Homeगुजरातजब कंवलजीत सिंह ने ‘बड़ा नाम करेंगे’ के सेट पर सबको रूलाया...

जब कंवलजीत सिंह ने ‘बड़ा नाम करेंगे’ के सेट पर सबको रूलाया !

गुजरात, अहमदाबाद 11 फरवरी 2025: दिग्गज अभिनेता कंवलजीत सिंह भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग के अनुभवी कलाकारों में से एक हैं। वह अपने संवेदनशील और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘बड़ा नाम करेंगे’ की शूटिंग के दौरान उनका एक ऐसा इमोशनलसीन था, जिसने न केवल उनकी शानदार अभिनय क्षमता को साबित किया, बल्कि पूरी कास्ट और क्रू के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

अभिनेता कंवलजीत सिंह ने इसमहत्वपूर्ण दृश्य पर विचार साझा करते हुएकहा, “हमारे निर्देशक पलाश ने एक भावनात्मक क्लाइमैक्स की कल्पना की थी, जहाँमेरेकिरदार आनंद राठीकोरोनाथा। शुरुआतमें, मैंथोड़ा संकोच मेंथा, क्योंकिमुझे लगा कि एक परिवार के मुखिया के लिएइतनीगहरीभावनाएँ व्यक्त करनाअसामान्य हो सकताहै। लेकिनअपनी राय साझाकरने के बाद, हम एक मध्य मार्ग पर पहुंचे। अंततः, मैंने निर्देशक की दृष्टि पर भरोसा किया—आखिरकार, उन्हें पूरी कहानी की समग्र दृष्टि होती है। मुझे याद है कि इस दृश्य कोलेकरहमारीगहरीचर्चाएँहुईथीं, और जबवह क्षण आया, तो न केवल मैंबल्कि पूरी कास्ट और क्रूभीभावनाओंमेंबहगए। यह दृश्य बेहतरीन बना और वही भावना दर्शानेमें सफल रहा, जिसकी कल्पना पलाश ने की थी। एक अभिनेता के रूप में, दर्शकों के दिलोंकोछूनेसेबड़ी कोई खुशी नहीं होती। मैंपलाश जी का आभारी हूँ कि उन्होंनेइस दृश्य कोइतनीबारीकीसेनिर्देशितकिया और राजश्री का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंनेमुझेअपने परिवार का हिस्सा बनाया—जो हमेशा से मेरी इच्छा थी। अबजबयहसीरीज़रिलीज़ हो चुकी है, तो मुझेउम्मीदहै कि दर्शक भीइसेउतनी ही गहराईसेमहसूसकरेंगे, जितनीहमनेइसेबनाते समय की थी।”

‘गुल्लक’ फेम पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी ‘बड़ा नाम करेंगे’ के शोरनर सूरज आर. बड़जात्या हैं। इस सीरीज में कई प्रतिभाशाली कलाकार शामिल है। इसमें ऋतिक घनशानी, आयशा कादुस्‍कर, कंवलजीत सिंह, अल्का अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, ज़मील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रियम्‍वदा कांत, ओम दुबे, भावेशबबानी और कई अन्य बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

प्यार और अपनेपन की यह खूबसूरत कहानी देखना न भूलें! देखिये ‘बड़ा नाम करेंगे’ अब सिर्फ सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read