइट उत्सर्जन से ज्‍यादा लंबे समय तक नए-नए शो देखने के दौरान आंखों पर जोर नहीं पड़ता है।

गैलेक्सी टैब S10 लाइट में बेहतर प्रोसेसर हैऔर इसकी मेमोरी क्षमता को भी बढ़ाया गया, जो रिसर्च के दौरान कई टैब्स के बीच स्विच करने या अलग-अलग ऐप्स पर काम करने जैसे रोज़मर्रा के कामों को आसानी से संभालता है। इसकी 8000mAh की बैटरी और सुपर-फास्ट चार्जिंग सुविधा सुनिश्चित करती है कि आप बिना बार-बार चार्ज किए लंबे समय तक मनोरंजन या देर रात तक पढ़ाई कर सकते हैं।

रचनात्मकता और अधिक काम करने के लिए इंटेलिजेंट फीचर्स

पढ़ाई से लेकर क्रिएटिव आइडियाज़ को कैप्चर करने तक, गैलेक्सी टैब S10 लाइट में इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं जो किसी भी समय, कहीं भी फोकस और प्रेरणा का समर्थन करते हैं। इसमें कई आसान टूल्‍स हैं जोकि जो चलते-फिरते रोज़मर्रा की मांगों के मुताबिक हैं,और यूजर इनकी मदद सेस्पष्ट रूप से सोच सकते हैं और पूरी आज़ादी के साथ कुछ क्रिएट कर सकते हैं, फिर चाहे कोई भी कामहो।

  • इन-बॉक्स S पेनरचनात्मकता को रीयल-टाइम में गति देता है, और तुरंत प्रतिक्रिया और सहज सटीकता प्रदान करता है। कॉल के दौरान आइडियाज़ को नोट करने से लेकर कैंपस जाते समय त्वरित लेआउट स्केच करने तक, यूजर्स को अपने विचारों को जब और जहां चाहें, उन्हें व्यक्त करने की आज़ादी मिलती है।
  • सैमसंग नोट्स पर इंटेलिजेंट फीचर्सरोज़मर्रा के आइडियाज़ को संरचित करने में मदद करते हैं, चाहे वह हैंडराइटिंग हेल्प के साथ हस्तलिखित नोट्स को व्यवस्थित करना हो या सॉल्व मैथ के साथ समीकरणों को तुरंत हल करना हो। त्वरित एनोटेशन से लेकर पूर्ण मार्कअप तक, उपयोगकर्ता आयात किए गए पीडीएफपर सीधे काम कर सकते हैं और बिना ऐप्स स्विच किए पॉलिश्ड फाइल्स एक्सपोर्ट कर सकते हैं। लेक्चर स्लाइड्स का पालन करते समय नोट्स लेने या रेफरेंस इमेज के साथ साइड-बाय-साइड इलस्ट्रेशन करने के लिए, स्प्लिट व्यूअधिक कुशल मल्टीटास्किंग और संगठन का समर्थन करता है।
  • गैलेक्सी टैब S10 लाइट एक इनेबल्‍ड एआई साथी के रूप में भी कार्य करता है, जिसमेंसर्कल टू सर्च विद गूगलकी मदद से स्क्रीन पर कहीं से भी सहज खोज और अनुवाद कर सकते हैं। यह यूजर्स को उस समय जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है जब उन्हें इसकी आवश्यकता होती है, बिना उस चीज से फोकस खोए जो वे देख रहे हैं, पढ़ रहे हैं या जिस पर काम कर रहे हैं।बुक कवर कीबोर्ड पर गैलेक्सी एआईकी आइडियाज़ को ब्रेनस्टॉर्म करने या कार्य के बीच में सहायता प्राप्त करने के लिए फौरन एआई सहायता प्रदान करती है, और आपको मिलता है एक स्मार्ट और किएटिव साथी।
  • गैलेक्सी टैब S10 लाइट थर्ड-पार्टी ऐप्स के व्‍यापक सेलेक्‍शन तक पहुंच प्रदान करता है, जो यूजर्स को उनकी अनूठी कार्यशैली के अनुरूप विभिन्न उपकरणों का पता लगाने में मदद करता है।गुडनोट्स, क्लिप स्टूडियो पेंट, ल्यूमाफ्यूजन और नोशनजैसे प्रीलोडेड पसंदीदा ऐप्स से लेकरनोटशेल्फ 3, आर्कसाइट, स्केचबुक और पिक्सार्टजैसे अन्य लोकप्रिय उपकरणों तक, यह टैबलेट आइडियाज़ को कॉन्सेप्ट से लेकर निष्पादन तक स्वतंत्र रूप से प्रवाहित करने में सक्षम बनाता है।

यूजर्स इनमें से कई ऐप्स को विशेष लाभों के रूप में आज़मा सकते हैं, जिससे प्रयोग करना, उत्पादक बने रहना और आइडियाज़ को साकार करना आसान हो जाता है। ऑफर्स में शामिल हैं – गुडनोट्सका 1 साल का मुफ्त फुल वर्जन, क्लिप स्टूडियो पेंटकी 6 महीने की मुफ्त ट्रायल के साथ पहली सदस्यता पर 20% छूटऔर ल्यूमाफ्यूजनपर 66% का डिस्‍काउंट और 1 महीने का मुफ्त क्रिएटर पास सब्सक्रिप्शन।नोशनका 1 महीने का मुफ्त ट्रायल, जिसमें नोशन एआईके साथ प्लस प्लान शामिल है।

उपलब्‍धता

गैलेक्‍सी टैब S10 लाइट 5 सितंबर से उपलब्‍ध होगा और इसे तीन रंगों – ग्रे,सिल्‍वर और कोरलरेड में उतारा जाएगा। गैलेक्‍सी टैब S10 लाइट के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें – सैमसंग ग्‍लोबल न्‍यूजरूम याor Samsung.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read