Homeगारमेंट्सबीबा ने अपनी 2026 की नवरात्रि फेस्टिव कलेक्शन ‘Too BIBA To Blend...

बीबा ने अपनी 2026 की नवरात्रि फेस्टिव कलेक्शन ‘Too BIBA To Blend In’ के साथ त्योहार का स्वागत किया, जो भारतीय मैक्सिमलिज़्म की जीवंतता से प्रेरित है।

इस त्योहारी मौसम के लिए खास तौर पर तैयार फेस्टिव कलेक्शन और समर्पित गिफ्टिंग कलेक्शन पेश करते हुए 

अहमदाबाद, गुजरात | 08 अक्टूबर 2026 | भारत के अग्रणी होमग्रोन फैशन ब्रांड बीबा ने अपनी 2026 की फेस्टिव कलेक्शन ‘Too BIBA To Blend In’ के लॉन्च के साथ नवरात्रि के स्वागत की घोषणा की है। यह कलेक्शन ऐसे समय में पेश किया गया है, जब गुजरात अपनी सबसे जीवंत नौ रातों के लिए तैयार हो रहा है—डांडिया की छड़ियाँ फिर से बाहर निकाली जा रही हैं, शहर के अलग-अलग इलाकों में गरबा के मैदान रोशन हो रहे हैं और पूरा राज्य उस खास अंदाज़ और उत्साह के साथ सजने-संवरने लगा है, जिसकी मांग केवल नवरात्रि जैसे त्योहार ही करते हैं। भारतीय मैक्सिमलिज़्म की भावना पर आधारित यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिला को उस उत्सव के लिए तैयार करने की BIBA की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो इस मौसम की पहचान बन चुका है। रंगों, प्रिंट्स और आकर्षक डिज़ाइनों से भरपूर यह कलेक्शन नवरात्रि के उल्लास और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को आधुनिक फैशन के साथ खूबसूरती से जोड़ता है।

दुनिया के बाकी हिस्सों ने भले ही हाल के वर्षों में मैक्सिमलिज़्म की ओर ध्यान देना शुरू किया हो, लेकिन भारत में यह हमेशा से ट्रेंड से कहीं बढ़कर रहा है —यह हमेशा से हमारी सहज पहचान का हिस्सा रहा है। बीबा ने करीब चार दशक पहले ही इसे पहचान लिया था और तब से इसी सोच के इर्द-गिर्द अपनी एक पूरी विशिष्ट डिज़ाइन भाषा विकसित की है। गुजरात में, जहाँ नवरात्रि की नौ रातें बेमिसाल रंगों, शिल्प और उत्सवधर्मिता की मांग करती हैं, यह कलेक्शन अपने सबसे स्वाभाविक दर्शक वर्ग से जुड़ता है।

नवरात्रि के लिए गुजराती महिलाओं के पहनावे में एक खास आत्मविश्वास दिखाई देता है—ऐसे रंगों की पसंद जो अपनी अलग पहचान कायम रखते हैं, ऐसी कारीगरी जो बारीकियों से भरपूर हो और ऐसे प्रिंट्स जो इस अवसर की भव्यता के अनुरूप सोच-समझकर चुने हुए महसूस हों। यह कलेक्शन गुजरात की अपनी पारंपरिक शिल्प विरासत से सीधे प्रेरणा लेते हुए इसी सहज प्रवृत्ति को अपनाता है। पटोला से प्रेरित इकत प्रिंट्स को मिरर वर्क के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। बांधनी पैटर्न फरशी सलवारों पर अपनी लय में नजर आते हैं। कच्छ का अजरख ज्वेल टोन रंगों में ज्योमेट्रिक प्रिंट्स लेकर आता है, जबकि रबारी कढ़ाई हाथ से की गई कारीगरी की बनावट और बारीक विवरण को उभारती है। यह बहुमुखी कलेक्शन लहंगे, अनारकली, कुर्ता सेट, को-ऑर्ड सेट, शरारा, कलीदार और फरशी सेट जैसे कई आकर्षक परिधानों में प्रस्तुत किया गया है।

