
रामनाम सबीज,सजीव है।।
पद नान्यतर जाती है और नान्यतर जाति ज्यादा निर्दोष होती है,इस लिये पद ज्यादा पसंद है।।
रामनाम मेरे लिए अष्टांग योग है।।
मंत्र में जो अक्षर को देखे वह मंत्र का अपराध करता है।।
जहां स्वयं श्रीकृष्ण जी ने नरसिंह महेता को रासलीला का साक्षातकार करवाया ऐसी रसभूमि गोपनाथ में बह रही रामकथा के दूसरे दिन मैं प्रवेश करते हुए एक प्रश्न आया था नरसिंह मेहता के इतने पद है।कविता,काव्य,महाकाव्य,गजल,भजन..विद विद है लेकिन पद ही ज्यादा प्रियाट लगता है ऐसा क्यों?
बापू ने कहा पद नान्यतर जाती है।।और नान्यतर जाति ज्यादा निर्दोष होती है।।वेदांत में पद वाक्य ज्यादा है और कौन से पद आपको ज्यादा प्रिय है? वैसे तो सब कुछ प्रिय है।।महबूब की हर चीज महबूब होती है! फिर भी मेरे लिए पहले गांधी जी ने जिस पद को पसंद किया-वैष्णव जन तो तेने कहिए…. अद्भुत है। यह थोड़ा कठिन है लेकिन इष्ट पर भरोसा हो तो एक-एक पंक्ति हम जी सकते हैं।। लेकिन हम किसी भी तरह वहां से छटक ना जायें तो कोई कहेगा कि ऐसा आदमी मिलेगा तो तीर्थ जाने की जरूरत नहीं,उनके शरीर में सभी तीर्थ निवास करते हैं।।
दूसरा विश्वास का पद मुझे बहुत प्रिय है।गुजराती में लिखा है:अखंड रोजी हरीना हाथ मां- यानी कि भरोसा विश्वास बहुत गहरी श्रद्धा का यह पद है। हमारे हाथ में आजीविका का साधन अखंड नहीं है और वहां लिखते हैं: वा’लों मारो जूए छे विचारी… मेरा कृष्ण सोच समझ कर देखता है कि कौन से पात्र में कितनी जगह है।किसे क्या देना है।।
देवा रे वालों नदी दुबळो भगवान नथी रे भिखारी… यहां लिखा है कि हमें कितना पचेगा इतना ही हमारे पात्र में परोसा जायेगा।।द्वारकाधीश कोई भिखारी नहीं है।।वहां लिखा है:
नव नव महीना उर मां वसया ते’डी वाले जळ थी जीवारिया….हमारी माता के उदर में ९ माह तक हम पानी में जी सकते हैं।।और जब कभी देगा तो हम सोते होंगे तो हमें सोते हुए जगा कर भी वा’ला कृष्ण देता है।।गरुड़ के ऊपर बैठकर गोविंद आइए और हमारे संकट दूर कीजिए।। यहां केवल भरोसा और विश्वास है।।
और तीसरा पद मेहता का वैराग्य का पद भी प्रिय है तीन पद अति प्रिय है:वैष्णव का,विश्वास का और विरक्ति का।। बाकी की रचना भी अद्भुत है।
विद्वान सभी को स्विकार नहीं करते।लेकिन श्रद्धा जगत कहता है नरसी मेहता के 52 काम भगवान ने पूरे किए और इसलिए भगवान को 52 गज की ध्वजा द्वारकाधीश को चढ़ती है। जहां सूर्य चंद्र का निशान रखते हैं।।
गंगा सती के काल में भी गंगा सती ने 52 पद लिखा और बावन की सरहद को रखकर दोनों 52 के बाहर खेल गये!
