
- YZF-R2 भारत में R 2,30,500 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च; 3 वेरिएंट्स और 5 आकर्षक रंगों में उपलब्ध
- हल्के चेसिस के साथ अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदान करती है
- इसमें मिलता है सेगमेंट का पहला बाई–डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर
चेन्नई | 27 अगस्त 2026 | इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने आज भारत में ऑल-न्यू और वैश्विक स्तर पर पहली YZF-R2 के लॉन्च की घोषणा की, जिससे देश में कंपनी के प्रतिष्ठित R-सीरीज़ पोर्टफोलियो को और मजबूती मिली है। Rs. 2,30,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत वाली YZF-R2, अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल लाइनअप का विस्तार करने और भारतीय राइडर्स की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने वाले उत्पाद पेश करने की यामाहा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
बिल्कुल नई YZF-R2, अत्यंत प्रतिस्पर्धी 200cc सेगमेंट में यामाहा की पहली पेशकश है। इसे राइडर्स की नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जो शुद्ध सुपरस्पोर्ट प्रदर्शन, उन्नत तकनीक और दैनिक उपयोग की बहुमुखी प्रतिभा की तलाश में हैं। यह मोटरसाइकिल एक सर्वथा नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें जापान में विकसित व इंजीनियर किया गया नया इंजन दिया गया है, जिसे भारतीय टीम के साथ उत्कृष्ट समन्वय से तैयार किया गया है। YZF-R2 तुरंत परफॉर्मेंस, आत्मविश्वास से भरपूर हैंडलिंग और यामाहा की रेसिंग-विरासत से प्रेरित इंजीनियरिंग का बेजोड़ संयोजन प्रस्तुत करती है।
भारत का प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार लगातार विकसित हो रहा है, जिसे निरंतर बढ़ती महत्वाकांक्षाओं, बदलती जीवनशैली और प्रीमियम गाड़ियों के प्रति बढ़ते झुकाव से बढ़ावा मिल रहा है। 200cc सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणियों में से एक बनकर उभरा है, यह उन राइडर्स को आकर्षित कर रहा है जो परफॉर्मेंस और ओनरशिप अनुभव के उच्च स्तर की ओर बढ़ना चाहते हैं। यह बदलाव यामाहा के लिए अपने पूरे मोटरसाइकिल बिजनेस को मजबूत करने और देश के सबसे आशाजनक बाजार वर्गों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है। इस उभरती हुई श्रेणी के लिए विशेष रूप से विकसित, YZF-R2 पावर, फुर्ती और रोजमर्रा आसानी से गाड़ी चलाने के बीच एक आदर्श संतुलन बनाती है, जिससे यह ट्रैक, हाईवे और दैनिक आवागमन तीनों के लिए एक जैसी सक्षम बनती है।
ऑल-न्यू YZF-R2 तीन वेरिएंट्स और पांच विशिष्ट कलर ऑप्शंस में पेश की जाएगी, जिससे राइडर्स अपनी राइडिंग स्टाइल और पर्सनैलिटी के हिसाब से सबसे उपयुक्त मोटरसाइकिल चुन सकते हैं। YZF-R2 बेस वेरिएंट मैटेलिक ब्लैक और डार्क ब्लूइश ग्रे में उपलब्ध होगा, जिसमें क्लीन और बोल्ड लुक के लिए ऑल-ब्लैक फ्रंट और रियर व्हील्स के साथ मैट-फिनिश्ड सीट दी गई है। इससे ऊपर बढ़ते हुए, YZF-R2 का दूसरा वेरिएंट तीसरी जनरेशन के बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर से लैस है और यह मैट व्हाइट पर्ल व रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसमें बॉडी-कलर अलॉय व्हील्स, मॉडल-स्पेसिफिक ग्राफिक्स और प्रीमियम मटीरियल फिनिश भी मिलती है जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और निखारती है।
इसका रेंज-टॉपिंग वेरिएंट, YZF-R2M, एक्सक्लूसिव मैटेलिक ग्रे कलर में उपलब्ध है और इसे उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अल्टीमेट सुपरस्पोर्ट अनुभव चाहते हैं। क्विक शिफ्टर के अलावा, इसमें प्रीमियम 3D एम्बॉस्ड एम्बलम, फॉक्स सुएड-फिनिश्ड सीट, सिल्वर-फिनिश्ड स्विंगआर्म और शॉट-ब्लास्टेड मफलर एंड कैप दी गई है, जो यामाहा की फ्लैगशिप R1 की हाई-ग्लॉस फिनिश से प्रेरित है। M वेरिएंट एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क, रियर शॉकर्स, क्लच लीवर और ब्रेक लीवर से भी लैस आता है, जो बेहतर पर्सनलाइजेशन और शानदार राइडिंग डायनेमिक्स प्रदान करता है।
