Homeगुजरातलिवप्योर ने यूनिवन ग्रुप के साथ साझेदारी में वडोदरा में खोला नया...

लिवप्योर ने यूनिवन ग्रुप के साथ साझेदारी में वडोदरा में खोला नया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट

  • यूनिवन ग्रुप के सहयोग से लॉन्च किए गए इस नए आउटलेट के साथ लिवप्योर ने अपनी अनुभव-आधारित और ओम्नीचैनल रिटेल रणनीति को और सशक्त किया है।
  • इस एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के माध्यम से ग्राहकों को पानी, हवा और किचन श्रेणियों में लिवप्योर के वेलनेस-केंद्रित स्मार्ट उत्पादों को नज़दीक से देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
  • वडोदरा में इस आउटलेट की शुरुआत के साथ लिवप्योर ने गुजरात बाजार में औपचारिक रूप से कदम रखा है।

वडोदरा, गुजरात | 19 दिसंबर 2025 — भारत के अग्रणी और भरोसेमंद उपभोक्ता-केंद्रित वेलनेस ब्रांड लिवप्योर ने आज वडोदरा में अपने नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट – ईबीओ) के शुभारंभ की घोषणा की। यह आउटलेट यूनिवन ग्रुप के सहयोग से खोला गया है। नया स्टोर ग्राहकों को लिवप्योर के स्मार्ट, सुविधाजनक और स्वास्थ्य-केंद्रित घरेलू समाधानों की पूरी श्रृंखला के साथ एक अनुभव-आधारित इन-स्टोर वातावरण प्रदान करता है, जिससे परिवार आत्मविश्वास और समझदारी के साथ अपने खरीद निर्णय ले सकें।

वडोदरा में यह लॉन्च लिवप्योर की भारत में चल रही व्यापक रिटेल विस्तार रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने इस वर्ष देश के प्रमुख क्षेत्रों में अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का सफल विस्तार किया है और उसी क्रम में यह अगला कदम उठाया गया है। इस चरण में यूनिवन ग्रुप पश्चिम और दक्षिण भारत में लिवप्योर की ऑन-ग्राउंड रिटेल मौजूदगी को सशक्त बना रहा है। रिटेल संचालन, क्षेत्रीय बाजारों की गहरी समझ और ओम्नीचैनल वितरण में विशेषज्ञता के साथ यूनिवन ग्रुप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में एक समान ब्रांड अनुभव, तेज बाजार पहुंच और निर्बाध ग्राहक संपर्क सुनिश्चित कर रहा है।

जैसे-जैसे लिवप्योर अपनी फिजिकल रिटेल उपस्थिति का विस्तार कर रहा है, कंपनी का फोकस ऐसे अनुभव-आधारित स्टोर विकसित करने पर बना हुआ है, जो ग्राहकों को ब्रांड के साथ गहरा जुड़ाव, भरोसा और सही जानकारी के आधार पर खरीदारी करने का अवसर दें, विशेष रूप से उभरते और तेजी से बढ़ते बाजारों में।

इस अवसर पर लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राकेश कौल ने कहा, “वडोदरा में शुरू किया गया यह एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट हमारे उस निरंतर प्रयास का प्रतीक है, जिसके तहत हम स्मार्ट और वेलनेस-केंद्रित जीवनशैली को भारतीय घरों के और करीब लाना चाहते हैं। वडोदरा जैसे शहर आज महत्वपूर्ण विकास केंद्र के रूप में उभर रहे हैं, जहां ग्राहक भरोसे, पारदर्शिता और खरीद से पहले उत्पाद को अनुभव करने की सुविधा को महत्व देते हैं। यूनिवन ग्रुप की परिचालन क्षमता और क्षेत्रीय समझ के साथ हमारा लक्ष्य लिवप्योर की तकनीक और नवाचार को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स और यूनिवन के साथ साझेदारी के माध्यम से हम ऐसे रिटेल स्पेस तैयार कर रहे हैं, जहां परिवार सार्थक खोज, सही निर्णय और दीर्घकालिक मूल्य का अनुभव कर सकें।”

इस लॉन्च के अवसर पर टिप्पणी करते हुए यूनिवन ग्रुप के डायरेक्टर श्री सौरभ झावेरी ने कहा, “वडोदरा अब अनुभव-केंद्रित रिटेल के लिए एक मजबूत और लगातार विकसित होता बाजार बन गया है, जहां ग्राहक केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि सही जानकारी, भरोसेमंद सेवा और खरीद के समय विश्वास की भी अपेक्षा रखते हैं। इस नए स्टोर के माध्यम से हम एक सहज और आकर्षक इन-स्टोर अनुभव प्रदान कर रहे हैं, जिससे ग्राहक ब्रांड के साथ अर्थपूर्ण जुड़ाव बना सकें, वेलनेस-केंद्रित समाधानों की अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में भूमिका को समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ सही निर्णय ले सकें। यह लॉन्च लिवप्योर के साथ हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य वेलनेस-केंद्रित जीवनशैली को बढ़ावा देना और आधुनिक भारतीय घरों के लिए सोच-समझकर तैयार किए गए समाधान उपलब्ध कराना है।”

‘टेक्नोलॉजी से सशक्त वेलनेस’ की अपनी फिलॉसफी के अनुरूप, वडोदरा का यह नया स्टोर लिवप्योर की बेहतरीन और सफल इनोवेशन श्रृंखला को प्रदर्शित करता है। इसमें ब्रांड की मेंटेनेंस-फ्री वॉटर प्यूरीफायर रेंज, वॉइस-एनेबल्ड चिमनियां और स्मार्ट, ऊर्जा-कुशल उपकरणों का विस्तृत पोर्टफोलियो शामिल है, जो लिवप्योर के टिकाऊ और भविष्य-सक्षम जीवनशैली के फोकस को दर्शाता है। एआई और आईओटी-सक्षम समाधानों को ग्राहक स्वयं अनुभव कर सकते हैं, जिससे यह स्टोर ग्राहक जुड़ाव, प्रोडक्ट शिक्षा और फीडबैक का एक सक्रिय केंद्र बनता है। यह ऐसा अनुभवात्मक वातावरण है, जहां इनोवेशन, इंटरैक्शन और रोजमर्रा की वेलनेस एक साथ साकार होती है।

लिवप्योर और यूनिवन ग्रुप के बीच यह साझेदारी भरोसे-आधारित रिटेल अनुभवों के विस्तार के प्रति लिवप्योर की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है, जिसमें यूनिवन ग्रुप के व्यापक रिटेल नेटवर्क का लाभ लिया जाएगा। इस सहयोग के साथ-साथ लिवप्योर अपनी ब्रांड विस्तार रणनीति को अनुभव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रहा है। विशेष रूप से उभरते बाजारों में, फिजिकल रिटेल स्टोर्स ग्राहकों को सही मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मार्च 2026 तक देशभर में 30 अनुभव-आधारित स्टोर स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि वेलनेस-केंद्रित और तकनीकी-समर्थित घरेलू समाधान भारत के अधिक से अधिक घरों तक पहुंच सकें।

=============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read