Homeगुजरातनेपाल में भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर मोरारी बापू ने जताया...

नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर मोरारी बापू ने जताया शोक, 51 लाख रुपये की सहायता

अहमदाबाद, गुजरात | 28 अगस्त 2026 | नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण जल आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और व्यापक तबाही से पूज्य मोरारी बापू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। तिब्बत की ओर ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल की नदी में अचानक आई भयावह बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जन-धन का नुकसान किया है। आपदा के बाद सामने आ रहे दृश्य बेहद हृदयविदारक हैं और नेपाल में नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

इस त्रासदी से व्यथित पूज्य मोरारी बापू ने नेपाल के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हनुमंत प्रसाद के रूप में 51 लाख रुपये की सहायता राशि अर्पित की है।

इस सहायता राशि में से 11 लाख रुपये चित्रकूट धाम, तलगाजरडा के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराए जाएंगे, जबकि 40 लाख रुपये नेपाल के प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराए जाएंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री राहत कोष में दी जाने वाली राशि की वित्तीय सेवा मुंबई निवासी रामकथा के श्रोता द्वारा की जाएगी।

पूज्य मोरारी बापू ने इस हृदयविदारक आपदा में जान गंवाने वाले भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों के नागरिकों के लिए भगवान हनुमान के चरणों में प्रार्थना की। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और निर्वाण के लिए भी प्रार्थना की तथा आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read