सभी वेरिएंट्स में, YZF-R2 परफॉर्मेंस और सेफ्टी टेक्नोलॉजी के एक कॉम्प्रिहेंसिव सुइट के साथ आती है, जिसमें 17–इंच व्हील्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, सेलेक्टेबल राइडिंग मोड्स के साथ यामाहा राइड कंट्रोल (वाईआरसी), 37 mm अपसाइड-डाउन (यूएसडी) फ्रंट फोर्क्स और स्टैंडर्ड के रूप में डुअल-चैनल एबीएस शामिल हैं।
रेस–इंसपायर्ड स्टाइलिंग
यामाहा की नवीनतम वैश्विक R–सीरीज़ मोटरसाइकिलों से प्रेरणा लेते हुए, ऑल-न्यू YZF-R2 में विशिष्ट सुपरस्पोर्ट स्टाइलिंग के साथ एक शार्प और एयरोडायनामिक डिज़ाइन है। स्पीड, फुर्ती और सटीकता को व्यक्त करने के लिए इसके हर हिस्से को तराशा गया है, जो मोटरसाइकिल को खड़े होने पर भी एक दमदार रुख देता है।
इसका फ्रंट लुक डुअल एलईडी पोजीशन लाइटों से घिरे एक कॉम्पैक्ट बाय-फंक्शनल एलईडी हेडलाइट से परिभाषित होता है, जो एक ऐसा विशिष्ट चेहरा बनाता है जो YZF-R2 को तुरंत यामाहा की प्रतिष्ठित R-सीरीज़ से जोड़ता है। R9 की एयरोडायनामिक्स से प्रेरित, तराशे गए फ्रंट फेयरिंग और टाइट बॉडीवर्क को हाई-स्पीड स्थिरता को बढ़ाने के लिए हवा के प्रवाह को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पीछे की ओर, YZF-R1 से ली गई एक विशिष्ट ब्लॉक-स्टाइल एलईडी टेललाइट और मोटोजीपी-प्रेरित स्विंगआर्म मोटरसाइकिल के प्रीमियम स्पोर्टी कैरेक्टर और अचूक यामाहा पहचान को और मजबूत करते हैं।
फुर्ती के लिए तैयार किया गया बिल्कुल नया प्लेटफ़ॉर्म
सर्वथा नए प्लेटफॉर्म पर निर्मित, YZF-R2 को हल्कापन, फुर्तीलापन, आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैंडलिंग और एक रोमांचक राइडिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इंजीनियर किया गया है। इसके केंद्र में एक नया हाई-टेंसाइल स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम है, जो दृढ़ता और हल्के वजन के बीच आदर्श संतुलन स्थापित करता है। इसी के परिणामस्वरूप इसका कुल वजन मात्र 149Kg है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे हल्की मोटरसाइकिल बनाता है।
यामाहा की प्रसिद्ध YZF-R6 के चेसिस आयामों से प्रेरित, नए फ्रेम की ज्योमेट्री को विभिन्न राइडर कौशल स्तरों और राइडिंग स्थितियों में सहज और स्वाभाविक हैंडलिंग प्रदान करने के लिए अनुकूलित किया गया है। चेसिस में एक अतिरिक्त माउंटिंग पॉइंट के साथ फोर-पॉइंट इंजन माउंटिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो फ्रेम और इंजन के बीच लचीलेपन को कम करने में मदद करता है, जबकि समग्र चेसिस स्थिरता, फीडबैक और कॉर्नरिंग परफॉर्मेंस में सुधार करता है।
परफॉर्मेंस के लिए निर्मित ऑल–न्यू 204cc इंजन
ऑल-न्यू YZF-R2 में एक नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो बेहतरीन प्रदर्शन और सहज दैनिक राइडिंग का बेजोड़ संतुलन प्रदान करता है। यह नया पावरट्रेन सेगमेंट में सर्वाधिक 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिससे तीव्र एक्सीलरेशन, निर्बाध पावर डिलीवरी और रोमांचक हाई-रेविंग अनुभव प्राप्त होता है। इसके वाल्वट्रेन में फिंगर फॉलोअर रॉकर आर्म के साथ डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग दी गई है, जो यामाहा की फ्लैगशिप R1 से प्रेरित तकनीक है। यह उन्नत प्रणाली घर्षण (फ्रिक्शन) और गतिशील घटकों के वजन को कम करती है, जिससे वाल्वट्रेन का भार घटता है, दक्षता में सुधार होता है, स्थायित्व बढ़ता है और बाइक को वह त्वरित व फ्री-रेविंग परफॉर्मेंस मिलती है जो यामाहा के स्पोर्टिंग डीएनए की पहचान है।
हल्का चेसिस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सस्पेंशन
