Homeगुजरातआर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया एपीआई 5एल एक्स100 के समकक्ष सबसे अधिक मजबूती...

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया एपीआई 5एल एक्स100 के समकक्ष सबसे अधिक मजबूती वाले वेल्डेड पाइप बनाने वाली दुनिया की पहली स्टील कंपनी बनी

  • अमेरिकन ब्यूरो ऑफ शिपिंग (एबीएस) द्वारा प्रमाणित, जो ऑफशोर उपयोग के लिए मजबूती के पैमानों सहित सख्त अंतरराष्ट्रीय मानकों के पालन की पुष्टि करता है
  • कंपनी ने हाई-परफॉर्मेंस वाले बेहद जरूरी स्टील उत्पादों में अपनी विश्व स्तरीय निर्माण क्षमताओं को साबित किया
  • घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर और आयात को कम करके ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने में योगदान

दिल्ली, भारत | 26 मई 2026 | आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने समुद्री इंजीनियरिंग परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाले सबसे अधिक मजबूती वाले वेल्डेड पाइप (ईक्यू70 ग्रेड) बनाकर अपनी विश्व स्तरीय निर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। कंपनी ऐसा करने वाली दुनिया की पहली स्टील कंपनी बन गई है
और इसे अमेरिकन ब्यूरो ऑफ शिपिंग (एबीएस) से प्रमाण पत्र भी मिल गया है। एबीएस एक प्रमुख समुद्री वर्गीकरण संस्था है, जो वैश्विक स्तर पर मान्य मानकों के साथ सुरक्षा और मजबूती के पैमानों की स्वतंत्र रूप से जांच और पुष्टि करती है।

समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया का यह प्रयास ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ अभियानों को मजबूत सहारा देता है। इसके जरिए देश में ही सबसे ऊंचे दर्जे की मजबूती वाले वेल्डेड पाइप मिलने लगेंगे। इससे उन बिना जोड़ वाले पाइपों की जगह देश में बने पाइप इस्तेमाल हो सकेंगे, जिन्हें अभी तक यूरोप से आयात किया जाता है। इन पाइपों का उपयोग तेल और गैस प्लेटफॉर्म, समुद्र में लगने वाली पवन ऊर्जा संरचनाओं और गहरे पानी की पाइपलाइनों जैसे बेहद जरूरी कामों में होता है। इन बेहतरीन वेल्डेड पाइपों की वजह से भारत के ऑफशोर और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के ग्राहकों को समय पर सामान मिलने की सुरक्षा होगी, डिलीवरी का समय कम होगा और लागत में कमी आएगी। साथ ही देश और दुनिया के बाजारों में उनकी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बढ़ेगी।

कंपनी की यह नई कामयाबी स्टील बनाने में लगातार नए प्रयोग करने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जिसे इसकी मूल कंपनियों ‘आर्सेलरमित्तल’ और ‘निप्पॉन स्टील’ की मजबूत तकनीकी विशेषज्ञता, रिसर्च एंड डेवलपमेंट क्षमताओं और वैश्विक तौर-तरीकों का पूरा साथ मिला है। कंपनी के मुख्य ध्येय – ‘स्मार्टर स्टील्स, ब्राइटर फ्यूचर्स’ के अनुरूप, यह उपलब्धि बेहद खास और कड़े नियमों वाले वैश्विक उपयोगों की जरूरतें पूरी करते हुए एक मजबूत घरेलू स्टील इकोसिस्टम बनाने में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया की भूमिका को रेखांकित करता है।

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया देश के एक प्रमुख तेल और गैस उत्पादक को पहले ही भारी मात्रा में इन वेल्डेड पाइपों की सप्लाई कर चुकी है।

अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (एपीआई) 5एल एक्स100क्यू के समकक्ष, ईक्यू70 ग्रेड एक हाई-स्ट्रेंथ लो-अलॉय स्टील ग्रेड है, जिसकी न्यूनतम यील्ड स्ट्रेंथ 690 मेगापास्कल (एमपीए) है और यह असाधारण रूप से लचीला व मजबूत है। ईक्यू70 ग्रेड के वेल्डेड पाइप ऑफशोर उपयोगों की कठिन जरूरतों को पूरा करते हैं, जैसे कि जैक-अप रिग्स के पैरों को सहारा देने वाले ढांचे और गहरे पानी की पाइपलाइनें। इनकी बेजोड़ मजबूती के कारण बिना ढांचागत मजबूती से समझौता किए पतले और हल्के पाइप बनाए जा सकते हैं, जबकि इनकी बेहतरीन वेल्डिंग क्षमता और जंग प्रतिरोधक क्षमता समुद्र के कठिन माहौल में भी इनके टिके रहने का भरोसा देती है।

गुजरात के हजीरा में स्थित कंपनी के मुख्य प्लांट में एबीएस ईक्यू70 ग्रेड की प्लेटों से सबमर्ज्ड आर्क वेल्डिंग (एकएडब्ल्यू) तकनीक के जरिए वेल्डेड पाइपों का सफल निर्माण किया गया है। यह बेहद जरूरी ऑफशोर प्रोजेक्ट्स के लिए सुरक्षा, सस्टेनेबिलिटी और किफायती उत्पादन के नए उद्योग मानक तय करता है। बहुत ज्यादा मजबूती वाले वेल्डेड पाइप बनाना तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण काम है, क्योंकि इसमें मुख्य धातु और वेल्डिंग वाले जोड़ दोनों में एक समान मजबूती और लचीलापन बनाए रखना होता है, ताकि समुद्र की चरम परिस्थितियों में भी वे सुरक्षित रहें। यह खोज भारत की निर्माण क्षमताओं को उत्पादन श्रृंखला में और ऊपर ले जाती है।

एबीएस प्रमाण पत्र ने स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि की है कि इन वेल्डेड पाइपों ने समुद्री वातावरण में सुरक्षा, मजबूती, ढांचागत अखंडता और प्रदर्शन के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों को पूरा किया है। इस सर्टिफिकेशन को ऑफशोर और मरीन प्रोजेक्ट्स में शामिल होने के लिए एक जरूरी शर्त माना जाता है, जिससे इस उत्पाद को कड़े नियमों वाले अंतरराष्ट्रीय उपयोगों के लिए चुने जाने का रास्ता साफ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read