Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेज़न पे ने लॉन्च किया यूपीआई सर्कल; अब स्मार्ट वॉच के ज़रिए...

अमेज़न पे ने लॉन्च किया यूपीआई सर्कल; अब स्मार्ट वॉच के ज़रिए भी शुरू किया भुगतान

एक बार यूपीआई सर्कल इंस्टॉलेशन के साथ, अब कोई भी पारिवारिक सदस्य या विश्वसनीय संपर्क, अलग बैंक खाते की आवश्यकता के बिना कहीं भी यूपीआई भुगतान कर सकता है

मुंबई | 08 अक्टूबर 2025: अमेज़न पे ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2025 में कई इनोवेशन्स की घोषणा की है।- यूपीआई सर्कल के विस्तार के साथ अब परिवार का कोई भी सदस्य त्वरित यूपीआई भुगतान कर सकता है, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं और विश्वसनीय स्मार्ट डिवाइसों के ज़रिए भी यूपीआई भुगतान संभव हो गया है।

UPI सर्कल अब प्राथमिक यूपीआई खाताधारकों को परिवार के सदस्यों और विश्वसनीय संपर्कों को यूपीआई से तुरंत भुगतान करने के लिए सुरक्षित तरीके से जोड़ना मुमकिन बनाता है, साथ ही अभी इसमें खर्च की सीमा पहले से तय करनी होगी। प्रत्येक जोड़े गए सदस्य का अपना यूपीआई आईडी या QR कोड होगा, लेकिन उन्हें बैंक खाते संचालित करने की आवश्यकता नहीं होगी और इसके बजाय वे प्राथमिक खाताधारकों द्वारा स्वीकृत निश्चित रकम तक खर्च कर सकते हैं। सभी भुगतान पिन रहित हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जोड़ा गया है। प्राथमिक उपयोगकर्ता के पास उपयोग पर पूरा नियंत्रण होता है, जिसमें भुगतान अनुरोधों की समीक्षा करना, खर्च सीमा निर्धारित करना, खर्चों पर नज़र रखना और विस्तृत भुगतान रिकॉर्ड को एक्सेस करना शामिल है।

इसके अतिरिक्त, NPCI के साथ रणनीतिक सहयोग में, अमेज़न पे भुगतान के ईको सिस्टम को स्मार्टफ़ोन से आगे विश्वसनीय स्मार्ट डिवाइसों तक बढ़ा रहा है। इस पहल की बदौलत अब स्मार्टवॉच और अन्य वियरेबल डिवाइस से सुरक्षित भुगतान किया जा सकेगा, जिसमें उन्नत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, डिवाइस-स्तरीय एन्क्रिप्शन और रीयल-टाइम फ्रॉड डिटेक्शन शामिल है। उपयोगकर्ता जल्द ही त्वरित टैप-एंड-गो भुगतान कर सकेंगे, तुरंत लेनदेन संबंधी नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकेंगे और कई कनेक्टेड डिवाइसों पर पारिवारिक भुगतान को प्रबंधित कर सकेंगे और यह सब बैंक-स्तरीय सुरक्षा बनाए रखते हुए होगा।

अमेज़न पे इंडिया के पेमेंट्स एंड मर्चेंट सर्विसेज़ के डायरेक्टर गिरीश कृष्णन ने कहा, “यूपीआई सर्कल समावेशी डिजिटल भुगतान की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। अमेज़न पे में, हम बड़े पैमाने पर ग्राहकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना चाहते हैंई और ये सुविधाएँ पूरे परिवार को यूपीआई के माध्यम से सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान करने में सक्षम बनाने की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करती हैं।” कृष्णन ने आगे कहा, “अमेज़न पे अब भुगतान के लिए कई विश्वसनीय स्मार्ट डिवाइसों का उपयोग करने की सुविधा दे रहा है। जिससे व्यापार निर्बाध रूप से संभव हो सकेगा और कोई भी विश्वसनीय डिवाइस एक सुरक्षित भुगतान साधन बन जाएगा। यह सुविधा दैनिक लेनदेन को बदलने का वादा करती है, जिससे वे न केवल तेज़ होंगे, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए बुनियादी तौर पर अधिक सुरक्षित और सहज भी होंगे। और यूपीआई सर्कल के साथ, हमें विश्वास है कि हम देश भर के घरों में डिजिटल भुगतान को अपनाने में तेज़ी लाने में मदद कर सकते हैं।”

अमेज़न पे सर्कल एक बार की स्वीकृति (पूर्ण अधिकार देना) और हर बार स्वीकृति (आंशिक अधिकार देना) के साथ यूपीआई भुगतानों को पहले से कहीं अधिक आसान बना रहा है, जिससे विभिन्न पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करना सुविधाजनक हो जाता है। यह समाधान कई तरह के भुगतानों को सक्षम बनाता है—जिसमें पैसे भेजना, दुकानों पर स्कैन करके भुगतान करना, ऑनलाइन मर्चेंट भुगतान और Amazon.in पर खरीदारी शामिल है। भविष्य के अपग्रेड में बिल भुगतान और सदस्यताएँ शामिल करने के लिए कार्यक्षमता का विस्तार किया जाएगा। यह सेवा विशेष रूप से डिजिटल रूप से कुशल घर संभालने वालों (30-50 वर्ष की आयु) को लक्षित करती है जो पारिवारिक भुगतानों का ध्यान रखते हैं और डिजिटल रूप से सक्रिय किशोरों (13-17 वर्ष की आयु) और उन लोगों को लक्षित करती है, जिनके पास अपना बैंकिंग एक्सेस नहीं है।

यूपीआई सर्कल अमेज़न पे के रिवॉर्ड इकोसिस्टम का विस्तार भी परिवार के सभी सदस्यों तक करता है। जैसे ही सर्कल के सदस्य अमेज़न पे से भुगतान करते हैं, वे प्रत्येक लेनदेन पर व्यक्तिगत खरीदारी रिवार्ड अर्जित करते हैं। लेनदेन का मासिक लक्ष्य पूरा करने पर, अमेज़न पे उपयोगकर्ता विभिन्न खरीदारी और भुगतान श्रेणियों पर 5% सुनिश्चित कैशबैक प्राप्त करने के योग्य हो जाते हैं, जिससे यह परिवारों के लिए भुगतान करने का सबसे फायदेमंद तरीका बन जाता है।

यह नया फीचर भुगतान को सरल और व्यक्तिगत बनाने के अमेज़न पे के मिशन का हिस्सा है, साथ ही पूरे भारत में डिजिटल भुगतान को अपनाने के NPCI के दृष्टिकोण का समर्थन करता है। प्रत्येक लेनदेन के साथ, उपयोगकर्ता सुरक्षित प्रोसेसिंग, कैशबैक रिवार्ड और पारिवारिक खर्चों को एक स्थान पर देखने का आनंद लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read