Homeगुजरातअभिनव मिश्रा ने दिल्ली में अपना नया भव्य कलेक्शन ‘द श्राईन’ पेश...

अभिनव मिश्रा ने दिल्ली में अपना नया भव्य कलेक्शन ‘द श्राईन’ पेश किया

सारा और इब्राहिम अली खान ने रनवे पर पहली बार साथ आकर डिज़ाईनर के इस नए कलेक्शन का अनावरण किया

नई दिल्ली | 06 अक्टूबर 2025: 04 अक्टूबर की शाम को, प्रसिद्ध डिज़ाईनर अभिनव मिश्रा ने छतरपुर, दिल्ली में एक वार्षिक रनवे ईवेंट में अपने नए कलेक्शन, ‘द श्राईन’ का अनावरण किया। सितारों के नीचे सुंदर गार्डन में आयोजित इस ईवेंट में सारा अली खान दूसरी बार मिश्रा की म्यूज़ और शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। रैंप पर उनके साथ पहली बार आए उनके भाई, इब्राहिम अली खान।

मिश्रा का हर शोकेज़ अपनेआप में भव्य होता है। द श्राईन ने भी अपनी इस परंपरा को बनाकर रखा। अपने बेहतरीन रनवे अनुभव के लिए मशहूर अभिनव मिश्रा ने कला को जीवंत कर दिया, वहीं डेकोर की प्रेरणा रानी पिंक ने दी। रात के आसमान के नीचे सेट का अनावरण इस प्रकार हुआ, जैसे एक सपना पत्थर में उतर आया हो। बावड़ी की वास्तुकला शांत भव्यता का प्रदर्शन कर रही थी, वहीं छत से अनंत गहराई का आभास मिल रहा था। हर लेवल में प्रकाश के प्रतिबिंब सदियों से चली आई कहानियाँ पेश कर रहे थे। समूह में रखी छतरियों के किनारे लपटों को प्रतिबिंबित कर रहे थे, वहीं हजारों मोमबत्तियाँ पूरे आंगन को रोशन कर रही थीं। प्राचीन सीढ़ियों पर टिमटिमाती रोशनी इस पूरी ज्यामिति को शायरी में तब्दील कर रही थी, जिससे प्रकाश के रंगमंच पर गहराई का कोमलता से और संरचना का नज़ाकत से मेल हो रहा था। संगीतकारों की मीठी धुन ने समाँ बांध दिया था, जिससे मिरर वर्क, आर्ट, म्यूज़िक, क्राफ्ट, जश्न और प्यार के लिए अभिनव का स्थायी प्रेम प्रदर्शित हो रहा था।

भारत में वास्तुकला की भव्यता और शाश्वत कला की परंपराओं को नमन करते हुए, द श्राईन अपने सिग्नेचर क्राफ्ट में मिरर वर्क और गोटा को जीवंत करने की मिश्रा की प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जो उन्हें प्रकाश, प्रतिबिंब और निरंतरता के स्थायी प्रतीक में बदल देता है, वहीं डिजिटल स्टोरी टैलिंग ने उन्हें नई पीढ़ी के लिए आकर्षक बना दिया है।

कला और स्मृति के साथ मजारों, महलों और मंदिरों से प्रेरित यह कलेक्शन नक्काशीदार स्तंभों, प्रतिबिंबित दीवारों और लुप्त होते भित्तिचित्रों को श्रृद्धांजलि देता है, जो कई पीढ़ियों के चित्र अपने अंदर समाए हुए हैं। मिश्रा की डिज़ाईन प्रक्रिया ने इन छवियों को मोटिफ, पैलेट और टैक्सटाईल में उतार दिया है, जो भव्यता और नाजुकता का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं।

ये प्रेरणाएं तीन केंद्रीय विचारों के साथ जीवंत होती हैं। इंचैटिंग ब्लूम्स कोमलता और नवोदय का प्रतीक है। वॉटरकलर आर्टिस्ट्री भित्तिचित्रों के गीत का प्रतीक है। डेलिकेट हारमोनी कोमलता और चमक तथा संरचना और तरलता के मेल का प्रतीक है। रंगों की कहानी में वॉर्म पैस्टेल और म्यूटेड टोन धूप में भीगी दीवारों और प्राचीन पत्थरों की याद दिलाते हैं, वहीं मोटिफ्स में फ्लोरल, फ्लुइड एवं ज्यामितीय अभिव्यक्तियाँ शामिल हैं।

कारीगरी इस कलेक्शन की जान है। इसके प्रिंट में वॉटरकलर वॉश, अमूर्त व्याख्याएं, ज्यामितीय रिपीट और फ्लोरल स्केच शामिल हैं। सजावट ने कपड़ों को भव्य बना दिया है। पर्ल, सेक्विन डोरी और किरकिरी एम्ब्रॉयडरी से टैक्सचर और चमक मिली है। इन सबके बीच मिश्रा के सिग्नेचर मिरर वर्क और गोटा ने ब्राईडल लहंगों, फ्लोईंग अनारकली, और आधुनिक परिधानों में स्मृति को उजागर कर दिया, परंपराओं को जगमगा दिया और इन्हें आधुनिक पीढ़ी के लिए आकर्षक बना दिया। ऑर्गेंज़ा, शिफॉन, सिल्क, जॉर्जेट जैसे फैब्रिक्स ने विस्तृत कलात्मकता के साथ आधुनिक वस्त्रों की सहजता भी पेश की है।

