Homeगुजरात‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेकमीट (ग्राम)–2026’ इनवेस्टर मीट: अहमदाबाद में कृषि नवाचार और निवेश...

‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेकमीट (ग्राम)–2026’ इनवेस्टर मीट: अहमदाबाद में कृषि नवाचार और निवेश के नए अवसरों का आगाज़

एग्रीटेक, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र में संभावनाओं पर होगा व्यापक मंथन

अहमदाबाद, गुजरात | 28 अप्रैल, 2026 — राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेकमीट (ग्राम)–2026’ के तहत अहमदाबाद स्थित होटल ले मेरिडियन, सैटेलाइट में इनवेस्टरमीट का आयोजन किया जाएगा जहाँ कृषि, एग्रीटेक और सहकारिता क्षेत्र में निवेश और साझेदारी की अपार संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा उपस्थित होंगे, वहीं कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में राजस्थान सरकार कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी अपने विचार रखेंगे। प्रमुख वक्ताओं में कृषि एवं बागवानी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल तथा कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव श्री रमेश चंद मीणा भी अपने विचार साझा करेंगे।

इस रोडशो में नीति निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक, स्टार्टअप्स, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होंगे।

आयोजन में निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स का विशेष सत्र रखा गया है, जिससे संभावित साझेदारियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त “एनिमलहसबेंड्री, डेयरी और कोऑपरेटिव्स में अवसर एवं निवेश संभावनाएं ”विषय पर एक महत्वपूर्ण पैनलचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

‘ग्राम–2026’ के तहत आयोजित यह रोडशो निवेशकों, उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए राजस्थान के कृषि एवं एग्रीटेक क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र को तकनीक आधारित, आत्मनिर्भर और निवेश-अनुकूल बनाना है। यह आयोजन न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि राजस्थान को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत एग्रीटेकहब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read