Homeगुजरातकैफे अकासा ने ताज़ा स्वादों, अनूठी पाक कला और हर यात्री की...

कैफे अकासा ने ताज़ा स्वादों, अनूठी पाक कला और हर यात्री की पसंद के अनुरूप तैयार नया इनफ्लाइट मेन्यू पेश किया

तंदूरी सोया रैप, चिकन पुलिमुंची सुशी, ग्रिल्ड चिकन स्टेक और पेपिंग सी बकथॉर्न जैसे व्यंजन लज़ीज़, प्रोटीन युक्त और स्वास्थ्य-अनुकूल विकल्पों की विस्तारित श्रृंखला में शामिल

राष्ट्रीय | 07 अक्टूबर 2026 | भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एयरलाइन, अकासा एयर ने कैफे अकासा के माध्यम से इनफ्लाइट भोजन की एक नई श्रृंखला पेश की है। यह लज़ीज़ अनुभवों, परिचित भारतीय स्वादों, वैश्विक प्रेरणाओं और आज के यात्रियों की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए बेहतरीन विकल्पों को एक साथ लाता है।

अनुभव-आधारित एयरलाइन के रूप में, अकासा एयर का मानना है कि यात्रा गंतव्य पर पहुँचने से काफी पहले ही शुरू हो जाती है। विमान में होने वाला हर संपर्क—स्वागत से लेकर भोजन तक—यात्रा को अधिक सुखद, प्रासंगिक और यादगार बनाने का एक अवसर है। आज का भारतीय यात्री भोजन के मामले में काफी नई चीज़ें आज़माने को उत्सुक रहता है; वह नए व्यंजनों और सामग्रियों को तलाश रहा है, साथ ही उन स्वादों को भी महत्व देता है जो जाने-पहचाने और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हों। परिचालन शुरू करने के बाद से अपने चौथे मेन्यू के साथ, कैफे अकासा इनफ्लाइट अनुभव में अधिक विविधता, रचनात्मकता और विकल्प जोड़कर इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है।

परिचित स्वादों और वैश्विक पाक प्रेरणाओं का अनूठा संगम

इस नए मेन्यू में चिकन पुलिमुंची सुशी जैसे खास विकल्प पेश किए गए हैं, जो कर्नाटक के तटीय इलाकों के तीखे, चटपटे चिकन पुलिमुंची के स्वाद को विश्वभर में पसंद किए जाने वाले सुशी प्रारूप के साथ मिलाता है। वियतनामी चिकन सलाद प्रोटीन युक्त भोजन में जीवंत दक्षिण-पूर्व एशियाई स्वाद लाता है, जबकि ग्रिल्ड चिकन स्टेक पैन-एशियाई प्रभावों को आम के अचारी स्वाद के साथ जोड़ता है। एशियन चिकन सैंडविच समकालीन स्वादों के साथ एक जाना-पहचाना, सुविधाजनक विकल्प पेश करता है। तंदूरी सोया रैप एक जैन-अनुकूल विकल्प है, जिसमें स्मोकी तंदूरी मैरीनेटेड सोया और ताज़ी सब्जियाँ शामिल हैं, जो एक सुविधाजनक प्रारूप में स्वाद और प्रोटीन दोनों प्रदान करता है। युवा यात्रियों के लिए, ‘किड्स स्काई ट्रीट्स’ कॉम्बो विशेष रूप से छोटे यात्रियों के लिए तैयार किया गया है।

पेय पदार्थों के चयन में भी यात्रियों को नए स्वादों से रूबरू कराया गया है, जिसमें पेपिंग सी बकथॉर्न, जो हिमालयी बेरी पर आधारित एक आधुनिक पेय है, के साथ-साथ कोलंबियन ब्रू साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी और बिना चीनी वाली कॉफी जैसे खास विकल्प शामिल हैं।

कैफे अकासा के अनुभव में विकल्पों की विविधता सबसे अहम है। यह मेन्यू विभिन्न स्वादों, खान-पान की प्राथमिकताओं और यात्रा के अवसरों के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्प उपलब्ध कराता है। हल्के-फुल्के स्नैक्स से लेकर पौष्टिक और मनपसंद भोजन तक, कैफे अकासा ऐसे विकल्पों का संकलन पेश करता है जो यात्रियों को अधिक विविधता देते हैं और इनफ्लाइट डाइनिंग को पूरी यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा बनाते हैं।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, अकासा एयर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नारायण टी. वी. ने कहा, “अकासा एयर में हमारा मानना है कि एक अनुभव-आधारित एयरलाइन होने का अर्थ यात्रा के हर हिस्से को महत्वपूर्ण बनाना है। भोजन में हमारी यात्रा के अनुभव को आकार देने, सुकून देने और हमें स्थानों व संस्कृतियों से जोड़ने की एक अनूठी क्षमता होती है। इस नए कैफे अकासा मेन्यू के साथ, हम भारत और दुनिया भर के पाक प्रभावों को प्रोटीन-युक्त, स्वास्थ्य-केंद्रित और स्वादिष्ट विकल्पों के साथ पेश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है: भोजन के जरिए हर यात्रा को अधिक विचारशील बनाना, जो यात्रियों को सुखद आश्चर्य दे, प्रसन्न करे और एक अमिट छाप छोड़े।”

विमान में उत्सवों की भावना

अकासा एयर में भोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने का भी एक जरिया है। अगस्त 2022 में अपना परिचालन शुरू करने के बाद से ही कैफे अकासा ने पूरे साल विभिन्न अवसरों और क्षेत्रीय परंपराओं से प्रेरित विशेष रूप से तैयार भोजन पेश किया है।

मकर संक्रांति, वैलेंटाइन्स डे, होली और ईद से लेकर मदर्स डे, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मानसून सीज़न, नवरोज़, ओणम, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस तक—ये सीमित समय की पेशकश विमान में उत्सव के उल्लास और स्वादों को लेकर आती हैं।

यात्री आसमान में अपने प्रियजनों के साथ जन्मदिन और विशेष अवसर मनाने के लिए नियमित कैफे अकासा मेन्यू से केक का प्री-बुकिंग चयन भी कर सकते हैं।

पर्यावरण-अनुकूल यात्रा के लिए विचारशील कदम

स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अकासा एयर की प्रतिबद्धता पूरे इनफ्लाइट अनुभव तक फैली हुई है। कैफे अकासा के सभी खराब होने वाले (पेरिशेबल) भोजनों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पैकेजिंग 100 प्रतिशत रिसाइकिल योग्य और कागज आधारित है, जिसे पर्यावरण-अनुकूल फसलों से नैतिक रूप से प्राप्त किया गया है। इस पैकेजिंग को ब्लीच या ऑप्टिकल ब्राइटनिंग एजेंट (ओबीए) रसायनों के बिना तैयार किया जाता है, जबकि विमान में दी जाने वाली लकड़ी की कटलरी पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल है।

यह नया मेन्यू पूरे अकासा एयर नेटवर्क पर उपलब्ध है। ग्राहक अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट (www.akasaair.com), मोबाइल ऐप और प्रमुख ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से आसानी से इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read