
- आलू पूरी (लगभग हर सुबह 51 ऑर्डर) शहर का सबसे पसंदीदा नाश्ता रहा, इसके बाद इडली और समोसा रहे।
- सूरत जंक्शन पर ‘फूड ऑन ट्रेन’ फीचर के जरिए ऑर्डर 2025 में 230% से अधिक बढ़े
- 99 स्टोर पर हर दिन करीब 178 वेज बर्गर ऑर्डर हुए, जिससे यह सबसे ज्यादा मंगाई जाने वाली डिश बनी
सूरत, गुजरात | 22 जनवरी 2026 – सूरत का खाने से रिश्ता सदियों पुराना है, जिसकी जड़ें 16वीं सदी के समृद्ध समुद्री व्यापार केंद्र के रूप में इसकी विरासत में हैं। यह “फूडी” भावना पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों से निकलकर डिजिटल दौर तक सहज रूप से पहुंच गई है—सुबह के जाने-पहचाने नाश्तों से लेकर शाम के स्नैक्स और देर रात की पसंदीदा डिशेज़ तक।
देखिए हाउ इंडिया स्विगी’ड का सूरत एडिशन, जो शहर की बदलती खाने की आदतों की झलक और बीते साल का स्वादिष्ट रीकैप पेश करता है।
शहर की पसंदीदा डिशेज़
- वेजिटेरियन डिशेज़ का दबदबा रहा। वेज बर्गर 3.13 लाख ऑर्डर के साथ शहर की सबसे ज्यादा मंगाई जाने वाली डिश बनी। इसके बाद 2.25 लाख ऑर्डर के साथ वेज थाली और 2.24 लाख ऑर्डर के साथ पनीर ग्रेवी रही, जो भरपेट और परिचित खाने की शहर की पसंद को दर्शाता है।
- डेज़र्ट में लोगों का रुझान क्लासिक स्वादों की ओर रहा। गुलाब जामुन सबसे आगे रहा, इसके बाद काजू बर्फी और चॉकलेट केक रहे। बूंदी लड्डू, मैंगो पेड़ा और चूरमा लड्डू भी टॉप 10 डेज़र्ट्स में शामिल रहे।
- शहर की सुबहें पारंपरिक स्वाद के साथ शुरू हुईं। नाश्ते में आलू पूरी (लगभग हर सुबह 51 ऑर्डर) सबसे आगे रही, इसके बाद इडली और समोसा रहे। कॉर्न ढोकला और वेज डोसा भी दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पसंद किए गए।
- स्नैक टाइम (दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे) में स्ट्रीट-स्टाइल फेवरेट्स की मांग रही। वेज बर्गर लगभग हर शाम 208 ऑर्डर के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद वेज वडा पाव पिज़्ज़ा (औसतन 186 ऑर्डर प्रतिदिन) और वेज सैंडविच रहे। इससे यह साबित होता है कि सूरत में स्नैक टाइम का मतलब है जाने-पहचाने स्वाद में एक नया ट्विस्ट। वेज रोल और वेज पिज़्ज़ा भी टॉप 5 में शामिल रहे।
- देर रात (रात 12 बजे से 2 बजे) खाने का चलन बढ़ा, जिसमें साल-दर-साल 40% से अधिक की वृद्धि हुई। बर्गर सबसे ज्यादा पसंद किए गए, जिनमें वेज बर्गर, चिकन बर्गर और आलू बर्गर टॉप 5 में रहे। वेज पिज़्ज़ा भी देर रात तीसरी सबसे ज्यादा मंगाई जाने वाली डिश रही।
- सूरत की बदलती पसंद उसके क्षेत्रीय व्यंजनों में बढ़ते रुझान से भी दिखी। पंजाबी व्यंजनों में 21% से अधिक की साल-दर-साल वृद्धि हुई, जबकि महाराष्ट्रीयन और आंध्र व्यंजन 18% से अधिक बढ़े।
- किफायती खाना सूरत के लोगों के दिल को खूब भाया। 99 स्टोर पर हर दिन करीब 178 वेज बर्गर ऑर्डर हुए, जिससे यह सबसे ज्यादा मंगाई जाने वाली डिश बनी। वेज थाली दूसरे और चिकन बर्गर तीसरे स्थान पर रहे।
- यात्रा के दौरान खाने की मांग भी तेज़ी से बढ़ी। सूरत जंक्शन पर ‘फूड ऑन ट्रेन’ फीचर के जरिए ऑर्डर 2025 में 230% से अधिक बढ़े, जो दर्शाता है कि सफर में भी फूड डिलीवरी अब जरूरी हिस्सा बन
गई है। - काम और खाना? कोई समस्या नहीं। डेस्कईट्स पर मैकआलू टिक्की बर्गर औसतन 183 ऑर्डर प्रतिदिन के साथ सबसे ज्यादा मंगाई जाने वाली डिश रही, इसके बाद कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स ने क्रिस्पी वेज बर्गर और फ्राइज़ को पसंद किया। एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 100 पिज़्ज़ा मैकपफ, मैकवेग्गी बर्गर और 1 कोरियन मैकआलू टिक्की बर्गर मंगाया—यह शहर का सबसे बड़ा ऑर्डर रहा। वाकई, ऑफिस पार्टी हो तो ऐसी!