जबर्दस्त फुर्ती और नियंत्रण के लिए इंजीनियर की गई YZF-R2 में सिर्फ 14 किलोग्राम वजन वाला एक हल्का स्टील फ्रेम है। इसका ऑप्टिमाइज्ड फ्रेम कंस्ट्रक्शन ओवरऑल वजन को कम करते हुए मजबूती को बढ़ाता है, जिससे बेहतर हैंडलिंग, शार्प कॉर्नरिंग और राइडर को अधिक आत्मविश्वास मिलता है।
चेसिस को पूरा करने के लिए इसमें एक प्रीमियम सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जिसमें 37 mm अपसाइड-डाउन (यूएसडी) फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनोशॉक शामिल है। इसे विभिन्न राइडिंग स्थितियों में बेहतरीन रोड-होल्डिंग परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है। गड्ढों और असमान सड़क सतहों को प्रभावी ढंग से सोखने के लिए डिज़ाइन किया गया यह सस्पेंशन चेसिस स्थिरता, सटीक हैंडलिंग और राइड कम्फर्ट का एक आदर्श संतुलन प्रदान करता है, जिससे शहरी सड़कों और वीकेंड राइड्स दोनों पर एक आत्मविश्वासी व आकर्षक राइडिंग अनुभव सुनिश्चित होता है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी और राइडिंग मोड्स
YZF-R2 उन्नत तकनीकों के एक समूह से लैस है जिसे सुविधा, कनेक्टिविटी और राइडर जुड़ाव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक वाइब्रैंट 5–इंच का फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले आवश्यक राइड और नेविगेशन संबंधी जानकारी तक स्पष्ट पहुंच प्रदान करता है, जबकि स्मार्ट की सिस्टम (M वेरिएंट पर उपलब्ध) अतिरिक्त सुविधा के लिए सीमलेस कीलेस ऑपरेशन प्रदान करता है। मोटरसाइकिल में यामाहा राइड कंट्रोल (वाईआरसी) की बदौलत तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। वाईआरसी राइडर्स को स्ट्रीट, स्पोर्ट्स और रेन मोड्स में से चुनने का विकल्प देता है, जिससे राइडर्स अलग-अलग सड़क स्थितियों और प्राथमिकताओं के अनुसार मोटरसाइकिल के प्रदर्शन को अनुकूलित कर सकते हैं।
इस अवसर पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन, श्री हाजिमे आओता ने कहा: “YZF-R2 का लॉन्च यामाहा की दीर्घकालिक विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। YZF-R2 केवल किसी नए सेगमेंट में प्रवेश मात्र नहीं है; यह उन राइडर्स के लिए तैयार की गई मोटरसाइकिल है जो यामाहा R-सीरीज़ की मूल भावना के प्रति प्रतिबद्ध हैं। प्रामाणिक R-सीरीज़ डीएनए, हल्के वजन की उच्च परफॉर्मेंस और बेहतरीन ईंधन दक्षता के संयोजन के साथ, यह हमारी सुपरस्पोर्ट दुनिया का एक रोमांचक और सुलभ द्वार खोलती है। वैश्विक R-सीरीज़ फ्लैगशिप मोटरसाइकिलों से प्रेरित और सर्वथा नए प्लेटफॉर्म पर निर्मित YZF-R2, भारत की इंजीनियरिंग expertise में हमारे विश्वास और यामाहा की वैश्विक उत्पाद रणनीति में भारत की उभरती भूमिका को दर्शाती है।”
“हम भारत में अपने R–सीरीज़ ग्राहकों के भरोसे और प्यार के लिए दिल से आभारी हैं। इसी वजह से R–सीरीज़ आज देश में यामाहा की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल रेंज बन पाई है। आज भारतीय सड़कों पर 10 लाख से भी ज़्यादा R–सीरीज़ बाइक्स दौड़ रही हैं। यह मजबूत रिश्ता हमें हमेशा कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। हमें पूरा यकीन है कि YZF-R2 इस परंपरा को आगे बढ़ाएगी, अपनी कैटेगरी में नए रिकॉर्ड बनाएगी और यामाहा राइडर्स की नई पीढ़ी को बेहद पसंद आएगी।”
ऑल-न्यू YZF-R2 सितंबर 2026 के मध्य से भारत भर की सभी ब्लू स्क्वायर (बीएसक्यू) डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।
कीमत एवं कलर ऑप्शंस
|
YZF-R2 वेरिएंट के मुताबिक कीमत एवं कलर ऑप्शंस variant wise pricing & colour options |
|||
|
क्रम संख्या |
वेरिएंट | कीमत (एक्स–शोरूम, दिल्ली) |
रंग |
|
1 |
YZF-R2 | INR 2,30,500 | मेटैलिक ब्लैक एवं डार्क ब्लूईश ग्रे |
|
2 |
YZF-R2 (Quick Shifter) | INR 2,39,500 |
मैट व्हाइट पर्ल एवं रेसिंग ब्लू |
| 3 | YZF-R2 M | INR 2,53,000 |
मेटैलिक ग्रे |
== समाप्त ==

