
- 32MP फ्रंट कैमरा, डीमेंसिटी 7300X चिपसेट और 6.9″AMOLED डिस्प्ले से लैस NovaFlip 5G अब तक के फ्लिप स्मार्टफोन अनुभव को किफायती कीमत में नए स्तर पर ले जाता है
नई दिल्ली | 08 मई 2026 | Ai+ स्मार्टफोन ने आज भारत में फ्लिप स्मार्टफोन कैटेगरी को नई परिभाषा देते हुए Ai+ NovaFlip 5G लॉन्च किया, जो देश का पहला ₹30,000 से कम कीमत वाला Flip Smartphone है। अब तक यह सेगमेंट केवल अल्ट्रा-प्रीमियम डिवाइसेज़ तक सीमित था, लेकिन Ai+ स्मार्टफोन ने बिना परफॉर्मेंस, डिजाइन और उपयोगिता से समझौता किए Flip Phone को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का काम किया है।
₹29,999* की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ NovaFlip 5G दमदार कैमरा सिस्टम, पॉकेटेबल डिजाइन और नेक्स्ट-जेनरेशन परफॉर्मेंस के साथ foldable technology को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह लॉन्च Nova 2 Series को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद आया है, जहां Nova 2 और Nova 2 Ultra दोनों ही तेजी से सोल्डआउट हो गए थे, जिससे Ai+ ecosystem पर उपभोक्ताओं का बढ़ता भरोसा साफ दिखाई देता है।
“फ्लिप फ़ोन्स को वास्तव में सभी के लिए सुलभ बनाना”
Ai+ Smartphone के सीईओ और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, “NovaFlip 5G सिर्फ एक नया प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है, बल्कि यह पूरी कैटेगरी में बदलाव का संकेत है। फ्लिप फ़ोन्स हमेशा आकांक्षात्मक रहे हैं, लेकिन वास्तव में सुलभ नहीं थे। NovaFlip के साथ हम इस बाधा को तोड़ रहे हैं। यह वह डिवाइस है जहां एक्सप्रेसिव डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस भारत की प्रतीक्षित कीमत पर मिलते हैं।”
Ai+ NovaFlip 5G — फोटोग्राफी के लिए नया बेंचमार्क:
NovaFlip 5G में 50MP रियर कैमरा दिया गया है, जो अपने सेगमेंट के फ्लिप स्मार्टफोन्स के लिए नया मानक स्थापित करता है। फ्रंट कैमरा जनरेशन को ध्यान में रखते हुए इसमें 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो हर तरह की रोशनी में बेहतरीन, प्राकृतिक और डिटेल्ड तस्वीरें देता है।
चाहे इमर्सिव शूटिंग के लिए फोन खुला हो या क्विक सेल्फीज़ के लिए फोल्डेड — NovaFlip हर स्थिति में बहुउपयोगिता प्रदान करता है।
पावर और एफिशिएंसी का शानदार मेल: डीमेंसिटी 7300X:
यह डिवाइस मीडियाटेक डीमेंसिटी 7300X प्रोसेसर से लैस है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ Android 15 आधारित NxtQuantum OS यूज़र को साफ़, ऑप्टीमाइज़्ड और फ्लूइड अनुभव प्रदान करता है।
ड्यूल अमोलेड डिस्प्लैश के साथ निर्बाध एक्सपीरियंस:
NovaFlip 5G में 6.9” FHD+ AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ 3.0-inch AMOLED कवर स्क्रीन भी है, जिससे यूज़र्स नोटिफिकेशन्स और कंट्रोल्स को बिना फोन खोले आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
अलग पहचान बनाने वाला डिज़ाइन:
फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट और ओपन होने पर शानदार स्क्रीन अनुभव देने वाला NovaFlip 5G, पोर्टेबिलिटी और प्रीमियम प्रजेंस का बेहतरीन मिश्रण है। मात्र 193 ग्राम वज़न वाले इस डिवाइस में शामिल हैं:
● साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
● Dual SIM के साथ 5G+5G सपोर्ट
● NFC
● Wi-Fi 6 (ट्राई-बैंड)
● Hall sensor से संचालित Flip-aware UI
● फोल्ड होने पर आकार: 87.3×76×15.6mm और खुलने पर: 169.4×76×7.5mm
पूरे दिन चलने वाली बैटरी, जरूरत पड़ने पर फ़ास्ट चार्जिंग:
NovaFlip 5G में 4325mAh बैटरी दी गई है, जो 310 घंटे तक का 5G standby और 19.5 घंटे तक का VoNR टॉक टाइम देती है। साथ ही 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट (USB Type-C, PD3.0 और PPS) के जरिए फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
उपलब्धता:
Ai+ NovaFlip 5G ₹29,999* की विशेष लॉन्च कीमत पर उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 8 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से केवल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Ai+ स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के अन्य प्रोडक्ट्स:
● Ai+ Pulse 2 — ₹7,999*
● Ai+ Nova 2 5G — ₹9,999*
● Ai+ Nova 2 Ultra 5G — ₹14,999* (इस कीमत पर एकमात्र AMOLED)
● Ai+ PulseTab — ₹9,999*
ये सभी कीमतें फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के तहत विशेष रूप से उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआत 8 मई से केवल फ्लिपकार्ट पर होगी।
बॉक्स में उपलब्ध :
Ai+ NovaFlip 5G बॉक्स में उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार आता है। बॉक्स में शामिल हैं: NovaFlip 5G स्मार्टफोन, 33W fast चार्जर, USB Type-C केबल, प्रोटेक्टिव केस , प्रोटेक्टिव केस इंस्टालेशन गाइड , SIM इजेक्टर टूल, वारंटी कार्ड और यूजरमानुअल/OSG |