- प्रोटीन रहा असली हीरो। 1.18 लाख ऑर्डर के साथ हाई-प्रोटीन फूड शहर में एक प्रमुख कैटेगरी के रूप में उभरा।
बोल्ट के जरिए क्विक फूड डिलीवरी हुई संभव
- बोल्ट पर क्विक डिलीवरी की पसंदीदा डिशेज़ में वेज बर्गर, आलू बर्गर और पनीर ग्रेवी सबसे आगे रहे।
- बोल्ट पर सबसे ज्यादा मंगाया गया डेज़र्ट काजू कतली रहा। इसके अलावा गुलाब जामुन, रसगुल्ला, अंगूर रबड़ी, मोतीचूर लड्डू और कलाकंद भी पसंद किए गए।
- देर रात (12 बजे से 2 बजे) बर्गर के लिए खास प्यार देखने को मिला, जिसमें वेज बर्गर सबसे आगे रहा और आलू बर्गर व चिकन बर्गर टॉप 5 में शामिल रहे। उपभोक्ताओं ने बेवरेजेज़ को भी पसंद किया, जहां काजू शेक बोल्ट पर दूसरी सबसे ज्यादा मंगाई जाने वाली डिश रही।
- आखिरी समय की जरूरत? शहर का सबसे बड़ा बोल्ट ऑर्डर एक ग्राहक ने दिया, जिसने दिवाली से पहले 4 दिवाली लग्ज़री गिफ्ट हैम्पर्स ऑर्डर किए।
इन रुझानों पर बात करते हुए, स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिज़नेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “2025 में खाना हमारे रोज़मर्रा के जीवन और जश्न का अहम हिस्सा बना रहा और भारत ने अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लिया। सूरत शहर में हमने पारंपरिक स्वाद और राष्ट्रीय पसंद के बीच बेहतरीन संतुलन देखा। देर रात की भूख से लेकर प्रीमियम डाइनिंग आउट तक, सूरत ने खाने के ज़रिए अपनी सांस्कृतिक विविधता को अपनाया। खाना
एक भावना है, और हम शहर के हर कोने में, हर भोजन, हर जश्न के साथ, बेहतरीन फूड अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”डाइनिंग आउट
- 2025 में सूरत का डाइनिंग-आउट सीन तेज़ी से बढ़ा। स्विगी डाइनआउट के जरिए 2.22 लाख से अधिक डाइनर्स को सीटिंग मिली। शहर ने कुल मिलाकर 4.32 करोड़ रुपये की बचत की, जो पिछले साल की तुलना में 57.6% की वृद्धि है, क्योंकि वैल्यू-ड्रिवन आउटिंग्स का चलन बढ़ा।
- बड़ी खुशियों के साथ बड़ी बचत भी हुई। एक ग्राहक ने एक ही बुकिंग में सबसे ज्यादा 25,175 रुपये की बचत दर्ज की।
- ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (जीआईआरएफ) 2025 के दौरान डाइनर्स ने कुल मिलाकर 1.87 करोड़ रुपये की बचत की, जिससे जश्न भरी आउटिंग्स और भी किफायती बन गईं।
- खास मौकों पर बाहर खाना अब भी महत्वपूर्ण रहा। फादर्स डे पर की गई आउटिंग्स में खास तौर पर लोगों ने खुलकर खर्च किया, जहां सबसे ज्यादा बिल 37,174 रुपये दर्ज किया गया।
और इस मज़े में और इज़ाफ़ा करते हुए, पेश हैं 2025 के भारत के कुछ प्रमुख फूड ट्रेंड्स।
- एक दशक से पसंदीदा बने रहने के रिकॉर्ड के साथ, बिरयानी ने 2025 में भी अपना दबदबा कायम रखा। 2025 में 9.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गईं (यानी प्रति मिनट 194 ऑर्डर या हर सेकंड 3.25 बिरयानी), जिससे यह साबित हुआ कि ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस खुशबूदार शाही व्यंजन के प्रति भारत का गहरा प्यार हमेशा बना रहता है। बिरयानी की दुनिया में चिकन बिरयानी (5.77 करोड़ ऑर्डर) सबसे ज़्यादा पसंद की गई, जिसे सबसे अधिक रिपीट ऑर्डर मिले।
- बर्गर 4.42 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे सबसे पसंदीदा रहे, वहीं 4.01 करोड़ ऑर्डर के साथ पिज़्ज़ा तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 2.62 करोड़ ऑर्डर के साथ वेज डोसा भी पसंदीदा व्यंजनों में शामिल रहा, जो यह साबित करता है कि यह कुरकुरा, सुनहरा क्लासिक फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है।
