Homeगुजरातजावा, येज़्दी और बीएसए मोटरसाइकिल्स ने इंडियन सुपर गेमिंग लीग 2026 के...

जावा, येज़्दी और बीएसए मोटरसाइकिल्स ने इंडियन सुपर गेमिंग लीग 2026 के मंच पर भारत के युवाओं की उप-संस्‍कृति का उत्‍सव मनाया

राष्ट्रीय | 02 सितंबर 2026 | क्लासिक लेजेंड्स ने आज इंडियन सुपर गेमिंग लीग (ISGL) 2026 में शामिल होने का एलान किया है। इसके जरिए कंपनी अपनी जावा, येज़्दी और बीएसए मोटरसाइकिल्‍स को एक ऐसे मंच पर ला रही है जहाँ प्रतिस्‍पर्धा, संस्कृति और समाज का अनूठा संगम होता है। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी, जो आईएसजीएल के चुनिंदा शहरों में से एक है। इसके बाद इसे पूरे देश में ले जाया जाएगा। इस लीग के दौरान जावा, येज़्दी और बीएसए मोटरसाइकिल्‍स को आईएसजीएल के सभी आयोजन स्थलों और एक्सपीरियंस ज़ोन में दिखाया जाएगा। इससे लोगों को मोटरसाइकिल की दुनिया से अलग हटकर भी इन ब्रांड को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

लेट्सगेमनाउ द्वारा शुरू की गई आईएसजीएल, भारत की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित नेशनल ई-स्पोर्ट्स लीग है। शहरों वाले  फार्मेट पर आधारित यह लीग एक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के जरिए टीमों, गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और फैंस को एक साथ लाती है। आईएसजीएल का यह शहरों वाला फॉर्मेट और इसका बड़ा क्रिएटर नेटवर्क, क्लासिक लेजेंड्स को नए जमाने के शौकीनों से ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से जुड़ने का मौका देता है। क्लासिक लेजेंड्स के लिए यह मंच युवाओं के दो बड़े कल्चर्स को आपस में जोड़ने का काम करता है। भले ही बाइक चलाना और गेम खेलना ऊपर से अलग-अलग दिखते हों, लेकिन दोनों ही हुनर, खुद को व्‍यक्‍त करने, महारत और एक मजबूत समाज के भरोसे चलते हैं।

मोटर साइकिल चलाना और गेमिंग दोनों ही बेहद व्यक्तिगत शौक हैं, जो लोगों को खुद को अभिव्यक्त करने, अपनेपन का अहसास कराने और समान विचारधारा वाले लोगों से जुड़ने का मौका देते हैं। ये दोनों ही क्षेत्र एकाग्रता, आत्मविश्वास और लगातार सुधार की भावना को मजबूत करते हैं, जबकि इनके सबसे शानदार अनुभव उन समुदायों से आकार लेते हैं जो इनके इर्द-गिर्द बने हैं। आईएसजीएल 2026 में अपनी मौजूदगी के ज़रिए, क्लासिक लेजेंड्स इसी साझी संस्कृति का जश्न मनाएगा और उत्साही लोगों की एक नई पीढ़ी को जावा, येज़दी और बीएसए कम्युनिटी से रूबरू कराएगा। इन ब्रांड ने मिलकर ऐसे जुनूनी राइडिंग समुदायों को बढ़ावा दिया है, जो समय के साथ खास पहचान, साझा अनुभवों और अपनेपन की भावना से जुड़ी जीवंत उप-संस्कृतियों में बदल गए हैं। आईएसजीएल के माध्यम से, क्लासिक लेजेंड्स का उद्देश्य इन दोनों दुनियाओं को एक ऐसी नई पीढ़ी से जोड़ना है जो अपनी विविध पैशन्स को सड़क पर हो, ऑनलाइन हो या फिर गेमिंग के मैदान में खुलकर जीती है ।

लीग के दौरान क्रिएटर्स, गेमिंग हस्तियों और समुदाय-संचालित प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर काम करते हुए, क्लासिक लेजेंड्स राइडर्स, गेमर्स और उत्साही लोगों के लिए साझा हितों, विशिष्ट पहचान और महारत हासिल करने के जुनून के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़ने के अवसर पैदा करेगा।

क्लासिक लेजेंड्स के सह-संस्थापक श्री अनुपम थरेजा ने कहा, “मोटर साइकिल चलाना और गेमिंग भले ही अलग-अलग दुनिया के लग सकते हैं, लेकिन ये दोनों एक ही बुनियादी सिद्धांतों जैसे कौशल, खुद की अभिव्यक्ति और समुदाय  की एक मजबूत भावना पर टिके हैं। जो बात इन्हें वास्तव में खास बनाती है, वह है इनके इर्द-गिर्द पनपने वाली संस्कृति। जावा, येज़दी और बीएसए को हमेशा से उन जुनूनी समुदायों ने आगे बढ़ाया है जो साझा अनुभवों और अपनी विशिष्ट पहचान के दम पर एक साथ आए हैं। आईएसजीएल के माध्यम से, हम एक ऐसी नई पीढ़ी के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं जो प्रामाणिकता, महारत और अपनेपन के मूल्यों के प्रति वफादार रहते हुए, राइडिंग, गेमिंग और क्रिएटर समुदायों के बीच सहजता से तालमेल बिठाती है।”

यह जुड़ाव क्लासिक लेजेंड्स के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत वे संस्कृति-संचालित मंचों  से जुड़ना चाहते हैं जहाँ विभिन्न समुदाय अपने साझा जुनून के लिए एक साथ आते हैं। आज के समय में जैसे-जैसे राइडिंग व्यक्तिगत पहचान, जीवनशैली और अपनेपन की अभिव्यक्ति के रूप में विकसित हो रही है, कंपनी उत्साही लोगों के लिए जावा, येज़दी और बीएसए को करीब से जानने, अनुभव करने और उनसे जुड़ने के नए अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आईएसजीएल जैसे आयोजनों के माध्यम से, क्लासिक लेजेंड्स अपने ब्रांडों की पहुंच को उन उभरती हुई उप-संस्कृतियों तक बढ़ा रहा है जहाँ जुनून, खुद की अभिव्यक्ति और समुदाय का एक अनोखा संगम होता है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read