सारा और इब्राहिम अली खान ने पहली बार एक साथ रैंप पर वॉक करके अभिनव मिश्रा के परिधान की कलात्मकता, कारीगरी और खुशी पेश की, जिसने परंपरा, आधुनिकता, भावनाओं और अभिव्यक्ति का मेल कराने वाला प्रतिबिंब पेश किया।

शो का समापन सारा अली खान ने रस्टी ऑरेंज में शाही परिधान के साथ किया। यह परिधान अभिनव मिश्रा के सिग्नेचर मिरर वर्क, सेक्विन, जरी और रेशम की सजावट के साथ हाथों से बनाया गया था। इसकी खूबसूरती चमकते हुए क्रिस्टल फ्रिंज बढ़ा रहे थे। मुगल श्राईन की वास्तुकला से प्रेरित तथा इस कलेक्शन के सिद्धांत के अनुरूप, द श्राईन से राजसी चमक छलक रही थी, जो इस शाश्वत कला के लिए आधुनिक श्रृद्धांजलि है।

इब्राहिम अली खान ने मिट्टी के रंग में सुनहरे कतान सिल्क से बनी शाही शेरवानी पहनी थी, जिस पर शीशे, रेशम और जरी की कारीगरी की गई थी। इस साहसी और भव्य लुक से जश्न और भव्यता के प्रति मिश्रा का लगाव प्रदर्शित हो रहा था। यह शेरवानी मिश्रा के दुर्लभ परिधानों में से एक थी, जो अपने जटिल कारीगरी वाले सजावटी कुर्तों के लिए मशहूर हैं। इस शेरवानी ने उनके मेन्स वियर कलेक्शन में एक नया आयाम जोड़ दिया।

इस प्रदर्शनी के बारे में अभिनव मिश्रा ने कहा, ‘‘मेरे लिए श्राईन हर पवित्र चीज का रूपक है। यह हमारी कला, हमारी कहानियों, और अपनेपन की भावना को प्रदर्शित करता है। यह नक्काशीदार स्तंभों, फीके पड़ते भित्तिचित्रों और शीशों से निर्मित दीवारों से प्रेरित है, जो कई पीढ़ियों की यादें अपने में समाहित करके रखते हैं। मैं चाहता था कि यह कलेक्शन इतिहास का शांत व्याख्यान करे और कोमलता, चमक एवं भावनाओं के साथ उसे दोहराए।’’

इस शोकेज़ में सहयोगी पार्टनर्स के रूप में जॉनी वॉकर लक्से ब्लेंडेड वॉटर सेलेब्रेशन पार्टनर, एमराल्ड ज्वेल्स ज्वेलरी पार्टनर, और एम्ब्रियोलिसे एंड टेंप्टु ब्यूटी पार्टनर हैं। इनमें से हर पार्टनर मिश्रा के शाश्वत ग्लैमर को अपने विशिष्ट तरीके से बढ़ा रहा है।

डियाजियो इंडिया की सीएमओ, रुचिरा जेटली ने कहा, ‘‘अभिनव के साथ हमारी पार्टनरशिप में हमारा ‘कीप वॉकिंग’ का सिद्धांत शामिल है। यह निरंतर विकास करने, सीमाएं बढ़ाने और आगे बढ़ते रहने की भावना को प्रोत्साहित करता है। अभिनव के डिज़ाईन साहसी हैं, भविष्य की ओर बढ़ने वाले हैं, तथा स्थिर रूप से एवं रचनात्मकता के साथ प्रयोगात्मक हैं। इस नए कलेक्शन में इसी भावना को जीवंत किया गया है। हम एक बार फिर उनके साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वो किस प्रकार लगातार आगे बढ़ते (कीप वॉकिंग) रहते हैं।’’

एमराल्ड ज्वेल्स की फाउंडर, धारा पटेल ने कहा, ‘‘एमराल्ड ज्वेल्स में हर डिज़ाईन पोल्की के माध्यम से स्टोरीटैलिंग की भावना के साथ शुरू होता है। हमें इस सहयोग की प्रेरणा अभिनव के मिरर-वर्क वाले परिधानों ने दी, जो प्रकाश, गति और खुशी को परावर्तित करते हैं। मेरे लिए यह सहयोग दो कलाओं के संगम से ऐसी ज्वेलरी बनाने के बारे में है, जो उज्जवल प्रकाश, जश्न और विरासत का अनुभव प्रदान करे।’’

बीडेसिर कॉस्मेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड की सीईओ, नेहा मोदी ने कहा, ‘‘बीडेसिर में हम हमेशा टेंप्टु और एम्ब्रियोलिसे जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के बेहतरीन स्किन और मेकअप इनोवेशन भारत में लाना चाहते हैं। अभिनव मिश्रा के साथ यह सहयोग सौंदर्य और परिधान का मिलन पेश करता है। स्किन की जीवंत प्रिपरेशन और बेदाग फिनिश के साथ उनके डिज़ाईन अलौकिक हैं। हम मिलकर ऐसा शोकेज़ पेश कर रहे हैं, जो कलात्मकता, कला और शाश्वत सौंदर्य का निर्माण करता है।’’

अभिनव मिश्रा का द श्राईन उत्सव के साथ बहुआयामी परिधान पेश करता है, जिसकी जड़ें स्टोरीटैलिंग में निहित हैं। यह कलेक्शन भारत की सांस्कृतिक भावना और उत्कृष्ट कारीगरी को नमन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read