नरसिंह मेहता तलाजा में 7 दिन में गोपनाथ के दर्शन के बाद रासलीला में प्रवेश करते हैं।। फिर तलाजा में आए,अच्छा नहीं लगा और मेहता जूनागढ़ की यात्रा करते हैं।।
वंदना प्रकरण में वंदना में हनुमंत वंदना के बाद राम कार्य में सहयोग देने वाले सब की वंदना करते हुए फिर सीता जी की वंदना और राम की वंदना के बाद एक बहुत बड़ा प्रकरण 72 पंक्तियों का, रामनाम की,नाम महाराज की वंदना की है।।
बंदउ नाम राम राम रघुवर को।
हेतु कृसानु भानु हीम कर को।।
विधि हरि हर मय वेद प्राण सो।
अगम अनुपम गुण निधान सो।।
महामंत्र जोइ जपत महेसु।
कासी मुकुति हेतु उपदेसुं।।
विष्णु सहस्त्रनाम महाभारत का प्रकरण वैसे राम परम विष्णु है।। वहां अनेक नाम में से रामनाम लिया है और विशेष वंदना की है।। रामनाम अग्नि रूप,सूर्य और चंद्र का कारण है।।बीज रूप है आपको जिस नाम में रुचि हो ले सकते हैं लेकिन रामनाम का महिमा अद्भुत है।।परम नाम महामंत्र है ऐसा शिवजी कहते हैं।।
पतंजलि के अष्टांग योग में राम नाम मेरे लिए यम, नियम,आसन,ध्यान,धारणा,समाधि,प्राणायाम प्रत्याहार सब कुछ है।।
जवाहर बख्शी ने नरसिंह साहित्य की अनेक संदर्भों में समीक्षा की है और प्रवचन भी किया लेकिन मेरे लिए सब कुछ राम नाम है।। जन्म-जन्म और कुछ मुझे जानना भी नहीं है।। ईष्ट कोई भी हो लेकिन राम महामंत्र है।। जप नाम की तरह जपो और फल मंत्र का दे ऐसा रामनाम महामंत्र है।। यह अक्षरों का समूह नहीं है।। अग्रदास महाराज ने कहा है मंत्र में जो अक्षर को देखे वह मंत्र का अपराध करता है।। नामघोषासार में विनोबा जी ने कहा है महामंत्र कोई अलग प्रदेश है। एकाक्षरी द्वादश पंचाक्षरी ऐसे मंत्र है लेकिन बहुत छोटा सा नाम राम नाम बोलो! शालिग्राम को पत्थर मानना अपराध है। तुलसी जी को छोड़ मानना अपराध है। चरणमृत को पानी समझना अपराध है। प्रसाद को अन्न समझना अपराध है।।गाय को पशु समझना अपराध है।पशु गाय का विशेषण है।।महामंत्र संजीव होता है।राम नाम बहुत ऊर्जा है,भरोसा करो। बीज मंत्र है। बेरखा पर जितना राम नाम सोहता है उतना और कोई नाम नहीं सोहता! रामनाम सबीज सजीव है।। राम ने एक तापस अहल्या को तारी लेकिन राम नाम ने अनेक अनेक अहल्या को तारी है।।
गुरु तीन प्रकार के होते हैं नीज गुरु, परम गुरु और सर्व गुरु।। निज शब्द अद्भुत है। श्रवण पर गुरु का करो,स्मरण नीज़ गुरु का करो निज गुरु को समर्पण भी करो और आदर सभी गुरु को सर्व गुरु को देना चाहिए।।
दिल्ली में मानस सनातन धर्म पर बोलना है। कथा जैन साधु करवा रहे लेकिन बोलना सनातन धर्म पर है।।
और बापू ने राम नाम और पंचदेव के बारे में कहा कि हमारी भूमि है और कोई नाम के बजाय इस पर ज्यादा ध्यान रखने के लिए बार-बार बापू ने कहा।। और यह भी कहा कि जिनकी श्रद्धा उंडी-गहरी है उनकी हूंडी को स्वीकारा जाएगा।।
रामचरितमानस की रचना और तुलसी जी ने चार घाट बनाए वहां तक आज की राम कथा को विराम दिया गया।।

