Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेजन ने 21 नवंबर को मेटा रे-बॅन लॉन्च करके अपने प्रीमियम वेयरेबल्स...

अमेजन ने 21 नवंबर को मेटा रे-बॅन लॉन्च करके अपने प्रीमियम वेयरेबल्स सेगमेंट को और मजबूत किया

  • प्रीमियमवेयरेबल्ससेगमेंटमेंतेजीजारीहैऔरअमेजनग्रेटइंडियनफेस्टिवल2025 के दौरान करीब 40% की बढ़त दर्ज की गई. स्मार्ट ग्लासेस की खोज में साल-दर-साल 6 गुना उछाल देखा गया।
  • नए लॉन्च में मेटा रे-बॅन स्मार्ट ग्लासेस शामिल हैं. इसके साथ ही एप्पल, सैमसंग, गर्मीन्, वनप्लस, अमेजफिट और 15 से ज्यादा प्रीमियम वेयरेबल ब्रांड्स ने भी अपना पोर्टफोलियो बढ़ाया है।
  • मेटा रे-बॅन स्मार्ट ग्लासेस अब दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर और कोलकाता सहित 20 से ज्यादा शहरों में सेम-डे डिलीवरी के साथ उपलब्ध हैं। साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

बेंगलुरु | 19 नवंबर 2025 — मेटा रे-बॅन स्मार्ट ग्लासेस 21 नवंबर 2025 को Amazon.in पर लॉन्च होंगे, जिससे तेजी से बढ़ रही वेयरेबल कैटेगरी तक ग्राहकों की पहुँच और बढ़ेगी। यह लॉन्च ऐसे समय हो रहा है जब अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 के दौरान प्रीमियम वेयरेबल्स सेगमेंट में करीब 40% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्मार्ट ग्लासेस की खोज में साल-दर-साल 4.6 गुना उछाल देखने को मिला।

अमेजन इंडिया की डायरेक्टर – कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ज़ेबा खान ने कहा, “हम देख रहे हैं कि ग्राहक अब ऐसे वेयरेबल्स में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं जो सिर्फ फिटनेस ट्रैकिंग से आगे बढ़कर रोजमर्रा की जिंदगी में एआई की सुविधाएं दे सकें। सबसे खास बात यह है कि यह मांग सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है। टियर-2 और टियर-3 शहरों के टेक प्रेमी और क्रिएटर्स भी स्मार्ट ग्लासेस को अपनाने के लिए उतने ही उत्सुक हैं। ये डिवाइस हैंड्स-फ्री, एआई-संचालित सुविधाएं देते हैं, जो रोजमर्रा के कामों में आसानी से घुल-मिल जाती हैं। हम प्रतिस्पर्धी कीमतों और भरोसेमंद डिलीवरी के साथ इन्हें पूरे देश में उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

रे-बॅन मेटा ग्लासेस में 12एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा, पाँच माइक्रोफोन और ओपन-ईयर स्पैशियल ऑडियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें मेटा एआई की सुविधाएँ भी शामिल हैं। यूजर बिना हाथ लगाए फोटो ले सकते हैं, कॉल कर सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और एआई की मदद प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक 21 नवंबर से Amazon.in पर मेटा रे-बॅन स्मार्ट ग्लासेस देख सकेंगे, जिनकी सेम-डे डिलीवरी 20 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध होगी, साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प और कई लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे।

अमेजन इंडिया की प्रीमियम वेयरेबल्स रेंज में एप्पल, सैमसंग, गर्मिन, वन प्लस, अमेज फिट समेत 15 से ज्यादा ब्रांड शामिल हैं। ग्राहक अब ऐसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स में अधिक निवेश कर रहे हैं जो हेल्थ ट्रैकिंग और फिटनेस मॉनिटरिंग से लेकर हैंड्स-फ्री कनेक्टिविटी और एआई असिस्टेंस जैसी उन्नत सुविधाएँ देते हैं, जो यह दिखाता है कि बाजार अब साधारण फिटनेस ट्रैकर्स से आगे बढ़कर लाइफस्टाइल से जुड़े स्मार्ट टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है।

ग्राहक 21 नवंबर से Amazon.in पर मेटा रे – बॅन स्मार्ट ग्लासेस देख सकेंगे, जिनकी डिलीवरी भारत के सभी सर्विसेबल पिनकोड्स पर उपलब्ध होगी। सेम-डे डिलीवरी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर और कोलकाता समेत 20 से ज्यादा शहरों में मिलेगी, साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर्स भी उपलब्ध रहेंगे।

++++++++

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read