
गुजरात, अहमदाबाद | 12 नवंबर 2025 — किराना स्टोर भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इन्हीं की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, कोका-कोला इंडियाने अपने बॉटलिंग पार्टनरकंधारी ग्लोबल बेवरेजेज प्रा. लि.के साथ मिलकर अहमदाबाद के खुदरा नेटवर्क को आधुनिकडिजिटल टूल्सऔरकूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चरके माध्यम से सशक्त बनाया है।इस पहल का उद्देश्य शहर के हजारों स्थानीय किराना व्यापारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद करना है। यह पहलकोका-कोला इंडिया के ‘लोकली यॉर्स’अभियान का हिस्सा है, जो खुदरा विक्रेताओं को “विकासकेभागीदार” केरूपमेंपहचानदेताहै — चाहेबातत्योहारोंकीहोयारोज़मर्राकीज़रूरतोंकी।
यह पहल न केवल खुदरा कारोबार की वृद्धि में सहायक है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गतिशील बनाती है और छोटे व्यवसायों के माध्यम से रोज़गार को सशक्त करती है।
कोका-कोला के अत्याधुनिककूलरस्थानीय खुदरा विक्रेताओं — विशेष रूप सेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों— के लिए ठोस लाभ प्रदान कर रहे हैं। ये कूलर उत्पादों कीशेल्फ लाइफ बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों केइन-स्टोर अनुभव को भी बेहतर बनाते हैं।इन कूलर्स ने बिक्री में वृद्धि, ग्राहक संतुष्टि में सुधार और स्थानीय खुदरा व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया है।
कोका-कोला इंडिया द्वारा संचालितटेक-आधारित ‘कोक बडी प्लेटफॉर्म’किराना स्टोर्स के संचालन को और सशक्त बना रहा है। यह एकसेल्फ-ऑर्डरिंग समाधानप्रदान करता है, जो एआई -आधारित इनसाइट्सऔर 24×7 सपोर्टके साथ आता है।यह प्लेटफॉर्म ऑर्डर प्रबंधन को आसान बनाता है, प्रत्येक स्टोर के लिए व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है, और रिटेल संचालन को अधिक प्रभावी बनाता है।
अहमदाबाद के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट मालिक मनुभाई पटेलने कहा,“मैं 65 वर्ष का हूँ और 11 वर्ष की उम्र से अपने पिता की दुकान पर आता रहा हूँ। उनके निधन के बाद यह ज़िम्मेदारी हम पर आई। पहले हमारा नाश्ता बहुत लोकप्रिय था, लेकिन मुख्य कारोबार चाय का ही था। चाय के साथ ‘बन मस्का’ हमेशा ग्राहकों की पसंद रहा है, और हमारे ‘फूलवाड़ी’, ‘पापड़ी’ और ‘गोटा’ भी बहुत पसंद किए जाते हैं।हमारे कई कर्मचारी वर्षों से हमारे साथ हैं। हम लंबे समय सेकोका-कोलाबेचते आ रहे हैं।छात्र और कामकाजी लोग ठंडे पेय के लिए यहाँ जुटते हैं।
आज मेरा एक बेटा कनाडा में है और दूसरा दुबई में परफ्यूम फैक्ट्री चलाता है।”
तरन कंधारी, निदेशक, कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज प्रा. लि., ने कहा,“गुजरात भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते उपभोक्ता बाज़ारों में से एक है, जहाँ किराना स्टोर उपभोक्ता व्यवस्था के केंद्र में हैं। कोका-कोला इंडिया के साथ मिलकर हम कोल्ड-चेन क्षमता का विस्तार कर रहे हैं, सेवा-पहुंच बढ़ा रहे हैं और खुदरा विक्रेताओं को ऐसे उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं जो संचालन और उपभोक्ता अनुभव—दोनों को बेहतर बनाते हैं।”
विनय नायर, मुख्य वाणिज्य अधिकारी, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्रा. लि., ने कहा,“भारत का खुदरा क्षेत्र भले तेज़ी से बदल रहा हो, लेकिन एक चीज़ हमेशा स्थायी रहती है—विश्वास। देशभर के खुदरा विक्रेता रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी करते हैं, लोगों को जोड़ते हैं और आत्मीयता से भरे छोटे-छोटे अनुभव साझा करते हैं। ऐसे माहौल को सहयोग देना—ठंडे पेयों के साथ कुशल स्टोर प्रबंधन के ज़रिए—ही हमारी साझेदारी को सार्थक बनाता है।”
कपिल पटेल, स्टॉल मालिक, अहमदाबाद, ने कहा,“मैं पिछले 15 वर्षों से कार्यक्रमों के लिए एलईडी, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और साउंड सेवाएँ प्रदान करता आ रहा हूँ। वर्ष 2018 में मैंने नवरात्रि में स्टॉल लगाना शुरू किया, और वहीं से मेरी कोका-कोला के साथ साझेदारी की शुरुआत हुई। मेरे लिए जो लोग दर्शन करने आते हैं, वे परिवार जैसे हैं—इसलिए मैं उन्हें वही परोसना चाहता हूँ, जिस पर मुझे खुद भरोसा है। यही कारण है कि मैंने कोका-कोला को चुना, और समय के साथ यह रिश्ता परिवार-सा बन गया है। मैं भविष्य में भी इस जुड़ाव को जारी रखना चाहता हूँ।”
हिरेन पटेल, पान-शॉप मालिक, अहमदाबाद, ने साझा किया,“मैंने एक छोटी-सी पान की दुकान से शुरुआत की थी और धीरे-धीरे 20 स्टॉल तक विस्तार किया। पिछले दो वर्षों से हम नवरात्रि गरबा में फूड-स्टॉल भी लगा रहे हैं। यह सफर हमेशा आसान नहीं रहा, लेकिन कोका-कोला ने हर कदम पर हमारा साथ दिया और काम को सरल बनाया। जब भी कोई चुनौती आती है—चाहे देर रात की सप्लाई हो या बारिश की स्थिति—हमें पता होता है कि हम उन पर भरोसा कर सकते हैं। यही भरोसा हमें अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखने और लोगों को लगातार बेहतर सेवा देने की ताकत देता है।”
++++++++++

