Homeगुजरातआकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने भारतीय सेना के साथ ऍम ओ यू...

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने भारतीय सेना के साथ ऍम ओ यू पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य सैनिकों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करना है।

  • एईएसएल ने भारतीय सेना के साथ साझेदारी की है, ताकि वर्तमान में सेवा दे रहे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शैक्षणिक सहायता और कल्याणकारी लाभ उपलब्ध कराए जा सकें।
  • इस ऍम ओ यू के तहत देशभर में स्कॉलरशिप और विशेष सुविधाएँ शामिल हैं, जो एईएसएल के किसी भी केंद्र में नामांकन करने वाले सेना से जुड़े विद्यार्थियों को प्रदान की जाएँगी।

गुजरात, अहमदाबाद | 16 दिसंबर 2025 — टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणीएईएसएलने भारतीय सेना के साथ ऍम ओ यूपर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य सेना के कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को समर्थन देना है। इसमें वर्तमान में सेवा दे रहे सदस्य, सेवानिवृत्त सैनिक, गैलेंट्रीपुरस्कार विजेता, दिव्यांग कर्मी तथा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवार शामिल हैं।

इस ऍम ओ यू के तहत, एईएसएल देशभर में स्थित अपने सभी केंद्रों और शाखाओं में प्रवेश लेने वाले भारतीय सेना के विद्यार्थियों को विशेष लाभ प्रदान करेगा। यह समझौता भारतीय सेना केकर्नल, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर 3&4 और एईएसएल केडॉ. यश पाल, चीफ़ अकैडमिक एंड बिज़नेस हेड, दिल्ली-एनसीआरद्वारा हस्ताक्षरित किया गया।

यह ऍमओयू भारतीय सेना के कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिसमें देशभर के एईएसएल केंद्रों पर पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्तियाँ प्रदान करना भी शामिल है।

  • जिन कर्मियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई, उनके बच्चों के लिए केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा; बाकी सभी फीसों में 100% छूट दी जाएगी।
  • 20% से अधिक दिव्यांगता वाले कर्मियों और गैलेंट्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए 100% ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।
  • सेवा कर रहे और सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों के लिए, अन्य छात्रवृत्तियाँ घटाने के बाद, 20% ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।

इन छात्रवृत्तियों के अलावा एईएसएल की पहले से चल रही स्कॉलरशिप योजनाएँ भी जारी रहेंगी, जिनका लाभ प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलता है।

एईएसएल के एमडीऔरसीईओश्री चंद्र शेखर गरिसा रेड्डीने कहा:“एईएसएल में हमारा विश्वास है कि शिक्षा उज्जवल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। भारतीय सेना के साथ साझेदारी के माध्यम से हम अपने बहादुर सैनिकों के त्याग का सम्मान करते हुए उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। स्कॉलरशिप, मेंटरिंग और काउंसलिंग के माध्यम से हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे वीरों के बच्चे अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सकें और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व स्थापित करें।”

इस ऍम ओ यू की अवधि के दौरान, एईएसएल भारतीय सेना के कर्मियों के बच्चों को व्यापक मेंटरिंग और काउंसलिंग सहायता भी प्रदान करेगा। यह सहायता शैक्षणिक और करियर से जुड़ी सभी शंकाओं के समाधान के लिए वर्चुअल और फिज़िकलदोनों माध्यमों से उपलब्ध होगी।

हाल ही में, एईएसएल नेकेंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल फैमिली वेलफ़ेयर एसोसिएशन (CWA) के साथ भी एक ऍम ओ यू किया है, जिसके तहत देशभर में सीआरपीएफ कर्मियों के बच्चों और परिवारों को शैक्षणिक सहायता, छात्रवृत्तियाँ और करियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

www.aakash.ac.in

==============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read