Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेस8 मई 2026 से शुरू हो रही अमेज़न ग्रेट समर सेल में...

8 मई 2026 से शुरू हो रही अमेज़न ग्रेट समर सेल में AI से चुने गए प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर

  • प्राइम मेंबर्स के लिए सभी कैटेगरी में 3% तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और ₹250 का कैशबैक
  • रुफ़स, लेंस AI,, रिव्यू हाइलाइट्स और प्राइस हिस्ट्री जैसे AI टूल्स ग्राहकों को सही समर प्रोडक्ट ढूंढने और भरोसेमंद शॉपिंग करने में मदद करते हैं।
  • ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्‍शन पर 10% तक की तुरंत छूट का लाभ उठा सकते हैं।

बेंगलुरु | 03 मई 2026 | अमेज़ॉन इंडिया ने आज घोषणा की कि ग्रेट समर सेल 2026 8 मई को रात 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, फैशन, ब्यूटी, घर, किचन, बड़े अप्लायंस, किराना और रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों सहित AI से चुने गए कई प्रोडक्ट्स मिलेंगे। ग्राहकों को सैमसंग, ऐप्पल, वनप्लस, डेल, हायर, नाइके, मोकोबारा, टोक्यो टॉकीज़, सीओएसआरएक्स, लेगो, स्लीपवेल और पैंपर्स जैसे बड़े ब्रांड्स के नए प्रोडक्‍ट्स और शानदार डील्स देखने को मिलेंगी।

प्राइम मेंबर्स के लिए खास ऑफर के साथ ज्यादा बचत । ₹2,500 की खरीदारी पर ₹250 का कैशबैक और 2 लाख से ज्यादा के प्रोडक्ट्स पर 3% एक्स्ट्रा छूट पाएं। हर खरीदारी पर ज्यादा बचत के लिए अभी प्राइम जॉइन करें।

किफायती शॉपिंग और पूरे देश में तेज़ डिलीवरी
ग्रेट समर सेल 2026 में सभी कैटेगरी में जबरदस्त डील्स के साथ कई किफायती विकल्प भी मिलेंगे। चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, इंस्‍टेंट बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अमेजन पे के फायदे उपलब्ध होंगे। इससे समर की ज़रूरी चीज़ें और प्रीमियम प्रोडक्ट्स दोनों ही आसानी से खरीदे जा सकेंगे। 100% पिनकोड पर तेज़ और सुविधाजनक डिलीवरी के साथ पूरे देश के ग्राहक बिना किसी परेशानी के शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं।

सीज़न के बेस्ट AI ऑफर आ रहे हैं जल्द
सैमसंग, ऐप्पल, वनप्लस, रेडमी, आईक्यूओओ, एलजी, गोदरेज, नाइकी, मोकोबारा, लेवीज़, सीओएसआरएक्स, फार्मली, मैटल जैसे टॉप ब्रांड्स पर सीजन की ज़बरदस्त डील्स और अनलिमिटेड बचत। AI-पावर्ड डिवाइस पर 70% तक की बचत, मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर 40% तक की छूट के साथ ₹66,000 तक का एक्सचेंज बेनिफिट। घर को स्मार्ट बनाएं – होम अप्लायंस पर 65% तक की छूट, ₹20,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और एलेक्‍सा व फायर टीवी स्टिक वाले ईको डिवाइस पर 45% तक की छूट। इस समर ग्राहक डेली एसेंशियल्स, होम-किचन अप्लायंस, फैशन और ब्यूटी पर भी ब्लॉकबस्टर डील्स पा सकते हैं। सर्व और द प्रीमियम एडिट के टॉप प्रोडक्‍ट्स सहित फैशन और ब्यूटी पर 50-80% तक, डेली एसेंशियल्स पर 60% तक और होम-किचन अप्लायंस पर 45% तक की छूट। साथ ही ग्राहक फूल, केक और फेस्टिव आइटम्स पर 70% तक की छूट और चुनिंदा पिनकोड में 3 घंटे में डिलीवरी का आनंद ले सकते हैं। इस समर खिलौने और गेम्स पर 70% तक की छूट के साथ हर उम्र के लिए मज़ेदार प्रोडक्ट्स पाएं।

