
“Purvastic Tour” की 28 अगस्त से शिकागो से होगी शुरुआत
मुंबई | 27 अगस्त 2025: लोकप्रिय बॉलीवुड फोक–पॉप सिंगर पूर्वा मंत्री अपने आगामी यूएस डांडिया “Purvastic Tour” में गरबा गीत प्रस्तुत करने जा रही हैं। यह टूर गणेशोत्सव के पावन अवसर पर 28 अगस्त से शुरू होगा। पूर्वा विदेश की धरती पर गरबा गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी। इस टूर में पूर्वा खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रचा गया गरबा “आवती काले” भी संगीत और गरबा प्रेमियों के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
“वॉइस ऑफ फेस्टिविटीज़” के नाम से विख्यात पूर्वा खासकर गुजरात में बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी पावर–पैक्ड परफॉर्मेंस और दमदार आवाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। पूर्वा अपनी कला के जरिए युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता और लोकसंगीत से जोड़ने का प्रयास करती हैं। उनके “4th Generation” नामक EP में शामिल गीत उनके परिवार की चौथी पीढ़ी द्वारा दैवीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। उनकी पुनेरी ढोल प्रस्तुतियां वैश्विक स्तर पर वायरल हो चुकी हैं।
यह टूर 28 अगस्त को शिकागो से शुरू होगा, इसके बाद 30 अगस्त को अटलांटिक सिटी, 31 अगस्त को सिएटल और 6 सितंबर को लॉस एंजेलिस में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान पूर्वा पारंपरिक गरबा धुनों को आधुनिक स्ट्रीट साउंड्स के साथ मिलाकर प्रस्तुत करेंगी। हर शहर में डांडिया नाइट्स और फैमिली फेस्टिवल्स का आयोजन होगा, जो भारत के लोकसंगीत और ग्रामीण संस्कृति का नया रंग वैश्विक मंच पर बिखेरेगा।
पूर्वा मंत्री ने कहा कि “भारत की फोक–पॉप और स्ट्रीट धुनों को विभिन्न संस्कृतियों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मेरे लिए एक अनोखा सम्मान है। अपनी समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाना ही सबसे बड़ा गौरव है।”
यूएस परफॉर्मेंस के बाद पूर्वा नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद और सूरत में गरबा कार्यक्रम करेंगी। यह “Purvastic Tour” पूर्वा के उस मिशन का हिस्सा है, जिसके तहत वह वैश्विक स्तर पर युवाओं को भारतीय आध्यात्मिकता और संगीत परंपरा से जोड़ना चाहती हैं।

