
इनवाइट–ओनली इवेंट में सौंदर्य की खोज को सबके लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से भूमि पेडनेकर, नीना गुप्ता, कृति सेनन, सुशांत दिवगिकर समेत अन्य हस्तियां और 600 से अधिक अमेजन प्राइम सदस्य व क्रिएटर्स हुए शामिल
मुंबई 5 जुलाई 2025: अमेजन इंडिया ने आज मुंबई को सौंदर्य नवाचार का केंद्र बना दिया, जहां अमेजन ब्यूटीवर्स के दूसरे एडिशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेबेलिन द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें बेला वीटा, विशकेयर और एक्सिस-वाई सहयोगी ब्रांड्स के रूप में शामिल थे। प्राइम डे 2025 (12 से 14 जुलाई) से पहले आयोजित इस विशेष इनवाइट-ओनली इवेंट में 600 से अधिक ब्यूटी प्रेमियों को एक ही छत के नीचे आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें विभिन्न वर्कशॉप्स और इंटरएक्टिव सत्रों के जरिए एक शानदार सौंदर्य अनुभव प्राप्त हुआ। इस इवेंट की शोभा बढ़ाई बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों, भूमि पेडनेकर, नीना गुप्ता, कृति सेनन और सुशांत दिवगिकर आदि ने। इनके साथ-साथ अमेजन प्राइम सदस्य, कंटेंट क्रिएटर्स और सौंदर्य उद्योग से जुड़े अग्रणी विशेषज्ञ भी शामिल हुए।इस दौरान उपस्थित लोगों को हाइफन, सेरा वी, लेनीज, टीएफआईटी, मिलानी, रियल टेक्नीक्स, नॉटिका फॉर हर, लामेल और अन्य प्रमुख ब्यूटी ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट लॉन्च की पहली झलक भी देखने को मिली।
अमेजन ब्यूटी इंडिया के डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत ने कहा, “हम अमेजन ब्यूटीवर्स 2025 को पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं, यह एक विशेष आयोजन है जो प्राइम सदस्यों और अमेजन इन्फ्लुएंसर्स के लिए सौंदर्य की खोज के अनुभव को नए रूप में प्रस्तुत करता है। ब्यूटीवर्स में विशेषज्ञों द्वारा संचालित वर्कशॉप्स, इंटरऐक्टिव शोकैस और ब्यूटी टेक अनुभवों के साथ-साथ कई प्रमुख ब्यूटी ब्रांड्स को एक मंच पर लाया गया है। यह एक सुसंगठित मंच है जिसका उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना और शिक्षित करना है, साथ ही यह अमेज़न ब्यूटी को एक समावेशी, ट्रेंड-फोकस्ड और टेक-इनेबल्ड ब्यूटी डेस्टिनेशन के रूप में और भी मजबूत बनाता है।”
सेंट्रल शॉपिंग एक्सपीरियंस, अमेजन इंडिया के डायरेक्टर जाहिद खान ने कहा, “अमेजन में, समुदाय निर्माण हमारी क्रिएटर्स के साथ साझेदारी की मूल भावना है। ब्यूटीवर्स के माध्यम से हम इन सहयोगों को और गहरा कर रहे हैं, जहां क्रिएटर्स, ब्रांड्स और ग्राहकों को एक साथ लाकर भारत में सौंदर्य के भविष्य का जश्न मनाया जा रहा है और उसे आकार दिया जा रहा है। अमेजन क्रिएटर सेंट्रल, क्रिएटर यूनिवर्सिटी और हमारे एआई-आधारित वर्चुअल ट्राय-ऑन जैसे टूल्स की मदद से हम क्रिएटर्स को अधिक प्रभावशाली कहानियां कहने में सक्षम बना रहे हैं, साथ ही ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स खोजने और खरीदने में सहायता कर रहे हैं।”
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने पैनल चर्चा ‘ब्यूटी बियॉन्ड बाउंड्रीज़: इंडिया’ज ग्लोबल ब्यूटी मूवमेंट’ के दौरान कहा, “अमेजन ब्यूटीवर्स ऑनलाइन ब्यूटी के भविष्य की एक प्रभावशाली झलक है, जहां इमर्सिव ट्रायल्स और टेक-आधारित डायग्नोस्टिक्स का अनुभव मिलता है। हर पहलू इस तरह से डिज़ाइन किया गया था कि वह लोगों को शिक्षित करे, प्रेरित करे और उनसे जुड़ाव बनाए। मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि घरेलू ट्रेंडिंग डर्मा ब्रांड्स से लेकर के-ब्यूटी ब्रांड्स तक, सभी एक ही मंच पर क्रिएटर्स और ग्राहकों के साथ जुड़े हुए थे। यह देखना रोमांचक है कि कैसे अमेजन सौंदर्य की दुनिया में सीमाओं को पार कर रहा है और इसके भविष्य को आकार दे रहा है।”
इस इवेंट के पैनल ‘भारतीय सौंदर्य की नई परिभाषा: आइकॉन्स, इंफ्लुएंसर्स और समावेशिता’ में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मैंने समय के साथ सौंदर्य मानकों को बड़े पैमाने पर बदलते हुए देखा है। अमेजन ब्यूटीवर्स इस सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, एक ऐसा मंच जो विभिन्न पीढ़ियों में आत्म-अभिव्यक्ति और प्रामाणिकता का उत्सव मनाता है। आज का उपभोक्ता अपनी सौंदर्य पसंद को लेकर अधिक जागरूक और सूचित है, जिससे यह शैक्षणिक मंच और भी प्रासंगिक बन जाता है। यह देखना बहुत सुखद है कि सौंदर्य अब कहीं अधिक समावेशी बन गया है, जहां लोग यह खोजने और अपनाने लगे हैं कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से क्या बेहतर है, न कि सभी के लिए एक जैसे मानकों का पालन करने लगे हैं।”
“अमेजन ब्यूटीवर्स सिर्फ ब्यूटी ट्रेंड्स तक सीमित नहीं है, यह उन लोगों के बारे में है जो इन ट्रेंड्स को आकार देते हैं। एक क्रिएटर के रूप में, अमेजन के साथ इस सफर का हिस्सा बनना ऐसा है जैसे भारत में सौंदर्य जगत को और अधिक अभिव्यक्तिपूर्ण, समावेशी और समुदाय-आधारित बनते हुए सबसे करीब से देखना।” – याशी टैंक, क्रिएटर.
इस आयोजन में मेबेलिन, बेला वीटा, विशकेयर, हाइफन, सेरा वी, पैंटीन, लॉरियल पेरिस, एक्सिस-वाई, तिर तिर, इनिसफ्री, लेनीज, मेकअप रेवोल्यूशन और कई अन्य प्रमुख ब्यूटी ब्रांड्स को प्रदर्शित किया गया। यहां आए विज़िटर्स ने प्राइम डे के विशेष प्रीव्यू लॉन्च का अनुभव लिया और ब्यूटी टेक्नोलॉजी में आने वाले इनोवेशन से जुड़ी मास्टरक्लासेज में भी भाग लिया।
जैसे-जैसे प्राइम डे नजदीक आ रहा है, अमेजन ब्यूटीवर्स भारत में सौंदर्य खुदरा क्षेत्र को नया रूप देने की दिशा में अमेजन की व्यापक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा है, जहां तकनीक, समुदाय और क्रिएटर्स के नेतृत्व वाली कहानी को एक साथ जोड़कर ग्राहकों को एक अधिक समृद्ध और सार्थक शॉपिंग अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

