Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेज़न बाज़ार ने अपने प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ाकर 3 करोड़ की

अमेज़न बाज़ार ने अपने प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ाकर 3 करोड़ की

  • गुजरात 3 गुना साल-दर-साल ऑर्डर वृद्धि के साथ एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरा है।
  • अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, भरूच, वापी और नवसारी सहित अन्य शहरों में अमेज़न बाज़ार पर खरीदारी

गुजरात, 8 सितंबर 2026: Amazon.in ने आज घोषणा की कि अमेज़न बाज़ार ने अपने प्रोडक्ट्स के चयन को तेजी से बढ़ाते हुए 3 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स तक पहुंचा दिया है, जिनमें से 80% प्रोडक्ट्स ₹300 से कम कीमत के हैं। यह कदम ग्राहकों की ज़रूरतों को सुनने और पूरे भारत में किफायती व गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के निरंतर प्रयास का हिस्सा है। राष्ट्रीय स्तर पर, बाज़ार की शुरुआत के बाद से टियर 2 और टियर 3 शहरों के खरीदारों की संख्या 8 गुना बढ़ी है  और अब बाज़ार के कुल ऑर्डर्स में से 65% से अधिक ऑर्डर इन्हीं शहरों से आ रहे हैं। अमेज़न बाज़ार ने गुजरात में सालाना आधार पर ऑर्डर्स में 3 गुना वृद्धि के साथ मजबूत बढ़त दर्ज की है। ₹500 से कम कीमत के हर प्रोडक्ट, फ्री डिलीवरी और कैशबैक ऑफर्स के साथ, अमेज़न बाज़ार पूरे राज्य और उससे आगे किफायती खरीदारी को सुलभ बना रहा है।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, समीर लालवानी, हेड – अमेज़न बाज़ार, अमेज़न इंडिया ने कहा, “शुरुआत से ही हमारा ध्यान ऐसा चयन तैयार करने पर रहा है जो किफायती खरीदारी करने वाले ग्राहकों की वास्तविक ज़रूरतों को पूरा करे। ग्राहक क्या चाहते हैं, हम इसे ध्यान से सुनते हैं और उसी के अनुसार विस्तार करते हैं। गुजरात में इस सोच के बेहतरीन परिणाम मिल रहे हैं; सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों के ग्राहक फैशन और होम डेकोर से लेकर किचन टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ तक अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए लगातार बाज़ार का रुख कर रहे हैं। हम गुजरात के अधिक से अधिक स्थानीय विक्रेताओं को अपने प्रोडक्ट्स ऑनलाइन लाने और बाज़ार के माध्यम से देश भर के ग्राहकों तक पहुँचने में सक्षम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

गुजरात में ग्राहक विभिन्न कैटेगरी में उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में होम एंड किचन कैटेगरी में साल-दर-साल 4 गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें वेजिटेबल चॉपर्स, किचन एक्सेसरीज़ और होम डेकोर आइटम्स की सबसे अधिक मांग रही। महिलाओं के फैशन में 3 गुना साल-दर-साल वृद्धि हुई, जिसमें साड़ियां, कुर्तियां, जींस और टॉप्स प्रमुख रहे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में 4 गुना साल-दर-साल वृद्धि हुई, जिसमें फोन कवर, हेडफोन्स और सेल्फी स्टिक्स की मांग रही। त्योहारी सीज़न से पहले, ग्राहक प्री-ड्रेप्ड साड़ियों, बांधनी पोटलियों, मिरर-वर्क जूतियों और एलईडी लाइट्स में भी बढ़ती रुचि दिखा रहे हैं, जो किफायती कीमतों पर क्षेत्र की त्योहारी परंपराओं और पसंद को दर्शाता है।

Amazon.in पर अकेले गुजरात से 2,50,000 से अधिक विक्रेता मौजूद हैं। अमेज़न बाज़ार में सेलर्स की संख्या में सालाना आधार पर 2.5 गुना वृद्धि देखी गई, जिससे उत्पादों के विकल्पों का विस्तार हुआ और स्थानीय व्यवसायों को देश भर के ग्राहकों तक पहुँचने में सक्षम बनाया गया। पूरे राज्य में तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी के वादे को पूरा करने के लिए, अमेज़न ने इस क्षेत्र में अपने परिचालन नेटवर्क को 02 फुलफिलमेंट सेंटर, 02 सॉर्टेशन सेंटर, लगभग 760 हब डिलीवरी पार्टनर्स और 90 डिलीवरी स्टेशनों के साथ मजबूत किया है, जिससे छोटे शहरों और कस्बों में भी निर्बाध लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

अमेज़न बाज़ार गुजरात में अपने सेलर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार निवेश कर रहा है, जिसमें सूरत जैसे शहरों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 0% कमीशन और मोबाइल से ली गई लाइफस्टाइल तस्वीरों सहित आसान लिस्टिंग प्रक्रियाओं के साथ, बाज़ार ने छोटे और पहली बार ऑनलाइन आने वाले विक्रेताओं के लिए काम आसान कर दिया है।

अमेज़न बाज़ार से जुड़ने के इच्छुक विक्रेता sell.amazon.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

==समाप्त==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read