Homeगुजरातऑरेंज फ्लेवर्ड ड्रिंक्स में छाया फैंटा, बाजार में हासिल की 50% हिस्सेदारी

ऑरेंज फ्लेवर्ड ड्रिंक्स में छाया फैंटा, बाजार में हासिल की 50% हिस्सेदारी

नई दिल्ली 19 मई 2025: कोका-कोला इंडिया का पॉपुलर ड्रिंक फैंटा अब ऑरेंज-फ्लेवर वाले कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक सेगमेंट में सबसे आगे निकल चुका है। इस पसंदीदा कोल्ड-ड्रिंक ने बाज़ार में 50% से ज़्यादा हिस्सेदारी हासिल कर ली है। संतरे के चटपटे स्वाद और मस्तीभरे अंदाज़ के साथ फैंटा आज भी युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। यह ड्रिंक न सिर्फ आज की पीढ़ी को उनके बचपन की यादों से जोड़ता है, बल्कि अपने नए और दिलचस्प अंदाज़ से भी लोगों का दिल जीत रहा है।

वैश्विक स्तर पर फैंटा की शुरुआत 1940 में हुई थी और आज यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि भारत में युवाओं के बीच मस्ती, बेबाकी और नएपन की पहचान बन चुका है। बीते पांच वर्षों में यह ब्रांड लगातार तेज़ी से आगे बढ़ा है और शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अपनी मज़बूत पकड़ बना चुका है। आज फैंटा देशभर के लगभग 20 लाख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है और 10 रुपये की 200 एमएल की बोतल से लेकर 2.25 लीटर के फैमिली पैक तक कई विकल्पों में मिलता है। दुनियाभर के 180 से ज़्यादा बाज़ारों में मौजूदगी के साथ फैंटा आज सबसे पसंदीदा और मज़ेदार पेयों में गिना जाता है।

कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट – फ्रेंचाइज़ ऑपरेशंस, श्री विनय नायर ने इस उपलब्धि पर कहा, “फैंटा की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि हमने हर स्तर पर बेहतरीन कार्य किया है। स्वाद पर आधारित इनोवेशन, स्मार्ट पोर्टफोलियो और क्षेत्रीय पसंद को गहराई से समझने की हमारी रणनीति ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। फैंटा का मस्तीभरा अंदाज़ आज के डिजिटल युग से जुड़े युवाओं के दिलों से मेल खाता है, जो कुछ हटकर और नया चाहते हैं। इससे हमें एक महत्वपूर्ण सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करने में मदद मिली है और यह भी दिखाया है कि हम बदलते ट्रेंड्स को न सिर्फ समझते हैं, बल्कि उन्हें दिशा भी दे सकते हैं।”

कई दशकों से, फैंटा सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि मस्ती और मज़ेदार स्वाद का पर्याय बन चुका है। यह हमेशा उन लोगों की पसंद रहा है जो ज़िंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को खुलकर जीते हैं। इसका चमकदार ऑरेंज रंग और बुलबुलों से भरी ताज़गी इसे स्‍वाद और मस्ती का असली प्रतीक बनाते हैं, जो हर मौके को खास बना देते हैं।

इस मस्ती भरे अंदाज़ का सबसे रंगीन उदाहरण होली के त्योहार में देखने को मिलता है। रंगों के इस जश्न में फैंटा की चुलबुली मौजूदगी त्योहार की रौनक और उमंग को दोगुना कर देती है। हर घूंट में एक ताज़गी भरी खुशी होती है, जो पूरे माहौल को और भी रंगीन बना देती है। फैंटा आज भी उसी जोश के साथ लोगों को उनके मन की “तलब” को जीने की प्रेरणा देता है — जब भी कुछ मज़ेदार पीने का मन करे, फैंटा ही पहला ख्याल आता है।

हाल ही में शुरू हुए ‘फैंटा मांगता’ कैंपेन में इसी “तलब” को सामने लाया गया है, जिसमें युवा स्टार कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। इस कैंपेन ने खासतौर पर डिजिटल दौर के युवाओं से जुड़ने के लिए उनके अंदाज़ और सोच को ध्यान में रखकर संवाद किया है। एक आम-सी लाइन को इसने मस्ती और ताज़गी से भरपूर ट्रेंड में बदल दिया। मीम्स और डिजिटल क्रिएटर्स की मदद से इस कैंपेन ने युवाओं के बीच फैंटा को एक नया रूप और पहचान दी है।

बेहतर व्यू-थ्रू रेट्स (वीटीआर), शानदार एंगेजमेंट, और मैक मचा जैसे लोकप्रिय क्रिएटर्स के साथ साझेदारी ने इस अभियान को नई पीढ़ी में बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

आज फैंटा की सफलता सिर्फ आँकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे ब्रांड की पहचान बन चुकी है जो समय के साथ चलता है, डिजिटल दुनिया में मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए है और हर पल के जश्न से खुद को जोड़ता है। कोका-कोला की मजबूत विरासत के साथ फैंटा ऑरेंज-फ्लेवर्ड ड्रिंक्स की श्रेणी में शीर्ष पर बना हुआ है और भारत के युवाओं की “तलब” को आज के अंदाज़ में नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read