- स्नैक टाइम (दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक) एक अलग ही मूड होता है और हम सब उसी में जीते हैं। स्नैक्स में बर्गर सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए गए, जिनमें चिकन बर्गर (63 लाख ऑर्डर) सबसे आगे रहे और वेज बर्गर (42 लाख ऑर्डर) करीबी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चिकन रोल (41 लाख ऑर्डर), वेज पिज़्ज़ा (36 लाख ऑर्डर) और चिकन नगेट्स (29 लाख ऑर्डर) भी खूब पसंद किए गए।
- चाय-समोसा का रिश्ता बरकरार रहा। 2025 में स्नैक टाइम (दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक) के दौरान 34.2 लाख समोसे और 29 लाख अदरक चाय ऑर्डर की गईं।
- डेज़र्ट की मिठास और लुत्फ़: जहाँ व्हाइट चॉकलेट केक 69 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ऊपर रहा, वहीं 2025 देसी पसंदीदा मिठाइयों के प्यार का साल भी रहा। चॉकलेट केक (54 लाख ऑर्डर) और गुलाब जामुन (45 लाख ऑर्डर) टॉप 3 डेज़र्ट्स में शामिल रहे। भारतीय मिठाइयों में काजू बर्फ़ी (20 लाख ऑर्डर) दूसरे और बेसन लड्डू (19 लाख ऑर्डर) तीसरे स्थान पर रहे।
- आइसक्रीम में चॉकलेट, फ्लेवर ऑफ द ईयर रहा। 33 लाख डार्क चॉकलेट आइसक्रीम और 26 लाख चॉकलेट संडे ऑर्डर हुए।
- ग्लोबल क्यूज़ीन ने भी लोगों की थालियों में जगह बनाई। मैक्सिकन (1.6 करोड़ ऑर्डर), तिब्बती (1.2 करोड़ से अधिक ऑर्डर) और कोरियन (47 लाख ऑर्डर) क्यूज़ीन उपभोक्ताओं की पसंदीदा बनकर उभरीं। 2025 में माचा सबसे ज़्यादा सर्च की गई ग्लोबल क्यूज़ीन रही।
- हाइपरलोकल ही नया ऑथेंटिक बन गया है, जहाँ लोगों का झुकाव स्थानीय व्यंजनों की ओर बढ़ा। पहाड़ी क्यूज़ीन में 9 गुना वृद्धि दर्ज की गई, वहीं पिछले एक साल में मालाबारी, राजस्थानी, मालवणी और अन्य क्षेत्रीय क्यूज़ीन के ऑर्डर भी लगभग 2 गुना बढ़े।
- बिना किसी शक के, डिनर सबसे बड़ा भोजन समय बना रहा, जिसमें लंच की तुलना में लगभग 32% ज़्यादा ऑर्डर हुए।
- बड़े दिल, बड़े जश्न: हैदराबाद के एक ग्राहक ने अगस्त में त्योहारों की शुरुआत के लिए 47,106 रुपये खर्च कर 65 बॉक्स ड्राई फ्रूट कुकीज़ गिफ्ट पैक मंगाईं।
- मुंबई के एक फूडी ने “दिनभर भोजन” की परिभाषा ही बदल दी और 2025 में स्विगी पर 3,196 फूड ऑर्डर किए। यानी लगभग 9 ऑर्डर प्रति दिन – जो पूरे देश में सबसे अधिक था!
- उन भूख और क्रेविंग्ज के लिए, तेज़ डिलीवरी के लिए बोल्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। सबसे ज़्यादा डिलीवरी बेंगलुरु में हुई, इसके बाद हैदराबाद और मुंबई का नंबर रहा। इसके अलावा अहमदाबाद, जयपुर, विजाग और कोच्चि बोल्ट के टॉप उभरते बाजार रहे।
- दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के एक ग्राहक ने 99 स्टोर पर एक भव्य दावत का ऑर्डर दिया – 15 प्लेट दम चिकन बिरयानी, 10 प्लेट चिकन मीटबॉल कबाब, 5 प्लेट फलाफल-ए-खास और पेपर पनीर बिरयानी, और 100 गुलाब जामुन! सच में बड़ी पार्टी लग रही थी!
- असली हीरो, हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ने यह सुनिश्चित किया कि आपकी क्रेविंग्ज हमेशा मुस्कान और गरमा गरम भोजन के साथ पूरी हों। इस साल हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 1.24 अरब किलोमीटर की दूरी तय की – यह कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी को 3,40,000 बार तय करने के बराबर है, और फिर भी चाय के लिए रुकना न भूलें!
- हमारे बेंगलुरु के डिलीवरी पार्टनर मोहम्मद राज़िक ने इस साल 11,718 ऑर्डर पूरे किए, जबकि चेन्नई की पूंगोडी 8,169 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं!