पर्सनल शॉपिंग के अनुभव के लिए AI पावर्ड खोज
अमेज़ॉन इंडिया तेज खोज एवं सही फैसला लेने में मदद के लिए तैयार किए गए AI पावर्ड टूल्स के जरिए समर शॉपिंग को आसान और तेज़ बना रहा है। रुफस से आप ‘₹5000 के अंदर समर वेकेशन आउटफिट सुझाओ’ या ‘एनर्जी एफिशिएंट AC दिखाओ’ जैसे सवाल पूछकर पर्सनल सुझाव पा सकते हैं। वहीं ‘लेंस AI’ से किसी भी प्रोडक्ट की फोटो खींचकर तुरंत वही प्रोडक्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन ढूंढ सकते हैं। रुफस में 30 से 90 दिन का प्राइस हिस्‍ट्री ट्रैकर भी है, जो कीमत घटने पर आपको अलर्ट भेजता है ताकि आप सही समय पर खरीदारी कर सकें। इसके अलावा AI रिव्‍यू हाइलाइट्स, क्विक लर्न और बाइंग गाइड्स से प्रोडक्ट चुनना और समझना और भी आसान हो गया है। होमपेज भी आपकी पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट दिखाएगा।

अमेजन पे से ज्यादा बचत करें
इस समर अमेजन पे ग्राहक सीधे अमेजन पर फ्लाइट, होटल और बस बुक कर सकते हैं और तीनों पर बचत पा सकते हैं। घरेलू फ्लाइट का किराया सिर्फ ₹2,799 से शुरू (जयपुर–दिल्ली) और इंटरनेशनल ₹10,999 से (कोलकाता–बैंकॉक), सभी फ्लाइट बुकिंग पर फ्लैट 8% की छूट। होटल और रिसॉर्ट पर 40% तक की छूट, जयपुर, ऊटी, कोच्चि, बैंकॉक, कुआलालंपुर, जापान जैसे डेस्टिनेशन पर रुकने का किराया ₹3,599 से शुरू। बस बुकिंग पर लोकप्रिय रूट्स पर 15% तक की छूट। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से सभी खरीदारी पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक, फ्लाइट बुकिंग पर अतिरिक्त 5% कैशबैक और प्राइम मेंबर्स के लिए ₹2,500 के वेलकम रिवॉर्ड्स। पात्र ग्राहक अमेजन पे लेटर से ₹60,000 तक का इंस्टेंट क्रेडिट और ₹600 तक के वेलकम रिवॉर्ड पा सकते हैं। फैशन, ब्यूटी, किचन, होम, किराना जैसे कैटेगरी में ₹1,500 से अधिक की खरीदारी पर 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है। इसके अलावा 300+ ब्रांड के गिफ्ट कार्ड पर 10% तक की बचत, जिसे Amazon.in पर 15 करोड़+ प्रोडक्ट्स, बिल पेमेंट, रिचार्ज, ट्रैवल बुकिंग और मूवी टिकट पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन पे यूपीआई से पैसे भेजने पर ₹1,000 की अगली अमेजन शॉपिंग पर ₹50 का फ्लैट कैशबैक कूपन मिलेगा। नियम एवं शर्तें लागू।

अमेजप बाजार के साथ बड़ी बचत
अमेजन बाजार फैशन, किचन और घर के सामान के लिए अल्ट्रा-अफोर्डेबल प्रोडक्ट्स की सबसे अच्छी जगह है। ग्रेट समर सेल में ₹299 से कम के ट्रेंडी प्रोडक्ट्स खरीदें, डेली डील्स पाएं और ₹500 तक का एक्स्ट्रा कैशबैक पाएं। नए यूजर्स को पहले ऑर्डर पर फ्लैट 50% कैशबैक मिलेगा। हर ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी, कैश ऑन डिलीवरी और 5 दिन में आसान रिटर्न की सुविधा के साथ शॉपिंग अब और भी आसान हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read