इस कलेक्शन का मुख्य आकर्षण लहंगों की विस्तृत रेंज है, जिसे खास तौर पर गरबा की रातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहनने वाली आसानी से घूम-फिर और गरबा कर सके। फ्लेयर्ड स्कर्ट्स पर शिल्प-प्रेरित प्रिंट्स हैं, जिन्हें फिटेड ब्लाउज़ और मैचिंग दुपट्टों के साथ पेयर किया गया है। शिमर और ब्रोकेड कलेक्शन को शाम के उत्सवों के लिए और भी खास बनाते हैं। बनारसी जैक्वार्ड के शरारों के साथ हॉल्टर-नेक कुर्ते और स्लीवलेस जैकेट सेट्स को शामिल किया गया है, जो पारंपरिक अंदाज़ में एक आधुनिक स्पर्श जोड़ते हैं। बीबा गर्ल्स के साथ इस कलेक्शन की त्योहारी रौनक अब नन्ही बेटियों के वॉर्डरोब तक भी पहुँचती है। । 2 से 15 वर्ष की उम्र की लड़कियों के लिए इसमें लहंगा सेट, कुर्ता सेट और को-ऑर्ड सेट शामिल हैं। इसके प्रिंट्स और रंगों की थीम मुख्य कलेक्शन से मेल खाती है, वहीं इसके कट और बनावट ऐसे रखे गए हैं कि बच्चियाँ त्योहार की पूरी शाम आराम से खेल-कूद और घूम-फिर सकें। परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने के इस मौसम में, यह कलेक्शन मां और बेटी को एक साथ, एक ही उत्सव के रंग में सजने का अवसर देता है।

नवरात्रि के दौरान उपहार देने की अपनी एक खास मिठास होती है।  यह औपचारिकता से कम और आपकी ज़िंदगी में खास जगह रखने वाली महिलाओं के लिए सोच-समझकर चुनी गई कोई चीज़ देकर अपनी मौजूदगी और परवाह जताने से अधिक जुड़ा है। बीबा का गिफ्टिंग कलेक्शन इसी भावना को प्रतिबिंबित करता है। इस रेंज में कुर्ता सेट, खूबसूरती से तैयार किए गए दुपट्टे, समकालीन ज्वेलरी, सिग्नेचर फ्रेगरेंस और रेडी-टू-स्टिच सूट सेट शामिल हैं। स्टेटमेंट ईयररिंग्स से लेकर रोज़मर्रा में पहने जा सकने वाले नाज़ुक एक्सेसरीज़ तक, हर पीस को इस तरह तैयार किया गया है कि वह महज़ औपचारिक उपहार के बजाय व्यक्तिगत और खास महसूस हो—त्योहार की भावना की एक सच्ची अभिव्यक्ति। ₹1,299 से ₹20,000 की कीमत के साथ यह कलेक्शन कारीगरी से सजी फेस्टिव ड्रेसिंग को हर वॉर्डरोब और हर गिफ्टिंग लिस्ट तक आसानी से पहुँचाता है।

145 शहरों में 310 स्टोर्स के साथ बीबा ने लंबे समय से खुद को भारत में इंडियन वियर के प्रमुख फैशन डेस्टिनेशन्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। गुजरात में बीबा का यह जुड़ाव और भी गहरा है, जहाँ अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर और आनंद में इसकी मजबूत रिटेल मौजूदगी है। इन शहरों में महिलाएँ अपने जीवन के सबसे खास और यादगार अवसरों के लिए लगातार बीबा पर भरोसा करती आई हैं। यह फेस्टिव कलेक्शन इन सभी एक्सक्लूसिव बीबा स्टोर्स, मल्टी-ब्रांड रिटेल आउटलेट्स, बीबा की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read