
- 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
अहमदाबाद, गुजरात | 08 सितंबर 2026 | इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग (आईएससीएल) ने आज अपने दूसरे सीजन की शुरुआत की। इस बार लीग अपने पहले सीजन के मुकाबले लगभग तीन गुना बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। देशभर की 32 टीमें कुल 127 मुकाबले खेलेंगी। बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई, जिसमें दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी, लीग के अधिकारी और नए व्यावसायिक साझेदार शामिल हुए।
आईएससीएल और इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फाउंडेशन (आईएससीएफ) के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. गंगाधर राजू ने कहा दो साल पहले हम सिर्फ लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि सॉफ्टबॉल क्रिकेट को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आज हमारे साथ 32 टीमें हैं और ऐसे छोटे शहरों एवं कस्बों से खिलाड़ी आ रहे हैं, जिनके बारे में बहुत से लोगों ने शायद सुना भी न हो। यही सीजन 2 की असली कहानी है। अब यह सिर्फ हमारे बारे में नहीं है, बल्कि उन खिलाड़ियों के बारे में है, जिन्होंने अपने खेल के दम पर इसे यहां तक पहुंचाया है।
सोनी स्पोर्ट्स के एवीपी कौशिक कल्लूरी ने कहा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में हमारे लिए साझेदारी का मतलब केवल किसी खेल को टेलीविजन पर दिखाना नहीं है। आईएससीएल की कहानी खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत जमीनी स्तर से हुई है और यह खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा बड़े मंच पर दिखाने का अवसर देता है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस सीजन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में लीग से जुड़े हैं। हरभजन सिंह ने बताया कि लीग से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह युवा खिलाड़ियों को मिलने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि लीग का दायरा बढ़ने से ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया।
लीग ने इस सीजन के लिए अपने प्रसारण और व्यावसायिक साझेदारों की भी घोषणा की। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क आधिकारिक प्रसारण साझेदार के रूप में जुड़ा है। इसके साथ पहली बार इतने बड़े स्तर पर आईएससीएल के मुकाबले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन दर्शकों तक पहुंचेंगे। स्क्रीनॉक्स आधिकारिक स्क्रीनिंग साझेदार के रूप में देशभर में 1,500 से अधिक स्क्रीन पर आईएससीएल के मुकाबले दिखाएगा। वहीं, मायएशिया रणनीतिक साझेदार के रूप में जुड़ा है, जो आईएससीएल को एक अंतरराष्ट्रीय लीग के साथ-साथ व्यावसायिक रूप से मजबूत खेल मंच के रूप में विकसित करने में सहयोग करेगा।
सीजन 2 के बड़े स्तर पर पहुंचने के साथ हम इस सफर का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं और इस खेल को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि आईएससीएल के साथ हमारी साझेदारी से खिलाड़ियों, टीमों और इस खेल को अधिक पहचान मिलेगी। साथ ही, देशभर के ज्यादा युवा क्रिकेटरों को यह विश्वास मिलेगा कि इस खेल में उनके लिए भी आगे बढ़ने का अवसर मौजूद है।”
पूर्व आईएएस अधिकारी और आईएससीएल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन बी.एच. अनिल कुमार तथा वाइस चेयरमैन संजीव सिंह ने भी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने लीग को पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ाने और नए क्षेत्रों तक इसका विस्तार करने की योजनाओं की जानकारी दी। मायएशिया की ओर से नूरुल अमीन ने इस साझेदारी के पीछे की रणनीतिक और व्यावसायिक सोच साझा की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सीजन की साझेदारी नहीं, बल्कि भारत में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के भविष्य और इसके लंबे समय तक विकास में किया गया निवेश है।
टीमों की बढ़ी हुई संख्या, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण और नई साझेदारियां आईएससीएल को भारत के खेल जगत में एक प्रमुख लीग के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आयोजकों के अनुसार, लीग के विकास की बुनियाद वही जमीनी स्तर की प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने आईएससीएल को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
== समाप्त ==

